सफेद बाल एक आम समस्या बन चुकी है। पुराने जमाने में कहा जाता था कि बुढ़ापे में ही बाल सफेद होते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं है। आजकल कम उम्र में ही महिला हो या पुरुष सभी के बाल सफेद होने लगे हैं। इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए लोग महंगे-महंगे हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, जो उनके बालों को फायदा कम नुकसान ज्यादा पहुंचाते हैं।
जब शरीर में मेलानिन की मात्रा कम होने लगती है तो बाल सफेद होने लगते हैं। इसलिए आपको लाइफस्टाइल पर भी खास ध्यान देना चाहिए। हालांकि, आप घर पर बने तेल का इस्तेमाल करके भी इस समस्या से निजाप पा सकती हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको होममेड हेयर ऑयल बनाना सिखाएंगे। चलिए जानते हैं कैसे बनाया जाता है सफेद बालों के लिए तेल।
नारियल का तेल बालों को नरिश करता है। वहीं करी पत्ता में एंटीऑक्सिडेंट, विटामिन सी और आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इससे आपके बाल समय से पहले सफेद नहीं होंगे। साथ ही यह बालों को झड़ने से भी रोकता है।
कैस्टर ऑयल का इस्तेमाल बालों की ग्रोथ के लिए किया जाता है। इससे बालों का नेचुरल कलर भी बना रहता है। इसलिए आप कैस्टर ऑयल के साथ ऑलिव ऑयल को मिलाकर होमेमड तेल बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों से कैसे छुटकारा पाएं, जानें इसके सरल उपाय
भृंगराज पाउडर में कईऔषधीय गुण पाए जाते हैं। जिसके कारण इसका इस्तेमाल चेहरे और बालों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए किया जाता है। इससे बाल काले होने लगते हैं और रूसी भी कम हो जाती है।
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों की समस्या को कम करने के लिए इन होममेड हेयर पैक का करें इस्तेमाल
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।