Simple Mehndi Designs For Hariyali Teej 2024: हरियाली तीज का त्योहार इस साल 7 अगस्त को मनाया जाएगा। इससे पहले हर कोई अपने हाथों में मेहंदी लगाएंगे। इसके लिए हम सबसे पहले इंटरनेट खोलकर इसमें डिजाइन सर्च करेंगे, ताकि हम अपने हाथों में लगने वाली मेहंदी के अच्छे डिजाइन को सर्च कर सके। लेकिन अक्सर ऐसा होता है कि सर्च करने पर ऐसे डिजाइन दिखाई देते हैं, जो हमें बाहर से लगवाने पड़ते हैं, जिसकी वजह से हमें काफी खर्चा करना पड़ता है। इसका आसान तरीका है कि आप सिंपल मेहंदी को तीज पर लगवाएं। यह आप घर पर भी लगा सकती हैं। साथ ही, अगर आप वर्किंग हैं, तो इससे आपको मेहंदी लगाने के लिए ज्यादा समय देने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी।
गोल टिक्की मेहंदी डिजाइन (Gol Tikki Mehndi Desings)
गोल टिक्की मेहंदी आप तीज के मौके पर हाथों में लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी हाथों में लगने के बाद अच्छी लगती है। इसे आप घर पर ही 15 मिनट में लगा सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आपको हाथों में मेहंदी की कीप की मदद से एक गोला रखना है। फिर इसे उंगली की मदद से गोलाकार करना है। उंगलियों पर झालर या फूल का डिजाइन बनाना है। इस तरह से आपके हाथों में लगी मेहंदी 15 मिनट में लगकर तैयार हो जाएगी। इस तरह की मेहंदी को आप कभी भी समय मिलने पर लगा सकती हैं।
मोर वाली सिंपल मेहंदी (Peacock Designs Simple mehndi)
हरियाली तीज के मौके पर आप अपने हाथों में मोर वाली सिंपल मेहंदी के डिजाइन को क्रिएट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी के लिए आपको अपने हाथों में सिंपल बैंड का डिजाइन बनाना है। इसके बाद हथेली पर मोर को क्रिएट करना है। आसपास पत्तियों की बेल का डिजाइन बनाएं। उंगलियों के डिजाइन को क्रिएट करने के लिएफूल लगाएं। इस तरह से आपके हाथों की मेहंदी लगकर तैयार हो जाएगी।
सिंपल बेल मेहंदी डिजाइन (Simple Bel Mehndi Designs)
आप अपने हाथों में हरियाली तीज के खास मौके पर सिंपल बेल मेहंदी को लगा सकती हैं। इस तरह की बेल लगने के बाद अच्छी लगती है। साथ ही, इसे बनाना भी काफी आसान होता है। इसमें आप उंगलियों से लेकर हथेली तक में फूल और पत्तियों से बनी बेल के डिजाइन को क्रिएट करें। फिर इसमें आउटलाइन करें। इसके बाद इसमें शेड करें। इस तरह के आपकी हाथों की बेल बनकर तैयार हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Full Hand Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथों में लगाएं फुल हैंड मेहंदी डिजाइन, देखकर लोग करेंगे तारीफ
फुल हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन (Simple Mehndi Designs For Hariyali Teej 2024)
हरियाली तीज के खास मौके पर आप अपने हाथों में फुल हैंड सिंपल मेहंदी डिजाइन को भी लगा सकती हैं। इस तस्वीर में मेहंदी के डिजाइन को छोटे-छोटे हिस्से में क्रिएट किया गया है। जिसमें फुल और पत्तियों के डिजाइन को बनाया गया है। इसके बाद आसपास सितारे या डॉट के निशान को भी क्रिएट किया गया है। इस तरह के डिजाइन से आपके हाथ दिखेंगे भी सुंदर और यह डिजाइन बनने में भी आसान रहेगा। इसे आप किसी को भी दिखाकर सिर्फ 15 मिनट में तैयार करा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Arabic Mehndi Designs: हरियाली तीज के मौके पर हाथों पर खूब जचेंगे अरेबिक मेहंदी के ये डिजाइंस, देखें खूबसूरत तस्वीरें
इस बार हरियाली तीज को खास बनाने के लिए हाथों में लगाएं ये मेहंदी। यह डिजाइन इतने सिंपल हैं कि आप ऑफिस से आने के बाद इसे लगा सकती हैं। साथ ही, आपको इसे लगवाने के लिए बाजार जाने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit-Instagram/ Stylish Mehndi Design
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों