herzindagi
best onion hair oil recipe

बालों की सभी समस्याओं के लिए इन 2 तरह से बनाया जा सकता है प्याज का तेल

अगर आपके बालों में रूसी हो रही है, बाल झड़ रहे हैं, बालों में स्कैल्प इन्फेक्शन हो रहा है तो आपके लिए ये प्याज का तेल बहुत उपयोगी साबित होगा। 
Editorial
Updated:- 2021-03-29, 08:38 IST

बालों के झड़ने पर अक्सर कहा जाता है कि प्याज का रस बालों में लगाया जाए, लेकिन एक समस्या जिसके बारे में लोगों को पता नहीं होता है वो ये है कि प्याज का रस सल्फर से भरपूर होता है और जिन्हें स्कैल्प में इन्फेक्शन ज्यादा होता है उनके लिए ये अच्छा साबित नहीं होगा। सल्फर कई लोगों को सूट नहीं होता है और इसलिए सीधे प्याज का रस लगाना भी उनके लिए ठीक नहीं है। अगर ऐसा ही है तो क्यों न प्याज के रस की खूबियों वाला ऑयल ही बना लिया जाए जिससे हमें परेशानी न हो।

आज हम आपको एक नहीं बल्कि दो तरीकों से प्याज का तेल बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। ये दोनों तरीके बहुत आसान हैं।

क्या हैं प्याज के तेल के फायदे?

1. इससे प्याज के रस की तरह बाल ड्राई नहीं होते हैं।

2. इसे कई दिनों तक स्टोर किया जा सकता है।

3. अगर बालों में इन्फेक्शन है तो ये बहुत उपयोगी होगा।

4. जिन्हें सल्फर सूट नहीं करता उनके लिए ये बहुत अच्छा है।

hair and onion

इसे जरूर पढ़ें-पीठ की टैनिंग और छोटे-छोटे दानों से हैं परेशान तो ये DIY नुस्खा आएगा काम

प्याज का तेल बनाने की पहली रेसिपी-

सामग्री-

  • 1 मीडियम साइज का लाल प्याज
  • 1 मीडियम साइज का सफेद प्याज
  • 30 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल

पहली विधि के लिए आपको एक लाल प्याज और एक सफेद प्याज लेना होगा। दोनों का ही सल्फर कंटेंट अलग-अलग होता है इसलिए दोनों को ही लें।

इसे छीलकर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद इसे ब्लेंड करना होगा, लेकिन इन्हें ग्रेपसीड ऑयल के साथ ब्लेंड करना है। आप कम से कम 10-15 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल डालकर इन्हें ब्लेंड करें।

अब इस पेस्ट को एक पैन में डालें और इसमें अब दोबारा 15 चम्मच ग्रेपसीड ऑयल डालें। अब करीब 20-25 मिनट तक इसे गर्म करें।

ग्रेपसीड ऑयल को हम बतौर कैरियर ऑयल इस्तेमाल कर रहे हैं और ये बालों की ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा है।

अब इस मिक्सचर को ठंडा करने के बाद आप इसे छान लें और तेल को अलग कर लें। यही तेल आपको लगाना है बालों में। वैसे अगर आप ग्रेपसीड ऑयल न इस्तेमाल करना चाहें तो आप नारियल का तेल भी इस्तेमाल कर सकती हैं।

onion and hair

प्याज का तेल बनाने की दूसरी विधि-

सामग्री-

  • 1 मीडियम साइज का लाल प्याज
  • 1 मीडियम साइज का सफेद प्याज
  • 2 कप नारियल का तेल

आप प्याज को छीलकर उसके छोटे-छोटे टुकड़े कर लें जैसा पहले प्रोसेस में किया था।

अब आप इन प्याज के पीस को किसी बर्तन में तेल के साथ डालें और इसे उबालें।

उबालने में लगभग 30 मिनट लग सकते हैं। इसके बाद आप इन्हें रात भर के लिए ऐसा ही छोड़ दें। आपको इसे निकालना नहीं है।

अब आप इसे छान लें और आपका तेल तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें- सफेद बालों को काला करने वाला ये घरेलू नुस्‍खा घर पर फ्री में बनाएं

कितने दिनों तक किया जा सकता है इसे स्टोर-

इन दोनों ही तरह से बनाए गए तेल को आप 1-2 महीने तक स्टोर कर सकते हैं और जैसे नॉर्मल तेल लगाते हैं वैसे ही इसे भी लगाएं। ये DIY प्याज का तेल आपकी हेयर ग्रोथ के लिए बहुत अच्छा साबित हो सकता है। इसे आप स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं और आप खुद ही अपने बालों में कुछ बार इस्तेमाल करने के बाद फर्क देखेंगे।

अगर आपको इसमें से किसी इंग्रीडियंट से एलर्जी है या कुछ सूट नहीं करता है तो इसे इस्तेमाल न करें। अगर आप कोई अन्य ट्रीटमेंट ले रही हैं तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसे इस्तेमाल करें। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।