पहले के जमाने में बाल 40 की उम्र के बाद सफेद होते थे। जिसको बुढ़ापे से जोड़कर देखा जाता था। लेकिन अब कम उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, इसके कारण होते हैं। खराब लाइफस्टाइल और तनाव भरा जीवन इसका मुख्य कारण है। इसके अलावा बालों की सही तरीके से देखभाल न करना और पोषण की कमी के चलते बाल पकने लगते हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए महिलाएं तरह-तरह के हेयर केयर प्रोडक्ट्स और उपाय अपनाती हैं। लेकिन कोई खास असर नहीं दिखता है।
अगर आपके बाल भी उम्र से पहले सफेद होने लगे हैं और आप इन्हें काला करना चाहती हैं तो आपको हर्बल ऑयल का इस्तेमाल करना चाहिए। लेकिन आपको इसे बाजार से खरीदने की जरूरत नहीं पड़ेगी। क्योंकि आज हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से बात की है। उन्होनें हमें घर पर ही आसानी से सफेद बालों के लिए तेल बनाने का तरीका सिखाया है। साथ ही उन्होनें इसके फायदे भी बताए हैं।
हेयर फॉलिकल्स में पिगमेंट सेल्स होते हैं, जो मेलानिन बनाते हैं। यह वह केमिकल होता है, जो हमारे बालों को काला रखता है। बिना पिगमेंट के नए बाल हल्के रंग के उगते हैं। जिसे सफेद बाल कहा जाता है। जब शरीर में मेलानिन खत्म होने लगता है या बनना बंद हो जाता है, तो हमारे बाल सफेद होने लगते हैं। मेलानिन की कमी के कई कारण हैं, जैसे प्रदूषण, खराब लाइफस्टाइल, सही डाइट न लेना , स्ट्रेस और केमिकल प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल करना।
आवंला में भरपूर मात्रा में विटामिन-सी पाया जाता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बालों को सफेद होने से रोकते हैं। इसके अलावा आवंला के तेल को भी बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसलिए सालों से इसका इस्तेमाल किया जा रहा है। वहीं नारियल का तेल बालों में मॉइश्चर लॉक करेगा। मेथी के दानों में आयरन और प्रोटीन पाया जाता है, जो ग्रोथ के साथ-साथ सफेद बालों के लिए भी लाभकारी है। इसलिए इन तीनों का मिश्रण तेल के लिए एकदम सही है।
इसे भी पढ़ें:DIY: 3 स्पेशल होममेड तेल आपके बालों को नहीं होने देंगे सफेद
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों के लिए ये होममेड हेयर ऑयल होंगे असरदार
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।