herzindagi
home remedies for dry lips in hindi

गर्मियों में भी फटते हैं आपके होंठ तो ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम

सर्दियों में होंठ फटने की समस्या आम है। लेकिन क्या हो जब गर्मियों में भी आपके लिप्स ड्राई होने लगे? इसके लिए आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। 
Editorial
Updated:- 2022-05-05, 11:56 IST

गर्मियां आते ही कई तरह की स्किन प्रॉब्लम शुरू होने लगती है। खासतौर पर कई लोगों के होंठ फटने लगते हैं। इसके कई कारण होते हैं। कम पानी पीने से डिहाइड्रेशन होता है, जिससे हमारे लिप्स ड्राई होने लगते हैं। इसके अलावा यह हमारे शरीर में किसी चीज की कमी को दर्शाते हैं, जैसे फोलेट (विटामिन बी 9), राइबोफ्लेविन (विटामिन बी 2), और विटामिन बी 6 और बी 12 आदि।

इसी के कारण हमारे होंठ सूखकर फट जाते हैं। अगर आप सॉफ्ट लिप्स के लिए मार्केट में मिलने वाले बाम का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन फिर भी आपको ज्यादा फायदा नहीं मिल रहा है तो आपको कुछ घरेलू उपाय अपनाने चाहिए। घरेलू उपाय ज्यादातर कारगर होते हैं, क्योंकि यह वह उपाय होते हैं जो हमारी दादी मां द्वारा बताए गए हैं। क्या आप जानना चाहते हैं कि होंठों पर ऐसी कौन-सी चीज लगाएं जिससे आपके होंठ फटे नहीं और सॉफ्ट और गुलाबी हो जाएं। तो इस आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

शहद

honey for dry lips

जिस तरह शहद खाने से कई तरह के स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं, उसी तरह आप इसका इस्तेमाल फटे होंठों के लिए कर सकती हैं। बस शहद को वैसलीन के साथ मिलाकर अपने होंठो पर लगाएं। लेकिन इस पेस्ट को अपने होंठों पर केवल 10-15 मिनट तक ही लगे रहने दें। समय सीमा पूरी होने के बाद अपने होंठों को कॉटन बॉल से साफ कर लें। रोजाना दिन में एक बार अपने होंठों पर शहद और वैसलीन जरूर लगाएं। इससे आपके होंठ गर्मियों में फटेंगे नहीं।

देसी घी

डॉक्टर द्वारा यह सलाह दी जाती है कि सभी लोगों को घी खाना चाहिए। क्योंकि यह शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसी तरह अगर गर्मी के दौरान आपके होंठ फट रहे हैं तो आपको देसी घी लगाना चाहिए। पुराने समय में भी लोग होंठों पर घी ही लगाते थे। घी लगाने से न केवल आपके फटे-सूखे होंठ सॉफ्ट हो जाएंगे, बल्कि आपके होंठ गुलाबी भी होने लगेंगे। सबसे अच्छी बात है कि घी लगाने से किसी तरह की समस्या भी नहीं होगी।

गुलाब की पत्तियां

rose petals for dry lips

अगर आप फटे होंठों से परेशान हैं तो महंगे लिप बाम को छोड़ इस बार गुलाब की पत्तियों से बना लिप बाम लगाएं। इसके लिए बाजार से कुछ ताजा गुलाब लें आएं। अब पत्तियों को अच्छे से धो लें। फिर इन्हें मिक्सी में पीस लें। अब इसमें मलाई मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। अब इस पेस्ट को अपने होंठों पर लगाएं। इससे आपके लिप्स फटेंगे नहीं और मुलायम भी हो जाएंगे।

इसे भी पढ़ें:बदलते मौसम के साथ फट रहे हैं होंठ तो यूं करें उनकी देखभाल

गुलाब जल

गुलाब जल का उपयोग चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। वहीं ग्लिसरीन का इस्तेमाल ड्राइनेस दूर करने के लिए किया जाता है। ऐसे में आप ग्लिसरिन के साथ गुलाब जल मिलाकर इसका उपयोग होंठों को सॉफ्ट और गुलाबी बनाने के लिए कर सकती हैं। बस दोनों की बराबर मात्रा का इस्तमाल करें। (5 तरीकों से करें गुलाब जल का यूज)

इसे भी पढ़ें:लिप केयर से जुड़ी ऐसी हैं कई धारणाएं, जिन पर महिलाएं करती हैं विश्वास

नारियल का तेल

coconut oil for dry lips

नारियल के तेल में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जिसके कारण इसका इस्तेमाल बालों को काले बनाने से लेकर चेहरे का ग्लो बरकरार रखने तक के लिए किया जाता है। नारियल तेल में फैटी एसिड पाए जाते हैं, जिससे स्किन हाइड्रेट रहती है। वर्जिन नारियल तेल में 1-2 बूंद एसेंशियल ऑयल की मिलाएं। इस पेस्ट को आपको अपने होंठों पर दिन में करीब 3-4 बार लगाना होगा। आप पाएंगी कि आपके होंठ ड्राई नहीं होते हैं। (स्किन पर नारियल तेल लगाने के फायदे)

नोट: इस आर्टिकल में दिए गए टिप्स और सजेशन को रिसर्च करके और इंटरनेट पर उपलब्ध डेटा के आधार पर लिखा गया है । इसलिए अगर आप इनका इस्तेमाल करती हैं तो इससे पहले एक बार डॉक्टर से जरूर सलाह लें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।