Chand Mehndi For Eid-ul-Adha 2024: बकरीद के मौके पर हाथों पर लगाएं चांद मेहंदी के अलग-अलग डिजाइन, देखें तस्वीरें

Mehndi Designs For Eid-Ul-Adha: हाथों को आकर्षक बनाने के लिए आप बकरीद के खास मौके पर चांद के साथ झूमर, फूल-पत्ती जैसे अन्य भी डिजाइंस बना सकती हैं।

eid ul adha  chand mehndi art

Eid-Ul-Adha Mehndi Designs: कोई खास मौका हो या किसी त्योहार की तैयारी, सजना-सवरना हम सभी बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में बकरीद आने वाली है। हाथों की शोभा बढ़ाने के लिए तरह-तरह की मेहंदी को हथेली पर सजाया जाता है। इसमें वैसे तो कई तरीके के डिजाइन आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन सबसे ज्यादा इसमें चांद के आकार वाली मेहंदी को पसंद किया जाता है।

modern chand mehndi design

चांद मेहंदी के साथ भी आप अलग-अलग तरह के डिजाइन आसानी से बना सकती हैं। तो चलिए देखते हैं बकरीद के मुबारक मौके के लिए चांद मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन। साथ ही, जानेंगें इन्हें बनाने का आसान तरीका-

गल्फ मेहंदी डिजाइन (Gulf Mehndi Design)

Gulf Mehndi Design

आप चाहे तो चांद के डिजाइन के साथ में गल्फ मेहंदी को भी सजा सकती हैं। इसके लिए आप गल्फ डिजाइन की मेहंदी की बेल हथेली पर बना लें और बीच में चांद के आकार को शामिल कर लें। गल्फ डिजाइन बनाने के लिए आप फ्लोरल डिजाइन हाथों पर बना सकती हैं।

चांद-सितारा मेहंदी डिजाइन (Chand Sitara Mehndi Design)

Chand Sitara Mehndi Design

चांद के डिजाइन के साथ में सितारा भी बनाया जा सकता है। इसके लिए आप बेल के डिजाइन में लटकन बनाते हुए हाथों पर लगे पैटर्न को पूरा कर सकती है। इस तरह की मेहंदी के साथ में आप छोटे-छोटे सितारे भी कलाई पर बना सकती हैं।

केरी मेहंदी डिजाइन (Keri Mehndi Design)

keri chand mehndi

हाथों में लगी मेहंदी को आकर्षक बनाने के लिए आप चांद के डिजाइन को सीधा न बनाकर छोटे-छोटे आकार की केरी डिजाइन की मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन के साथ आप बेल डिजाइन भी बना सकती हैं।

मेहराब मेहंदी डिजाइन (Mehrab Mehndi Design)

mehrab mehndi for bakrid

मेहराब मेहंदी के काफी डिजाइन आपकी हथेली की शोभा बढ़ाने में मदद करेंगे, लेकिन चांद के साथ में आप मेहराब डिजाइन बना रही हैं तो उंगलियों के लिए लाइन डिजाइन बना लें। वहीं चांद के को आप मेहराब के अंदर की तरफ बना सकती हैं। इस तरह का डिजाइन हाथों के अलावा आप पैरों में भी बना सकती हैं।

हाथफूल मेहंदी डिजाइन (Bracelet Mehndi Design)

Bracelet Mehndi Design

मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना हाथों में पसंद करती है तो इस तरह से आप ब्रेसलेट या हाथफूल डिजाइन की मेहंदी के साथ में चांद का आकार बनाकर पैटर्न को बैक हैण्ड में लगा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी लगाने के बाद आपको हाथों में किसी भी तरह की एक्सेसरीज को पहनना बिल्कुल भी जरूरी नहीं होता है। ब्रेसलेट या हाथफूल बनाने के लिए आप सिंपल डॉट-डॉट कर चेन स्टाइल मेहंदी हथेली पर सजा सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: Mughal Mehndi Design for Eid-ul-Adha 2024: बकरीद पर लगाएं मुगल मेहंदी डिजाइंस, टिक जाएंगी लोगों की निगाहें

झूमर मेहंदी डिजाइन (Jhumar Mehndi Design)

jhumar mehndi  for bakrid

झूमर मेहंदी देखने में बेहद मॉडर्न भी नजर आती है। वहीं इस तरह की मेहंदी बनाना बेहद आसान भी होता है। हाथों के पीछे की तरफ आप उंगलियों पर जाल या बारीक कोई डिजाइन बनाकर बड़े आकार का चांद और उसमें लटकन की तरह झूमर के डिजाइन को बना सकती हैं। झूमर के साथ आप सितारे का आकार भी बना सकती हैं।

बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस (Border Mehndi Design)

border design mehndi

बकरीद के मुबारक मौके पर आप अगर आप भी जल्‍दी और सुंदर मेहंदी डिजाइन लगाना चाह रही हैं, तो हाथों में बॉर्डर मेहंदी लगा सकती हैं। इस तरह की मेंहदी चौड़े हाथों पर अच्‍छी लगती हैं और हाथों को लंबा दिखाती है।

झरोखा मेहंदी डिजाइन (Jharokha Mehndi Design)

jharokha mehndi for bakrid

पुराने जमाने में किलों में कमरों में हवा के आने-जाने के लिए खिड़की यानी झरोखे बनाए जाते थे। इसे आप चांद का डिजाइन बनाकर साथ में झरोखा बना सकती हैं। इसमें आजकल डॉट-डॉट कर चेन बनाकर छोटे-छोटे आकार के कई सारे झरोखे बनाने काफी पसंद किए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Eid-ul-Adha Mehndi Design 2024: ईद के मौके पर हाथों पर सजाएं गल्‍फ मेहंदी की ये बेमिसाल डिजाइंस

अरेबिक मेहंदी डिजाइन (Arabic Mehndi Design)

arabic mehndi for bakrid

ईद के मौके पर सबसे ज्यादा अरेबिक स्टाइल की मेहंदी के डिजाइन को बनाना ही पसंद किया जाता है। वहीं इसमें आप फूल-पत्ती की बेल बनाकर कई साड़ी कलियां हाथों पर बना सकती हैं। इस तरह से यह डिजाइन आपके हाथों को आकर्षक बनाने में मदद करेगा।chain mehndi with chand

अगर आपको बकरीद के लिए मेहंदी के ये खास डिजाइंस पसंद आए हों, तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Kundan Mehndi, Gorgeously Flawed by Dipti Tiwari,

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • सूखने के बाद मेहंदी को बिना पानी के कैसे हटाएं?

    सूखी हुई मेहंदी को पानी की नहीं बल्कि नींबू-चीनी के घोल से घाड़ा करना चाहिए।