Arabic Mehndi Designs: कोई तीज-त्योहार हो या शादी का फंक्शन, हम सभी को हाथों में मेहंदी लगाना बेहद पसंद होता है। सावन का महीना शुरू हो चुका है और हरियाली तीज भी आने वाली है। इस मौके पर सुहागने अपने पति की लंबी आयु के लिए उपवास रखती हैं और तैयार होकर पूजा भी करती हैं।
Mehndi Designs For Married Women: हाथों को पैरों में मेहंदी लगाना बेहद शुभ माना जाता है। इसके कई सारे डिजाइंस आपको देखने को मिक जाएंगे। आजकल की बात करें तो इसमें अरेबिक स्टाइल की मेहंदी को काफी ज्यादा पसंद किया जाने लगा है। तो आइये देखते हैं अरेबिक मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन। साथ ही, बताएंगे इन्हें बनाने का आसान तरीका-
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन (Mandala Art Mehndi Designs)
बारीकी से बने डिजाइन को हथेली पर सजाना चाहती हैं तो इस तरह से मंडला आर्ट को मेहंदी के जरिये बना सकती हैं। देखने में यह डिजाइन गोल यानी सर्किल में ही बनाया जाता है। वहीं आप चाहें तो उंगलियों में भी अरेबिक स्टाइल की बारीक डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं।
फुल हैण्ड मेहंदी डिजाइन (Full Hand Mehndi Designs)
बेल और मिनिमल के आलावा ट्रेडिशनल स्टाइल की भरे हाथों वाली कोहनी तक मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह का डिजाइन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इसमें आप मेहराब, केरी, फूल-पत्ती,जाल जैसे कई पैटर्न को मेहंदी के जरिये हथेली पर सजा सकते हैं।
उंगलियों के लिए मेहंदी डिजाइन (Finger Mehndi Design)
अरेबिक स्टाइल में केवल हाथों की उंगलियों पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह से बारीकी से बने डिजाइन को हाथों के पिछले और अगले साइड पर मेहंदी सजा सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन आपके हाथों पर मिनिमल और मॉडर्न लुक देने में मदद करेगा।
स्क्वायर डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Square Mehndi Design)
फूल-पत्ती मेहंदी के डिजाइन से बोर हो गई हैं तो इस तरह से आप हथेली पर चौकोर आकार में बेल व फुल हैण्ड के डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। लंबे हाथों पर इस तरह की लगी मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आएगी। आप अरेबिक स्टाइल में इसे लगाने के लिए कलियां भी बना सकती हैं।
ज्वेलरी डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Jewellery Design Mehndi)
हाथों में अगर आप फैंसी डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह की चेन वाली अरेबिक बेल को हाथों में सजा सकती हैं। इसमें बेल के साथ-साथ कट आउट मेहंदी डिजाइन ही काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। हाथ फूल और ब्रेसलेट स्टाइल जैसी मेहंदी हथेली पर सजाने के लिए आप डॉट-डॉट कर मेहंदी लगाएं।
गल्फ मेहंदी डिजाइन (Gulf Mehndi Designs)
हाथों में फूल-पत्ती वाली डिजाइन की मेहंदी की बेल बेहद खूबसूरत नजर आती है। वहीं इस तरह की मेहंदी को आप भरा-भरा बनाने के लिए गल्फ की तरह मोटे-मोटे डिजाइन में बेल को बना सकती हैं। इस तरह की गल्फ डिजाइन की बेल मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत नजर आएगी।
पीकॉक डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Peacock Design Mehndi)
अगर आप सिंपल मेहंदी में कोई जानवर या पक्षी बनाना चाहती हैं तो मोर के डिजाइन को पंख मेहंदी के जरिये हथेली पर सजा सकती हैं।देखने में इस तरह की मेहंदी बेहद खूबसूरत नजर आती है। इसे ज्यादातर बेल की तरह हाथों पर लगाया जा सकता है।
सर्किल मेहंदी डिजाइन (Circle Mehndi Design)
सिंपल तरह की अरेबिक मेहंदी इस हरियाली तीज के मौके पर हाथों में लगाना चाहती हैं तो इस तरह की बेल और कलियों वाले डिजाइन की मेहंदी आपके लिए बेस्ट रहेगी। यह मिनिमल डिजाइन वाली मेहंदी को लगाना भी बेहद आसान है और कम समय में भी इसे आप खुद भी लगा सकती हैं।
जाल डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Jaal Design Arabic Mehndi)
हाथों में आप बेल के अलावा भरे हाथों की भी मेहंदी रचा सकती हैं। अरेबिक स्टाइल में इसमें आप हथेली और उंगलियों पर जाल डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने के लिए आप कॉटन का इस्तेमाल कर सकती हैं।
फूल-पत्ती अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Floral Mehndi Designs)
किसी भी तरह की मेहंदी में फूल- पत्ती डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप बेल, भरे हाथ या केवल हथेली पर फूल, कलियां और पत्तियां बना सकती हैं। देखने में इस तरह का डिजाइन बेहद आसान और आकर्षक नजर आता है।
बेल अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Bel Mehndi Designs)
बेल मेहंदी देखने में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। अरेबिक स्टाइल में बेल कई तरीके से लगे जा सकती है। इसमें आप बारीकी से फूल-पत्ती और कलियों के डिजाइन को मेहंदी के जरिये हथेली के पिछले और अगले भाग में लगा सकती हैं। इसमें आप केरी, गोल टिक्की, डॉट मेहंदी जैसे कई डिजाइंस का मिश्रण कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: हाथों पर लगाएं चांद मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन, देखें तस्वीरें
केरी के साथ अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Keri Mehndi Designs)
केरी मेहंदी के डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। इसमें आप भरे हाथों से लेकर बेल स्टाइल में मेहंदी के कई तरीके के पैटर्न अरेबिक स्टाइल में हथेली के अगले और पिछले हिस्से पर बना सकती हैं। इस तरह की बेल में आजकल हाथफूल मेहंदी डिजाइन, ब्रेसलेट स्टाइल, बेल मेहंदी जैसे कई अन्य डिजाइंस देखने को मिल जाएंगे।
इसे भी पढ़ें: गल्फ मेहंदी की ये बेमिसाल डिजाइंस,देखें तस्वीरें
मेहराब स्टाइल अरेबिक मेहंदी (Mehrab Mehndi Designs)
मेहराब डिजाइन आपको ज्यादातर पुराने किलों और इमारतों में देखने को मिल जाएगा। इसी डिजाइन को आप हरियाली तीज के मौके पर हाथों पर बना सकती हैं। अगर आपके हाथ लंबे हैं तो इसमें आप बारीकी से जाल बनाकर 2 मेहराब बना सकती हैं। वहीं अगर आपके हाथ छोटे या चौड़े हैं तो कट आउट डिजाइन में एक ही मेहराब हथेली पर बनाएं।
मिनिमल डिजाइन अरेबिक मेहंदी (Modern Mehndi Designs)
हरियाली तीज के मौके पर केवल शगुन के तौर पर मेहंदी लगाना चाहती हैं तो इस तरह के गोल टिक्की, स्क्वायर डिजाइन, सर्किल मेहंदी डिजाइन जैसे अन्य कई पैटर्न को बना सकती हैं। अरेबिक स्टाइल क एलिए आप डिजाइन के बॉर्डर के लिए बारीकी से कलियां बना सकती हैं। इसके अलावा हाथों की सभी उंगलियों पर आप अरेबिक स्टाइल बेल बना सकती हैं। इसे आप बारीकी से बनाएं ताकि पतली उंगलियों पर डिजाइन सही तरीके से दिखाई दें।
अगर आपको मेहंदी की ये डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image Credit: Ram Mehndi, chitrkala, medium, mehndi design, henna designs, south indian fashion, mendhi creation,deviantart
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों