उम्र चाहे कोई भी हो या फंक्शन चाहे कोई भी हो, मेकअप करना हम सभी काफी पसंद करते हैं। इसके लिए हमें ढेर सारे लुक्स भी आसानी से मिल जाएंगे। वहीं क्या आप जानती हैं कि बढ़ती उम्र में मेकअप करने के लिए कुछ टिप्स और ट्रिक्स होती हैं, जिसे सही तरीके से फॉलो न करने पर आपका मेकअप लुक बिगड़ सकता है।
इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कुछ ऐसे मेकअप टिप्स जिसे फॉलो कर 40 की उम्र में आप 30 साल की नजर आ सकती हैं। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़े कुछ खास टिप्स जिसे आपका लुक दिखेगा बेहद खूबसूरत।
चेहरे पर मेकअप करने के लिए अक्सर हम सबसे पहले आउटफिट के कलर से मिलता-जुलता कलर पैलेट लेकर मेकअप करते हैं। बता दें कि अब वो दौर जा चुका है, जब आउटफिट के कलर का आई शैडो हम आंखों के ऊपर लगाया करते थे। आजकल नेचुरल लूकिंग मेकअप या न्यूड मेकअप ही ट्रेंड में नजर आ रहा है। इसके अलावा आप चाहे तो पीच कलर पैलेट से भी कई तरह के मेकअप लुक क्रिएट कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : मेकअप बिगिनर हैं तो चेहरे पर क्रीम कंटूरिंग करते समय इन बातों का रखें ध्यान
मेकअप में ब्लेंडिंग का रोल बेहद अहम होता है। ऐसा इसलिए क्योंकि चेहरे पर जब हम किसी भी मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो उसे ब्लेंड करना बेहद जरूरी होता है ताकि प्रोडक्ट की लाइन्स चेहरे के ऊपर न नजर आए और आपका मेकअप लुक फ्लॉलेस नजर आए। इसके लिए आप ब्यूटी ब्लेंडर का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं ब्यूटी ब्लेंडर को आप पानी की मदद से गिला कर निचोड़ कर यानी डेब करके ही इस्तेमाल करें। इसके आलावा आई मेकअप को आप ब्लेंडिंग ब्रश यानी फ्लफी ब्रश की मदद से ब्लेंड कर लें।
इसे भी पढ़ें : जॉलाइन को दिखाना चाहती हैं शार्प तो ऐसे करें मेकअप कॉन्टूरिंग
एक समय के बाद आंखों के ऊपर फिनर लाइन्स नजर आने लगती हैं, जिसके कारण हैवी आई मेकअप आंखों पर लम्बे समय तक नहीं टिक पाता है। वहीं अगर आप ऐसी आई लिड पर शिमर पार्टिकल्स का इस्तेमाल करेंगी तो मेकअप खूबसूरत दिखने की जगह भद्दा नजर आने लगेगा। अगर आप थोड़ा-बहुत शिमर आंखों के ऊपर इस्तेमाल करना चाहती हैं तो बारीक साइज के शिमर को चुन सकती हैं। इसे आप ग्लिटर ग्लू की मदद लेकर अपने हाथों की उंगलियों की टिप्स के जरिये आई लिड्स पर लगा सकती हैं।
अगर आपको 40 साल की उम्र में 30 की दिखने के लिए मेकअप करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।