अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं और इसे काला करने के उपायों की तलाश में हैं तो आज हम आपके लिए एक ऐसा घरेलू नुस्खा लेकर आए हैं जिसकी मदद से आप अपने बालों को जड़ से काला कर सकती हैं। जी हां हमारा उद्देश्य महिलाओं को सुंदर बनाना है इसलिए हम लगभग रोजाना ही महिलाओं की ब्यूटी से जुड़ी कुछ ऐसी समस्याओं का समाधान लेकर आते हैं जिनकी खोज में अक्सर महिलाएं रहती हैं।
सफेद बालों के चलते महिलाएं न सिर्फ उम्र से ज्यादा बड़ी दिखाई देने लगती हैं बल्कि चेहरे की सुंदरता भी कम होने लगती है। इसलिए आज हम आपको बालों को काला करने वाला जबरदस्त नुस्खा बता रहे हैं। इसमें बाजार में मिलने वाले डाई की तरह केमिकल्स नहीं होते हैं और इसे आप नेचुरल चीजों की मदद से घर में फ्री में बना सकती हैं।
ज्यादातर घरों में नारियल का इस्तेमाल कई तरह से किया जाता है। नारियल का तो हम इस्तेमाल कर लेते हैं लेकिन छिलके को अक्सर बेकार समझकर फेंक देते हैं। लेकिन अब आपको नारियल के छिलकों को बेकार समझकर फेंकना नहीं है क्योंकि इसकी मदद से आप बालों को काला करने के लिए नेचुरल डाई बना सकती हैं। इसे लगाने के बाद आपको कई महीनों तक केमिकल युक्त डाई को लगाने की जरूरत नहीं होती है। इस हेयर डाई की सबसे अच्छी बात यह है कि इसके कोई भी साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। आइए इस नेचुरल हेयर डाई को बनाने के तरीके के बारे में विस्तार से जानें।
सामग्री
- नारियल का छिलका-1

बनाने का तरीका
- सबसे पहले नारियल के छिलकों के रेशो को थोड़ा अलग कर दें।
- फिर एक लोहे की कड़ाही लेकर उसमें नारियल के छिलकों को डाल दें।
- अब गैस की आंच को मीडियम करके इन छिलकों को अच्छी तरह से सेंक लें।
- इसे तब तक सेंकना है जब तक कि यह काले न हो जाएं। यानि इसे आपको पाउडर बनने तक सेंकना होगा।
- इसके पाउडर का इस्तेमाल हमें हेयर डाई के रूप में करना है।
- जब यह पूरी तरह से जल जाए तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
- फिर इसके टुकड़ों को चम्मच की मदद से थोड़ा दबा दें।
- अब इसे छान लें और इसका पाउडर बनाकर स्टोर कर लें।
इस्तेमाल का तरीका
तरीका नम्बर-1
- बालों में इसका इस्तेमाल करने के लिए आधा छोटा चम्मच नारियल के छिलके का पाउडर लें।
- फिर इसमें 1 बड़े चम्मच सरसों के तेल की मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- अब इसे अपने सफेद बालों पर अच्छी तरह से लगा लें।
- आप इसे उंगालियों या कॉटन की मदद से लगा सकती हैं।
- एक घंटे बाद बालों को किसी माइल्ड शैंपू की मदद से धो लें।
- सरसों का तेल भी बालों के लिए बहुत अच्छा होता है और इसे लगाने से बालों में शाइन भी आती है।
तरीका नम्बर-2
अगर आपको बालों को कलर करना है लेकिन आपके पास बालों को शैंपू करने का टाइम नहीं है तो आप नारियल के छिलके के पाउडर का इस्तेमाल एलोवेरा जैल के साथ कर सकती हैं।
- इसके लिए आपको 1 चम्मच एलोवेरा जैल और नेचुरल हेयर डाई के आधा चम्मच की जरूरत होती है।
- दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें।
- फिर इसे अपने बालों में लगाएं।

नारियल के छिलकों की राख हमारे बालों के लिए अच्छी होती है। अगर आपके बाल बहुत ज्यादा सफेद हो गए हैं तो इस हेयर डाई को आप 15 दिन में एक बार जरूर लगाएं। अगर आपके बाल थोड़े-थोड़े ही सफेद हैं तो इसे 1 महीने में एक बार लगाने से ही आपके बाल जड़ से काले हो जाएंगे। आप चाहे तो इस नेचुरल हेयर डाई को थोड़ा ज्यादा बनाकर भी रख सकती हैं ताकि आप इसे बार-बार बनाने के झंझट से बच जाएं।
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 घरेलू नुस्खों से मिलेगा असमय होने वाले सफेद बालों से छुटकारा
इस नेचुरल डाई का इस्तेमाल करके आप भी अपने सफेद बालों को काला कर सकती हैं। हालांकि यह उपाय पूरी तरह से नेचुरल चीजों से बना है और इसका कोई साइड इफेक्ट नहीं है लेकिन फिर भी इसे लगाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। बालों से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Recommended Video
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों