गुड़हल और दही की मदद से बनाएं ये हेयर पैक, मजबूत होंगे बाल

अगर आप अपने बालों का नेचुरल तरीके से ख्याल रखना चाहती हैं तो ऐसे में आप गुड़हल के फूल और दही की मदद से कुछ बेहतरीन हेयर मास्क तैयार कर सकती हैं।

hibiscus or curd pack for strong hair

जब भी हेयर केयर की बात होती है तो अक्सर हम सभी मार्केेट में मिलने वाले फैन्सी हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर अधिक भरोसा करते हैं। लेकिन ये प्रोडक्ट्स ना केवल अधिक महंगे होते हैं, बल्कि इनमें कई बार कुछ ऐसे केमिकल्स भी होते हैं, जो आपके बालों को डैमेज कर सकते हैं। इसलिए यह सलाह दी जाती है कि बालों की नेचुरल तरीके से केयर की जाए।

अगर आप भी अपने बालों को नेचुरल तरीके से पैम्पर करना चाहती हैं और उन्हें अधिक मजबूत बनाना चाहती हैं तो ऐसे में आप गुड़हल के फूल और दही की मदद से घर पर ही हेयर मास्क बनाकर उसे अप्लाई कर सकती हैं। गुड़हल और दही दोनों को ही बालों के लिए अच्छा माना जाता है। यह ना बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ उसकी ग्रोथ में भी मददगार होते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको गुड़हल और दही की मदद से बनने वाले कुछ हेयर मास्क बनाने के बारे में बता रहे हैं-

गुड़हल, दही और शहद से बनाएं हेयर मास्क

अगर आपके बाल रूखे हैं और आप उन्हें डीप कंडीशन करना चाहती हैं तो ऐसे में आप गुड़हल की पत्तियों के साथ दही और शहद को मिक्स करके अप्लाई करें।

Does hibiscus change hair color

आवश्यक सामग्री-

  • 8-10 गुड़हल की पत्तियां
  • 1/2 कप दही
  • दो चम्मच शहद

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • सबसे पहले गुड़हल की पत्तियों को पीस लें।
  • अब इसे दही और शहद के साथ मिला लें।
  • तैयार मिश्रण को अपने बालों पर लगाएं और करीबन 45 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • अंत में, गुनगुने पानी से बालों को धो लें और जेंटल शैम्पू करें।

इसे भी पढे़ं: Hair Care Tips: गुड़हल के फूल से बने इस पैक से पाएं मजबूत और सिल्की बाल

गुड़हल, दही और नींबू से बनाएं हेयर मास्क

अगर आपको बालों के टूटने के साथ-साथ डैंड्रफ की समस्या भी है तो ऐसे में यह मास्क आपके बेहद काम आने वाला है।

आवश्यक सामग्री

  • 7-8 गुड़हल के फूल
  • 1/2 कप दही
  • एक नींबू का रस

इस्तेमाल करने का तरीका-

  • इसके लिए आप गुड़हल के फूल, दही और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब तैयार पेस्ट को अपनी स्कैल्प और बालों पर लगाएं।
  • इसे करीबन आधे घंटे के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
  • फिर किसी जेंटल शैम्पू की मदद से बालों को धो लें।
hibiscus change hair color

गुड़हल, दही और एलोवेरा जेल से बनाएं हेयर मास्क

अगर आपको अक्सर स्कैल्प में इचिंग की शिकायत रहती हैं या फिर आपकी स्कैल्प सेंसेटिव है तो ऐसे में आप इस मास्क को लगाएं।

इसे भी पढे़ं: गर्मियों में बाल झड़ने की समस्या से हैं परेशान तो गुड़हल के पत्तों का ऐसे करें इस्तेमाल

आवश्यक सामग्री-

  • 8-10 गुड़हल के फूल
  • आधा कप दही
  • दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एलोवेरा का पत्ता तोड़कर फ्रेश जेल निकाल लें।
  • अब आप गुड़हल, दही और एलोवेरा को मिक्स करके एक स्मूथ पेस्ट बना लें।
  • तैयार पेस्ट को अपनी स्कैल्प व बालों पर लगाएं और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
  • अंत में, बालों को शैम्पू कर लें।

गुड़हल, दही और अंडे से बनाएं हेयर मास्क

यह मास्क ना केवल बालों को मजबूत बनाता है, बल्कि उन्हें गहराई से पोषण देता है। जिससे बाल अधिक सिल्की नजर आते हैं।

आवश्यक सामग्री-

  • 5-6 गुड़हल के फूल
  • 1/2 कप दही
  • 1 एग यॉक
Does hibiscus change hair colour

इस्तेमाल का तरीका-

  • सबसे पहले एग यॉक को अलग कर लें।
  • अब गुड़हल दही और अंडे को मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • इसे अपने बालों और स्कैल्प पर लगाएं।
  • करीबन 30 मिनट ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब जेंटल शैम्पू की मदद से बालों को वॉश कर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP