कहा जाता है कि उम्र के साथ बाल सफेद होने लगते हैं। लेकिन कई बार छोटी उम्र में ही बाल सफेद होने लगते हैं। हालांकि, इसके कई कारण होते हैं।आनुवंशिक, हार्मोन में बदलाव या बालों के फॉलिकल्स में मेलानिन पिंगमेंट का बनना कम हो जाना या रूक जाना, सफेद बालों का कारण बनते हैं। क्या आपके बाल भी सफेद हैं? क्या आप भी इस परेशानी से से छुटकारा पाना चाहती हैं? तो आपको बालों में हेयर पैक लगाना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको घर पर सफेद बालों के लिए हेयर पैक बनाना सिखाएंगे।
अंडा बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। यही कारण है कि इसका इस्तेमाल शैंपू में भी किया जाता है। इसी तरह अगर आपके सफेद बाल हैं तो आप अंडे और मिल्क क्रीम की मदद से हेयर पैक बना सकती हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।
जिस तरह से प्याज का रस बालों की ग्रोथ के लिए फायदमेंद होता है। उसी तरह सफेद बालों की समस्या को दूर करने के लिए प्याज के तेल से बना हेयर पैक का इस्तेमाल करें। चलिए जानते हैं इस पैक को बनाने का तरीका।
गुड़हल में मौजूद अमीनो एसिड इसे एक बेहतरीन कंडीशनर बनाता है। इसलिए आप गुड़हल से हेयर पैक बना सकती हैं। यह हेयर पैक आपको सफेद बालों की समस्या से छुटकारा दिलाने में मदद करेगा।
इसे भी पढ़ें:सफेद बालों से कैसे छुटकारा पाएं, जानें इसके सरल उपाय
सरसों के तेल का इस्तेमाल बालों को खूबसूरत और स्ट्रॉन्ग बनाने के लिए किया जाता है। इसी तरह आप तेल की मदद से सफेद बालों की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik & shutterstock
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।