Holi Skin Care Tips: होली खेलना हम सभी को पसंद होता है। इसलिए हम अलग-अलग कलर लेकर आते हैं ताकि हर किसी को रंगों से रंग सके। लेकिन जब इन्हें चेहरे पर से हटाने की बारी आती है तो सोचना पड़ता है कि चेहरे पर ऐसा क्या लगाएं। जिससे यह रंग आसानी से निकल जाएं। इसके लिए आप घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं, जिसकी जानकारी हमारे साथ डॉक्टर और ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू माहेश्वरी ने शेयर की। चलिए आपको बताते हैं कि कैसे आप अपने चेहरे का रंग घर पर रखी चीजों से निकाल सकते हैं।
नींबू से निकाले चेहरे का कलर
अगर आपके चेहरे पर पक्का रंग लग गया है तो इसे हटाने के लिए आप नींबू और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आसानी से रंग निकल जाएगा। साथ ही चेहरा पहले की तरह नजर आएगा।
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए सबसे पहले नींबू के छिलके को आधा कप पानी में उबाल लें।
- अब इस पानी को ठंड़ा होने दें।
- फिर इसमें 1 चम्मच सरसों का तेल डालें।
- आप चाहें तो इसमें टी ट्री ऑयल का इस्तेमाल भी कर सकती हैं।
- इसके बाद एक कॉटन पैड की मदद से चेहरे पर लगाएं और हल्के हाथों से चेहरे को रब करें।
- ऐसा आपको करीब 20 मिनट करना है। इसके बाद साफ पानी से चेहरे को साथ कर लेना है।
- इसके इस्तेमाल से आपके चेहरे का सारा रंग निकल जाएगा। त्वचा भी खिली खिली नजर आएगी।
बेसन और सरसों का तेल
अगर आपके चेहरे पर पक्के रंग लग गए हैं तो इसके लिए आप बेसन और सरसों के तेल का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे चेहरे पर लगे ये सारे दाग हट जाएंगे। (होली स्किन और हेयर केयर)
इसे भी पढ़ें: Shahnaz Husain Beauty Tips For Holi: होली के रंग खेलने से पहले ये काम करना न भूलें
इस तरह करें इस्तेमाल
- इसके लिए पहले आपको एक कटोरी में 2 चम्मच बेसन लें।
- अब इसमें 2 चम्मच ही सरसों का तेल मिलाएं और एक पेस्ट तैयार करें।
- फिर इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं और सूखने दें।
- इसके बाद हल्के हाथों से इसे रब करें और चेहरे को साफ करने की कोशिश करें।
- फिर साफ पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- इससे सारे रंग आसानी से निकल जाएंगे और चेहरा पहले की तरह साफ नजर आएगा।
डॉक्टर रेनू माहेश्वरी के बताए गए तरीके को इस बार होली खेलने के बाद ट्राई करें इससे चेहरा साफ हो जाएगा। इसके बाद आपको बाजार में मिलने वाले फेस वॉश की जरूरत नहीं पड़ेगी। (होली हेयर केयर)
नोट: किसी भी चीज को लगाने से पहले एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें: होली के रंगों से ऐसे करें अपने लिप्स की केयर
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों