Holi Makeup Looks: होली पर मेकअप करने के लिए अपनाएं ये टिप्‍स

होली पर ये मेकअप ट्रिक्‍स को अपना कर आप भी दिख सकती हैं स्‍टाइलिश। आर्टिकल पढ़ें और ट्रिक्‍स को ट्राई करें। 

best makeup ideas for Holi pics new

होली पर किसी पार्टी में शामिल होना है, तो आप खूबसूरत आउटफिट के साथ जब तक अच्छा सा मेकअप नहीं करेंगी तब तक बात नहीं बनेगी। आप सोच रही होंगी कि होली के त्‍योहार पर रंग खेले जाते हैं, ऐसे में मेकअप का क्‍या काम, मगर आपको बता दें कि आजकल अवसर कोई भी मेकअप के बिना लुक फीका-सा नजर आता है। अगर आप भी पार्टी की शान बनना चाहती हैं, तो अपने आउटफिट के हिसाब से मेकअप जरूर करें।

आजकल बाजार में आपको मेकअप प्रोडक्ट्स में एक से बढ़कर एक चीजें मिल जाएंगी। आप इन प्रोडक्‍ट्स की मदद से अपने लुक को एन्हांस कर सकती हैं। अगर आप कम मेकअप करने में विश्वास रखती हैं, तो आपको आज हम कुछ सेलिब्रिटीज के ऐसे ही लुक्स दिखाएंगे जिसमें बहुत ही लाइट और मिनिमल मेकअप किया गया है। इन सभी लुक को आप अपने ऊपर भी रीक्रिएट कर सकती हैं।

beauty tips for holi

पीच मेकअप लुक

इस तस्‍वीर में आप हिना खान का मेकअप लुक देखें। हिना ने पीच कलर पैलेट का इस्तेमाल किया हुआ है। हिना ने न्‍यूड कॉफी कलर की लिपस्टिक लगाई है और पीच ब्‍लश ऑन से गालों को हाइलाइट किया हुआ है। आंखों में पीच कलर का पेंसिल आईलाइनर लगया है। इस फंकी लुक में हिना काफी सुंदर नजर आ रही हैं। अगर आप भी होली पर पीच या व्हाइट कलर का आउटफिट कैरी कर रही हैं, तो इस मेकअप लुक को आप भी कैरी कर सकती हैं। पहले तो बाजार में ब्लैक आईलाइनर आता था और वो भी लिक्विड होता था, मगर अब बाजार में आपको कलर्ड पेंसिल आईलाइनर मिल जाएंगे। आप अपने कपड़े के हिसाब से इनका चुनाव कर सकती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Beauty tips : मेकअप करने से पहले इन बातों का रखें खास ध्यान

how to look good on holi festival

न्‍यूड मेकअप लुक

न्‍यूड मेकअप का ट्रेंड आज से नहीं बल्कि काफी समय से चलन में हैं। होली में दिन की पार्टी में आप इस तरह का मेकअप कर सकती हैं। आपको बता दें कि हर तरह की स्किन टोन पर आप इस तरह का मेकअप कर सकती हैं। न्‍यूड शेड्स में आपको एक नहीं बल्कि कई तरह के शेड्स मिल जाएंगे। आप लिपस्टिक से लेकर आई शैडो तक में न्‍यूड कलर शेड्स का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप न्‍यूड मेकअप लाइट शेड्स से लेकर डार्क कलर के आउटफिट्स तक में कैरी कर सकती हैं। इसके लिए आपको अपना बेस भी लाइट ही रखना होगा। बहुत ही लाइट कनट्यूरिंग के साथ आप अपने मेकअप लुक को कंप्लीट कर सकती हैं।

makeup tricks for holi festival

रेड लिपस्टिक मेकअप लुक

रेड लिपस्टिक लगाकर लुक बहुत ही सिजलिंग लगने लगता है। खासतौर पर अगर आप नाइट पार्टी में शामिल हो रही हों और आपने ब्‍लैक कलर की साड़ी पहनी हो। मगर रेड लिपस्टिक को लाइट मेकअप के साथ आप डे पार्टी में भी कैरी कर सकती हैं। रेड लिपस्टिक में भी आपको एक नहीं कई लुक मिल जाएंगे। रेड लिपस्टिक के साथ आपको आई मेकअप भी लाइट ही करना चाहिए। हां, आप ब्रॉन्जर से अपने गालों को हाइलाइट कर सकती हैं। इससे आपको बहुत अच्‍छा लुक मिलेगा और पार्टी में सबसे अलग नजर आएंगी।

इसे जरूर पढ़ें- लिपस्टिक लगाने के बाद फटे हुए नजर आते हैं होंठ, तो इन टिप्स को करें फॉलो

holi makeup ideas

पिंक मेकअप लुक

डे मेकअप में न्‍यूड और पीच कलर शेड के बाद तीसरे नंबर पर जो कलर शेड सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है, वो है पिंक। पिंक कलर पैलेट में आपको डार्क से लेकर लाइट तक बहुत सारे शेड्स मिल जाएंगे। आप पिंक मेकअप लुक के लिए लिपस्टिक और ब्‍लश ऑन में पिंक शेड्स का चुनाव कर सकती हैं। आजकल एल्‍युमिनेटर क्रीम का बहुत चलन है। अगर आप इसे चेहरे पर लगाएंगी तो उसके बाद आपको बेस की जरूरत नहीं पड़ेंगी। इसके अलावा आप रोज गोल्ड ऑयल भी लगा सकती हैं। इससे भी आपके चेहरे पर चमक आ जाएगी। यह बहुत लाइट मेकअप लुक है , जिसे समर सीजन में डे पार्टी में आप कर सकती हैं।

नोट- होली पार्टी के लिए डार्क मेकअप करने से बचें। स्‍मोकी आई और डार्क लिपस्टिक भी इस फेस्टिवल पार्टी में अच्‍छी नहीं लगेगी। आप जितना लाइट मेकअप करेंगी, उतनी अच्‍छी लगेंगी और डे पार्टी के हिसाब से आपका लुक भी अच्छा लगेगा।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP