herzindagi
keratin treatment at home

Hair Care Tips: पार्लर जाकर नहीं पड़ेगी पैसे खर्च करने की जरूरत, घर पर रखी इन 3 चीजों से करें कैरेटिन

Tips to do keratin at home: यदि आप भी पार्लर जाकर बालों में महंगे-महंगे कैरेटिन ट्रीटमेंट लेती हैं तो आज हम आपको कुछ घरेलू चीजें बताने जा रहे हैं। जिनकी मदद से आप घर पर ही कैरेटिन कर सकती हैं। इससे आपके बाल एकदम स्मूथ और सिल्की हो जाएंगे।
Editorial
Updated:- 2025-03-24, 22:21 IST

DIY Hair Care Tips: आजकल स्किन से ज्यादा हमें अपने बालों का ख्याल रखना पड़ रहा है। बढ़ते प्रदूषण, टेंशन, खराब लाइफस्टाइल और खानपान के चलते हर दूर व्यक्ति बालों से जुडी किसी न किसी समस्या से सामना कर रहा है। ऐसे में हम पार्लर और डॉक्टर्स के पास जाकर तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट का सहारा ले रहे हैं। इसके अलावा मार्केट में भी बालों को घना, लंबा और सिल्की बनाने के लिए अनेकों शैंपू , तेल, जेल और सीरम आ रहे हैं, परंतु इन सभी में कैमिकल मिला होता है। जिससे एक समय के बाद हमारे बाल खराब भी होने लगते हैं। ऐसे में अधिकतर लोग घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं ताकि बालों पर यदि किसी चीज का असर नहीं हो तो कुछ नेगेटिव प्रभाव भी नहीं पड़े।

आज लड़कियां अपने बालों को स्मूद और सिल्की बनाने के लिए कैरेटिन का खूब सहारा ले रही हैं। हालांकि इस ट्रीटमेंट से बाल काफी शाइनी और स्मूद तो हो जाते हैं, लेकिन एक समय के बाद यह खराब भी होने लगते हैं। दरअसल, कैरेटिन करने में भी कैमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का ही इस्तेमाल होता है। जिसका बालों पर बुरा असर भी देखने को मिलता है। इसके अलावा कैरेटिन करने के लिए पार्लर वाले हजारों रुपये भी वसूल लेते हैं। ऐसे में हर बार इतने पैसे देने के बजाय यदि हम घ पर ही कैरेटिन कर लें तो कैसा रहेगा? जी हां आप कुछ घरेलू चीजों की मदद से घर पर खुद कैरेटिन कर सकती हैं। इसको करने के लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च करने की जरुरत नहीं पड़ेगी।

आज हम आपको इस आर्टिकल में घर में कैसे कैरेटिन किया जा सकता है इसके बारे में बताएंगे। इसको हमें इंटरनेशनल मेकअप आर्टिस्ट और ब्यूटी एक्सपर्ट कुशाग्री व्यास ने बताया है। आइए जानें इसे कैसे करना है और इसके लिए हमें किन चीजों की जरूरत पड़ेगी।

घर पर कैसे करें कैरेटिन?

hair care tips

सामग्री

home remedies for hair

ये भी पढ़ें: Korean Hair Care: रेशमी और मुलायम बाल चाहती हैं, तो अपनाएं ये 2 कोरियाई हेयर केयर टिप्स, जानें फायदे

beauty expert kushagri

बनाने का तरीका

how to shiny my hair

  • इसके लिए आपको सबसे पहले एक बाउल लेना है।
  • अब आप अंडे लेकर उसकी सफेदी या यॉक पार्ट तोड़कर उस बाउल में डाल दें।
  • फिर आप इसमें शहद और नारियल का तेल मिक्स करना है।
  • इन सभी चीजों को अब आप बीटर की मदद से अच्छी तरह मिक्स करें।
  • जब सभी चीजें मिक्स हो जाएं तो आप इस मिश्रण को अपने बालों पर अप्लाई करें।
  • अच्छी तरह सूख जाने के बाद शैंपू की मदद से इसे धो लें।
  • आप देखेंगी आपके बाल घर पर भी पार्लर की तरह कैरेटिन होकर स्मूथ और शाइनी हो गए होंगे।

नोट - किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले आप एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें। साथ ही एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें।

ये भी पढ़ें: स्कैल्प पर ड्रैंडफ के पैच से हैं परेशान? दही के ये हैक्स आएंगे काम

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।