घर पर बनाकर लगाएं एक्सपर्ट के बताए ये 2 Hair Gel, रूखे और बेजान बाल होंगे शाइनी

Homemade hair gel for dry and frizzy hair: यदि आपके भी बाल रूखे और बेजान रहते हैं तो आप उनके शाइनी बनाने के लिए एक्सपर्ट के बताए इन दो हेयर जेल को घर पर बनाकर अपने बालों पर अप्लाई करें। इनको लगाने के कुछ ही हफ्तों में आपको फर्क नजर आने लगेगा।
flaxseed hair gel benefits

बालों से जुड़ी समस्या का सामना आज हर दूसरी महिला कर रही है। हर तरह के उपाय और महंगे ट्रीटमेंट्स लेने के बावजूद भी बालों पर कभी-कभी असर नहीं दिखता है। ऐसे में हम बहुत परेशान हो जाते हैं। रूखे और बेजान बालों की वजह से हमारा पूरा लुक ही बिगड़ जाता है। जिसके चलते हम बालों में लगाने वाले तेल हुए शैंपू को भी बदलते हैं, लेकिन वो सब भी बालों पर बेअसर हो जाता है। जिसके बाद हम घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं। दरअसल, मार्केट में मिलने वाले शैंपू, तेल, सीरम और जेल हर प्रोडक्ट्स में केमिकल मिला होता है। जिनका हमारे बालों पर बुरा असर भी पड़ता है।

इसी वजह के चलते अक्सर लोग घरेलू नुस्खे अपनाते हैं। इसका बालों पर कोई बुरा असर नहीं पड़ता है और इन चीजों से बाल काफी हेल्दी भी हो जाते हैं। यदि आप भी रूखे और बेजान बालों की समस्या से जूझ रही हैं तो आज हम आपको इस आर्टिकल में ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी के बताए दो होममेड हेयर जेल बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं। जिनको आप भी घर पर बनाकर अपने बालों पर अप्लाई करके उन्हें सॉफ्ट और शाइनी बना सकती हैं। इन हेयर जेल को बनाना भी बेहद आसान है। आइए जान लेते हैं किन चीजों की मदद से आप घर पर हेयर जेल बना सकती हैं।

अलसी के बीज का हेयर जेल कैसे बनाएं ?

  • इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी रखना है।
  • पानी उबल जाने के बाद आपको इसमें मेथी दाने डालने हैं।
  • इसके बाद आप इसमें दो चम्मच अलसी के बीज डालकर चलाएं।
  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह उबाल लें।

flex seed hair gel

  • उबल जाने के बाद गैस का फ्लेम बंद कर दें।
  • अब इसमें आपको एक चम्मच कैस्टर आयल मिक्स करना है।
  • मिक्स करके और ठंडा हो जाने के बाद हेयर जेल को आप एक डिब्बी में भर लें।
  • इसे आप हफ्ते में करीब तीन से चार बार बालों पर अप्लाई करें।

एलोवेरा और करी पत्ता जेल

  • इसके लिए आपको एक बर्तन में पानी उबलने रखना है।
  • इस पानी में आप दो चम्मच फ्रेश एलोवेरा जेल निकालकर डालें।
  • इसके बाद आप पानी में करी पत्ते तोड़कर डाल दें।
  • साथ ही थोड़े चावल के दाने भी डाल देने हैं।

alovera hair gel

  • अब सभी चीजों को अच्छी तरह उबाल लेना है।
  • इस मिश्रण को ठंडा करके किसी बर्तन में छान लेना है।
  • ठंडा हो जाने के बाद इसे किसी डिब्बी में भर लें।
  • और हफ्ते में तीन से चार बार अपने बालों पर अप्लाई करें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Freepik/shutterstock

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP