कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि हमारे भारतीय रसोई में सबसे ज्यादा इस्तेमाल की जाने वाली सब्जी में से एक है, प्याज हमारे बालों के लिए भी बहुत अच्छी होती है। सल्फर और विटामिन से भरपूर प्याज आपके बालों की हेल्थ के लिए बहुत अच्छा होता है। प्याज आपके बालों के रोम को मजबूत करने में हेल्प करता है, बालों को झड़ने से रोकता है और बालों की अन्य समस्याओं के साथ बालों का पतला होने से रोकता है। अपने बालों के लिए प्याज के फायदे पाने के लिए, इसका इस्तेमाल करने के सबसे अच्छे तरीकों में से एक प्याज का तेल है। प्याज का तेल बाजार में आसानी से उपलब्ध नहीं होता है लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं क्योंकि आप इसे हमेशा घर पर बना सकते हैं और इसे बनाना भी बहुत आसान है। रेगुलर प्याज के तेल का उपयोग करने से आपको अपने बालों को मजबूत और घना बनाने में हेल्प मिलती है। घर पर प्याज का तेल बनाने का तरीका जानने के लिए इस आर्टिकल को जरूर पढ़ें।
इसे जरूर पढ़ें: Health Tips: प्याज के तेल से दूर होंगी ये 5 बीमारियां
प्याज का तेल कैसे बनाएं?
- सबसे पहले, प्याज का रस लें।
- ग्राइंडर या जूस मेकर का उपयोग करके, प्याज का रस निकाल लें।
- अगर रस नहीं है, तो आप तेल तैयार करने के लिए प्याज का पेस्ट ले सकते हैं।
- अब एक पैन में, नारियल तेल डालें और तेल में प्याज का रस / पेस्ट डालें।
- अच्छी तरह मिलाएं। आंच से उतारें और ठंडा होने दें।
- फिर छलनी का उपयोग करके, तेल को छान लें और कंटेनर में स्टोर कर लें।
- आप इस तेल को 6 महीने तक इस्तेमाल कर सकते हैं।

प्याज के तेल बालों के लिए फायदे
- प्याज का तेल आपके बालों को गहराई से कंडीशन करता है। यह ड्राई बालों के लिए बहुत अच्छा होता है। ड्राई बाल ज्यादा टूटने लगते हैं और स्कैल्प पर प्याज के तेल का इस्तेमाल करने से बालों का टूटना रुक जाता है। इसके अलावा ड्राईनेस के कारण ड्रैंडफ की समस्या होती है लेकिन प्याज का तेल रेगुलर लगाने से ड्रैंडफ से बचाव होता है। अगर आपके पास प्याज के तेल को लंबे समय तक अपने बालों पर रखने का समय नहीं है, तो चिंता न करें, आप शैम्पू करने से कुछ देर पहले इसे अपने बालों में लगा सकती हैं। यह आपके बालों के लिए कंडीशनर का काम करेगा और आपके बालों को स्मूथ कर देगा।
- प्याज के तेल से बदबू आ सकती है लेकिन इसके कुछ आश्चर्यजनक फायदे हैं। इसलिए अपने बालों से तेल को अच्छी तरह साफ करने के लिए आपको अपने बालों को अच्छे से धोना होगा।
- आपकी स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन में सुधार करके, प्याज का तेल आपके बालों को मजबूत और घने बनाने में हेल्प करता है।

- अगर आपके बाल डल हैं तो प्याज के तेल का इस्तेमाल करने से आपको स्मूथ और शाइनी बाल पाने में मदद मिलेगी।
- रेगुलर अपने बालों पर प्याज के तेल का इस्तेमाल करने से बालों के नई ग्रोथ में मदद मिलती है। प्याज का तेल बैक्टीरिया के इंफेक्शन को रोकता है और इससे आपके बाल हेल्दी रहते हैं। जी हां प्याज के रस से हेयर ग्रोथ अच्छी होती है, इसमें सल्फर की मात्रा बहुत होती है। प्याज का रस बालों को भीतर से मजबूत बनाता है, इसे हेयर फॉलिकल्स में ब्लड फ्लो भी बढ़ता है और कुछ ही समय में बाल हेल्दी नजर आने लगते हैं।
बालों का झड़ना आज एक आम समस्या बन गई है और हम सभी ऐसे उपाय की तलाश में हैं जो वास्तव में हमारे लिए अच्छी तरह से काम करते है। प्याज का तेल आपको इस समस्या से निपटने में मदद करेगा, अगर आप इसे अच्छे से फॉलो करती हैं। इस तरह की और जानकारी के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
Image Credit: Freepik.com
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों