हाथों में मेहंदी तो हर भारतीय नारी लगाती हैं। कोई खास पर्व हो या व्रत-त्यौहार महिलाएं अपने हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। बता दें कि मेहंदी का रंग सभी को अपने हाथों में गहरा चाहिए होता है। बता दें कि मेहंदी अच्छा रंग तभी लाती है, जब वह हाथ में लंबे समय तक लगी हुई होती है और जल्दी नहीं झड़ती है। अक्सर मेहंदी लगने के बाद हाथों से जल्दी झड़ जाती है, जिसके कारण वह हाथ में अच्छे से नहीं रच पाती है। ऐसे में आज हम आपको मेहंदी को लंबे समय तक हाथों में चिपके रहे। चलिए जान लेते हैं इन टिप्स के बारे में...
आजकल मेहंदी सूखने के बाद कपड़े के टेप का उपयोग किया जा रहा है। इसे मेहंदी सूखने के बाद हाथ और पैर में लगे डिजाइन में चिपकाया जाता है। टेप चिपकाने के बाद मेहंदी के डिजाइन झड़ नहीं पाते हैं, इससे मेहंदी का रंग गहरा आता है।
नींबू के रस में शक्कर मिलाकर अच्छे से घोल बनाएं। अब इस घोल को मेहंदी के डिजाइन में चिपकाएं, चाशनी गाढ़ी होने के कारण मेहंदी के डिजाइन जल्दी झड़ेगा नहीं और लंबे समय तक चिपके रहने के कारण मेहंदी ज्यादा रंग लाएगी।
इसे भी पढ़ें: Mehndi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
हाथों में सरसों का तेल लगाएं यह भी काफी हद तक मेहंदी के रंग को चढ़ाती है, साथ ही सरसों का तेलचिपचिपा होता है, जो मेहंदी के डिजाइन को जल्दी झड़ने नहीं देती है। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है, जो कि मेहंदी के रंग लाने में मददगार है।
लौंग का धुआँ हो या फिर तेल ये दोनों ही मेहंदी के रंग लाने में कारगर हैं। मेहंदी लगाने के बाद जब वह सुख जाए तो लौंग को तवा में रखें और उसे जलाकर अपने हाथों को उसमें सेंक लें। इसके बाद लौंग के तेलको भी मेहंदी में लगाएं, इससे मेहंदी की डिजाइन चिपकी रहेगी और जल्दी नहीं झड़ेगी।
मेहंदी लगाने के बाद आराम करें, ज्यादा काम करने से बचें काम ज्यादा करते हैं तो हाथों में लगी मेहंदी झड़ेगी। इसके अलावा पानी से भी दूर रहें। पानी, साबुन और हैंडवाश पड़ने पर मेहंदी जल्दी झड़ेंगे और मेहंदी का अच्छा और गहरा रंग भी नहीं आएगा।
इसे भी पढ़ें: मेहंदी को गहरा रचाने के लिए अपनाएं ये उपाय
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit: Freepik, Instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।