खूबसूरत त्वचा पाने के लिए हम क्या-कुछ नहीं करते हैं। इसके लिए हम आए दिन कई तरह के स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हैं। वहीं होली का त्योहार आने वाला है और इस दिन चेहरे पर रंग लगाये जाते हैं। इस दिन के लिए हमें त्वचा को पहले से ही इन हानिकारक कलर्स से बचाने के लिए कदम उठाने चाहिए।
वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर चित्रा आनंद ने हमारे साथ कुछ एक्सपर्ट टिप्स को शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि कैसे होली के दिन इस्तेमाल किए जाने वाले रंग चेहरे की त्वचा को डैमेज करते हैं और इनसे होने वाले डैमेज से बचने के लिए भी उन्होनें कुछ टिप्स को हमारे साथ शेयर किया है-
कैसे करते हैं होली के रंग त्वचा को डैमेज?
होली के दौरान कई तरीके के रंगों को इस्तेमाल किया जाता है। इन रंगों को बनाने के लिए न जाने कितने की तरह के केमिकल से भरी चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। यह सभी चीजें स्किन के लिए हानिकारक होती हैं और कई लेयर तक जाकर त्वचा को नुकसान पहुंचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: कैसे रखें होली खेलने के बाद त्वचा का ख्याल? एक्सपर्ट से जानें
किस तरह के रंगों को होली के दिन करें इस्तेमाल?
मार्केट में मिलने वाले सभी रंग एक जैसे नहीं होते हैं। स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए आप नेचुरल या हर्बल होली कलर्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप चाहे तो फूलों की पंखुड़ियों की मदद से घर पर भी खुद से होली कलर्स बना सकती हैं। यह पूरी तरह से नेचुरल होते हैं और त्वचा को किसी भी तरह का नुकसान भी नहीं पहुंचाते हैं।इसे भी पढ़ें:Holi Makeup Looks: होली पर मेकअप करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
रंगों को हटाने के लिए क्या करें?
चेहरे पर लगे होली के रंगों को हटाने के लिए ज्यादातर हम तेज दबाव से स्किन पर स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं। बता दें कि ऐसा करने से होली के रंग तो नहीं हटेंगे, लेकिन यह आपकी त्वचा को कई तरह से नुकसान जरूर पहुंचा सकते हैं। इसके लिए आप घरेलू चीजों से बने फेस पैक का इस्तेमाल कर सकती हैं। फेस पैक के लिए आप बेसन, कच्चा दूध, गुलाब जल, एलोवेरा जेल जैसी चीजें चुन सकती हैं।
अगर आपको होली के दिन त्वचा की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों