उम्र से छोटा दिखने के लिए चेहरे पर रोज लगाएं ये घरेलू चीजें, जानें तरीका

अगर आपको उम्र से छोटा नजर आना है, तो इसके लिए जरूरी है कि आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल करें। यह त्वचा को लंबे समय तक हेल्दी और जवां रखती है।

homemade tips to maintain your skin care tips

खूबसूरत दिखना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम कपड़े खरीदने के साथ-साथ स्किन केयर भी काफी पैसे खर्च करते हैं। पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट करवाते हैं। वहीं कई सारे लोग अलग-अलग प्रोडक्ट का इस्तेमाल चेहरे पर करते हैं। सेलिब्रिटीज की बात करें तो वह उम्र से छोटा दिखने के लिए सर्जरी करवाते हैं। लेकिन आपको यह सब करने की जरूरत नहीं है। आप घरेलू चीजों का इस्तेमाल चेहरे पर कर सकती हैं। इससे त्वचा निखरी नजर आएगी। चलिए आपको बताते हैं किन चीजों को आप चेहरे पर लगा सकती हैं।

फेस टोनर का करें इस्तेमाल (Face Toner For Skin)

Face Toner For Skin

अगर आपको अपनी स्किन को हेल्दी रखना है, तो इसके लिए आपको रोजाना घर का बना टोनर लगाना चाहिए। इसके लिए आप नारियल पानी से टोनर बना सकती हैं, या एलोवेरा जेल का इस्तेमाल करके इसे घर पर तैयार करें। इसे चेहरे पर अप्लाई करें। इससे स्किन हेल्दी नजर आएगी। साथ ही, आपको बाहर से जाकर इसे खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इसे आप कुछ समय के लिए स्टोर करके भी रख सकती हैं।

उम्र से छोटा दिखने के लिए चेहरे पर लगाएं फेस पैक

Face pack for skin care

अगर आपको उम्र से छोटा दिखना है, तो इसके लिए आप फेस पैक को लगाएं। आप इसे बाजार से खरीदकर लाने की बजाए घर पर तैयार कर सकती हैं। इसके लिए आप फेस पैक तैयार कर सकती हैं। बस आपको स्किन टाइप का ध्यान रखना पड़ेगा, जिससे आपको स्किन से जुड़ी समस्याएं कम होंगी। इसके लिए आप मुल्तानी मिट्टी, चंदन, बेसन और हल्दी से बना फेस पैक लगा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Step By Step Skin Care : ऐसे रखेंगी त्वचा का ख्याल तो चेहरा दिखेगा लंबे समय तक जवां

धूप से अपनी स्किन का करें बचाव

Glowing skin care for women

हमारी स्किन सबसे ज्यादा खराब धूप और बढ़ते प्रदूषण के कारण होती है। इसलिए आपको धूप से अपनी स्किन को जरूर बचाकर रखना चाहिए। इससे स्किन हेल्दी रहती है। साथ ही, आपकी स्किन डल नहीं नजर आती है। इसके लिए आप कपड़े का इस्तेमाल कर सकती हैं। साथ ही, आप चाहें तो डेली स्किन केयर रूटीन को फॉलो करते हुए घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इस तरीके से आप अपनी स्किन को हेल्दी रख सकती हैं। साथ ही, उम्र से छोटा दिखने के लिए घरेलू चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। लेकिन आपको किसी भी चीज को इस्तेमाल करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए। साथ ही, पैच टेस्ट भी करवाएं।

नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट सलाह जरूर लें। साथ ही, पैच टेस्ट करें।

इसे भी पढ़ें: दमकती त्वचा पाने के लिए हफ्ते में 2 बार करें ये काम

आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit-Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP