herzindagi
lip contouring hacks

Contouring Hacks : पाउटी लिप्स पाने के लिए फॉलो करें ये कंटूर हैक्स  

Lip Contouring : कंटूरिंग करने के लिए केवल सही तकनीक का आना जरूरी होता है।
Editorial
Updated:- 2022-09-02, 20:14 IST

(How To Contour Lips To Look Bigger) हर दूसरी महिला मेकअप करना पसंद करती हैं।

इसके लिए वे न जाने कितने ही मेकअप प्रोडक्ट्स मार्केट से खरीद लेती हैं।

वहीं कुछ महिलाएं केवल लिपस्टिक लगाना पसंद करती हैं।

लेकिन कई बार मेकअप की ज्यादा जानकारी न होने के कारण वे लिपस्टिक भी सही ढंग से लगा नहीं पाती।

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसे टिप्स जिन्हें फॉलो करके आप भी कर सकती हैं अपने लिप्स को कंटूर और दिख सकती हैं बेहद खूबसूरत।

लिप लाइनर का करें इस्तेमाल (How To Use Lip Liner For Contouring Lips)

How To Use Lip Liner For Contouring Lips

  • अगर आपको अपने लिप्स को नेचुरल शेप में रखना पसंद करती हैं, तो आप केवल लिप लाइनर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप किसी भी अच्छे ब्रांड का लिप लाइनर इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • साथ ही लिप लाइनर के लिए आप डार्क ब्राउन कलर या मैरून कलर का इस्तेमाल करें।
  • ध्यान रहें कि आप इसके लिए हल्के हाथों का ही उपयोग करें।ऐसा करने से गलती होने के अवसर कम होंगे।

इसे भी पढ़ें :  Makeup Hack : सूखी हुई लिपस्टिक को इस तरह करें इस्तेमाल, होगी नई जैसी

इस तरह करें ब्रॉन्जर का इस्तेमाल (How To Use Bronzer For Contouring Lips)

How To Use Bronzer For Contouring Lips

  • अगर आप अपने लिप्स को थोड़ा ज्यादा पाउटी इफेक्ट देना चाहती हैं तो आप ब्रॉन्जर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • इसके लिए आप ब्रॉन्जर को लिप्स के किनारों पर लगाएं।
  • ध्यान रहें कि प्रोडक्ट को लगाने के लिए आप ब्रश का इस्तेमाल जरूर करें।
  • साथ ही आप अपनी स्किन टोन से ज्यादा से ज्यादा दो टोन डार्क कलर का ही इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें :  Makeup Hack : लिप फिलर इंजेक्शन के बिना पाएं पाउटी लिप्स, जानें ये ट्रिक

 

ओंब्रे लिप्स लगते है बेहद खूबसूरत (Use Ombre Lips Style For Contouring Lips)

Use Ombre Lips Style For Contouring Lips

  • अगर आपके लिप्स की शेप पहले से ही डिफाइंड है, तो आप अपने लिप्स को ओंब्रे इफेक्ट दे सकती हैं।
  • इसके लिए पहले आप लिप्स के किनारों पर डार्क कलर से शेडिंग कर लें।
  • इसके बाद आप लिप्स के बीच में किसी भी लाइट कलर का इस्तेमाल करें।
  • ऐसा करने के बाद दोनों कलर को आपस में अच्छी तरह से ब्लेंड कर लें।
  • इसके लिए आप अपनी उंगलियों की टिप्स का इस्तेमाल कर सकती हैं।

 

 

इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये लिप्स कंटूरिंग टिप्स पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें

साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।