herzindagi
image

एलोवेरा जेल और मलाई बढाएंगे आपके चेहरे की खूबसूरती, जानें इस्तेमाल करने का तरीका

आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे चेहरे के लिए मलाई और एलोवेरा जेल एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।
Editorial
Updated:- 2025-07-25, 17:21 IST

अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं। लेकिन क्या आप जानती है घर के किचन में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल कर आप अपने चेहरे को खूबसूरत बना सकती है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से बताएंगे कि कैसे चेहरे के लिए मलाई और एलोवेरा जेल एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है।

चेहरे के लिए एलोवेरा और मलाई

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अधिकतर महिलाएं अपने चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कई उपाय करती हैं। ऐसे में आप एलोवेरा और मलाई का इस्तेमाल कर अपने चेहरे को ग्लोइंग और अट्रैक्टिव बना सकती है। 

inside (11)

एलोवेरा और मलाई से फेस पैक

इसके लिए आपको मलाई और एलोवेरा को मिक्स कर रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगाना है। इसे रात भर लगा रहने दे। दूसरे दिन सुबह आप अपने चेहरे को धो सकती हैं। इसके अलावा आप मलाई और एलोवेरा से फेस पैक भी तैयार कर सकती है। फेस पैक बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें: सावन के महीने में चेहरे को ऐसे बनाएं खूबसूरत, ये 2 फेस पैक आएंगे आपके काम

एलोवेरा जेल और मलाई से फेस पैक बनाने के लिए सामग्री -

  • एलोवेरा जेल मलाई
  • हल्दी
  • दही
  • घी

एलोवेरा जेल और मलाई से फेस पैक बनाने का तरीका

एलोवेरा जेल और मलाई से फेस पैक बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में मलाई और एलोवेरा जेल को मिक्स कर ले।

अब इसमें थोड़ा दही और घी डालकर इसे अच्छी तरह मिला ले। अब आप इसमें एक चुटकी हल्दी डालकर इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट लें। 

inside (10)

जब यह पेस्ट गाढ़ा हो जाए, तब आप इसे रात में सोने से पहले अपने चेहरे पर लगा सकती हैं। इस पेस्ट को आप 30 मिनट तक अपने चेहरे पर लगा कर रखें। 

30 मिनट के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।  इस फेस पैक से आपके चेहरे पर जमी गंदगी दूर होगी और आपका चेहरा सॉफ्ट बनेगा।

नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

यह भी पढ़ें:  Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit - freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।