herzindagi
mauve pink lipstick for dusky skin tone b

Makeup Tips: इंडियन स्किन टोन के लिए बेस्ट हैं लिपस्टिक के ये मॉव पिंक शेड्स

गॉर्जियस लुक के लिए सांवली रंगत की महिलाएं लगाएं मॉव पिंक शेड लिपस्टिक, दिखेंगी सबसे खूबसूरत।
Editorial
Updated:- 2022-06-30, 19:35 IST

इंडिया में अक्सर कहा जाता है कि जिन लोगों का रंग गोरा होता है उन पर पिंक लिपस्टिक बेहद अच्छी लगती हैं। लेकिन यह केवल मिथ है यह अवधारणा एकदम गलत है। सांवली रंग की महिलाओं पर पिंक कलर बेहद खूबसूरत लगता है। पिंक ही नहीं सांवली रंगत पर हर कलर अच्छा लगता है। इस लेख में हम आपको मॉव पिंक लिपस्टिक शेड्स के बारे में बताएं जिसे लगाकर आप खूबसूरत नजर आएंगी। अट्रैक्टिव लुक के लिए आप इन लिपस्टिक को अपने मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं। आइए देखते हैं सांवली रंगत की महिलाओं के लिए गॉर्जियस पिंक शेड्स

डार्क मॉव पिंक लिपस्टिक

Dusky Skin Tones Lipsticks Shades

मॉव शेड एक ऐसा शेड है जो न्यूड शेड से मिलता जुलता है लेकिन यह मैट फिनिश लुक देता है। गॉर्जियस लुक के लिए आप प्रियंका चोपड़ा के इस लुक से आइडिया ले सकती हैं। एक्ट्रेस के इस शेड की बात करें तो एक्ट्रेस डार्क मॉव पिंक शेड में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। इस शेड को लगाने के बाद आपकी रंगत निखर कर आएगी। डार्क मॉव पिंक लिपस्टिक को आप वेस्टर्न या फिर कैजुअल आउटफिट के साथ स्टाइल कर सकती हैं।

टिप्स- डार्क मॉव पिंक लिपस्टिक के साथ लाइट मेकअप करें।

लाइट मॉव पिंक शेड

Dusky Skin Tones Lipsticks Shades ()

नेचुरल लुक के लिए आप सोनम कपूर के इस लाइट मॉव पिंक लिप शेड का ट्राई कर सकती हैं। इस लाइट पिंक शेड में आपको नेचुरल लुक मिलेगा। यह शेड आपको आसानी से किसी भी ब्रांड में मिल जाएगा। लाइट मॉव पिंक शेड की खास बात यह है कि इसे आप इंडियन आउटफिट्स से लेकर वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ कैरी कर सकती हैं।

टिप्स- लाइट मॉव पिंक शेड के साथ सॉफ्ट पिंक कलर आई मेकअप करें। इसमें आप खूबसूरत नजर आएंगी।

इसे जरूर पढ़ेंःमेकअप में कर रही हैं ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल तो इन बातों का रखें ध्यान

नेचुरल मॉव पिंक शेड

Dusky Skin Tones Lipsticks Shades ()

डार्क इंडियन स्किन टोन पर नेचुरल मॉव पिंक शेड बहुत ही अच्छा लगता है। नेचुरल लुक के लिए आप राधिका आप्टे के इस शेड को अपने मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं। नेचुरल मॉव पिंक शेड आपको आसानी से किसी भी ब्रांड में मिल जाएंगे। ऑफिस जाने वाली महिलाओं के लिए यह शेड परफेक्ट साबित हो सकता है, क्योंकि इस शेड को लगाने के बाद आपको ओवर नहीं बल्कि नेचुरल लुक मिलेगा।

टिप्स- इस शेड के साथ आप भी एक्ट्रेस की तरह पिंक आईशैडो और ब्लैक लाइनर लगा सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ेंःडार्क लिपस्टिक का इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें यह बातें

सॉफ्ट पिंक शेड

Dusky Skin Tones Lipsticks Shades ()

डार्क स्किन की महिलाएं अक्सर डार्क लिपस्टिक कलर लगाना पसंद करती हैं। लेकिन ऐसा नहीं है सांवली रंगत पर सॉफ्ट पिंक शेड बेहद अच्छा लगता है। आप भी बिपाशा बसु की तरह सॉफ्ट पिंक शेड लिपस्टिक लगा सकती हैं। एक्ट्रेस ने पिंक शेड लिपस्टिक के साथ लाइट पिंक कलर का ब्लशर और लाइट रोज पिंक और लाइट ब्राउन कलर का आईशैडो लगाया है। आप भी खूबसूरत लुक के लिए एक्ट्रेस के पिंक शेड को अपने मेकअप किट में शामिल कर सकती हैं।

रोज मॉव पिंक शेड

Dusky Skin Tones Lipsticks Shades ()

इन दिनों रोज मॉव पिंक शेड काफी ट्रेंड में बना हुआ है। लाइट मेकअप और न्यूड मेकअप के दौरान इस शेड का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। आम लोगों को ही दीपिका पादुकोण को भी यह शेड काफी पसंद हैं। दीपिका कई बार रोज मॉव पिंक शेड लिपस्टिक में नजर आ चुकी हैं। आप भी खूबसूरत और लाइट मेकअप लुक के लिए रोज मॉव पिंक शेड का इस्तेमाल कर सकती हैं।

टिप्स- रोज मॉव पिंक शेड लिपस्टिक के साथ शिमरी आई मेकअप कर सकती हैं।


उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Instagram

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।