ग्लोइंग स्किन महिलाएं अलग-अलग तरीके अपनाती हैं। कई पार्लर जाती हैं तो कुछ घर पर ही दादी-नानी के नुस्खे ट्राई करती हैं ताकि स्किन का ग्लो बरकरार रहे। ऐसे में अगर आप भी ग्लो पाना चाहती हैं तो महंगे ट्रीटमेंट की जगह गेंदे के फूल का फेस मास्क घर पर तैयार करें और उसे फेस पर अप्लाई करें। ऐसा करने से आपकी स्किन निखर जाएगी। इसके बाद आपको कभी भी पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
गेंदे का फूल और चंदन
चंदन स्किन को ठंडक पहुंचाता है। खासकर गर्मी के मौसम में ये काफी असरदार होता है। इसके साथ गेंदे के फूल को मिक्स करके लगाने से आपकी स्किन का ग्लो बना रहेगा।
सामग्री
- गेंदे का फूल-2
- चंदन पाउडर- 1/2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले गेंदे के फूल की पंखुड़ियां तोड़ लें।
- इसके बाद इन्हें पीस लें
- अब इसे एक बाउल में डाल लें।
- इसके बाद इसमें चंदन पाउडर डालें।
- सब चीजें डालने के बाद अब इसमें गुलाब जल डालें और पेस्ट बना लें।
- इसे अपने फेस पर अप्लाई करें और 15 मिनट के लिए लगे रहने दें।
- इसके बाद इसे हल्के हाथों से स्क्रब करके साफ कर लें और पानी से मुंह धो लें।
टिप्स: इसे आप हफ्ते में दो बार फेस पर अप्लाई कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: गेंदे के फूल के कुछ ऐसे फायदे जो आपने पहले कभी नहीं सुने होंगे
गेंदे का फूल, एलोवेरा जेल और नीम पाउडर फेस मास्क
गेंदे का फूल चेहरे पर निखार लाता है। वहीं एलोवेरा स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इसलिए आप चाहे तो दोनों का साथ में इस्तेमाल कर सकती हैं।
सामग्री
- गेंदे के फूल-2
- नींबू का रस- 1 चम्मच
- नीम पाउडर- 1 चम्मच
- एलोवेरा जेल-1 चम्मच
बनाने की विधि
- इसके लिए सबसे पहले गेंदे के फूलों की पंखुड़ियों को अलग-अलग कर लें।
- फिर इसका पेस्ट बना लें। अब इसमें नींबू का रस, नीम पाउडर, एलोवेरा जेल मिक्स करें।
- इसका जब पेस्ट बन जाए तो इसे स्किन पर लगाकर 20 मिनट तक रहने दें।
- अब इसे साफ कर लें और फेस को पानी से धो लें।
- स्किन का ग्लो वापस आ जाएगा।
गेंदा और दही फेस मास्क
दही स्किन के लिए काफी लाभकारी होती है। इससे स्किन शाइनी बनी रहती है इसलिए गेंदे के साथ इसका इस्तेमाल किया जाता है।
सामग्री
- गेंदे के फूल का पेस्ट- 1 चम्मच
- दही- 1/2 चम्मच
- नींबू का रस-1 चम्मच
- गुलाब जल-1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक कटोरी लें।
- इसमें गेंदे के फूल का पेस्ट डालें।
- अब इसमें दही, नींबू का रस और गुलाब जल डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- जब ये मिश्रण मिल जाए तो इसे अपने फेस पर अप्लाई करें।
- 10 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ कर लें।
टिप्स: हफ्ते में दो बार लगाने से अपनी स्किन पर फर्क आपको देखने को मिल जाएगा।
इसे भी पढ़ें: मलाई के ये फेस पैक आपकी त्वचा में लाएंगे निखार, हर कोई करेगा आपकी तारीफ
नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर उसका प्रयोग करें।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों