Ramadan Mehndi Designs 2024: हर खास मौके पर हमें सजना-सवरना पसंद होता है। इसके लिए हम हाथों व पैरों पर तरह-तरह की मेहंदी भी लगाते हैं। रमजान के मुबारक मौके पर हाथों की खूबसूरती को दोगुना करने के लिए मेहंदी की कई डिजाइंस आपको मिल जाएंगे। (Modern Mehndi Design)
(Mehndi Design Ramadan Mubarak) आजकल की बात करें तो मॉडर्न डिजाइन में अरेबिक मेहंदी डिजाइन को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। आइये देखते हैं अरेबिक मेहंदी की कुछ आसान डिजाइंस और जानेंगे इन डिजाइंस को बनाने का आसान तरीका- (Mehndi Designs 2024)
केवल हाथों की हथेली ही नहीं, बल्कि हाथों की उंगलियों पर भी मेहंदी को लगाना चाहती हैं तो इस तरह से अरेबिक स्टाइल की मेहंदी को हाथों पर लगा सकती हैं। बारीकी से घुमावदार डिजाइन बनाकर फूलों की कलियां बना सकती हैं। साथ ही डॉट-डॉट कर भी आप फूल के आकार को बना सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Jharokha Mehndi Designs Pics: हाथों की मेहंदी में बनाएं झरोखों के ये डिजाइंस, देखें तस्वीरें
ट्रेडिशनल मेहंदी को मॉडर्न टच देने के लिए आप इस तरह से बेल मेहंदी की तरह बैक हैण्ड पर डिजाइन बना सकती हैं। यह देखने में एक टैटू की तरह दिखाई देगा। साथ ही, इस तरह के डिजाइन के साथ आप एक और उंगली पर इसी तरह से एक फूल और बना सकती हैं। आप चाहे तो फूलों के डिजाइन के साथ केरी के डिजाइन को भी बना सकती हैं। (Keri Mehndi Design)
अगर आप भरे-भरे हाथों वाली मेहंदी के डिजाइन को बनाना चाहती हैं तो इस तरह से अरेबिक स्टाइल में बड़े-बड़े आकार के फूल, मेहराब और महल के डिजाइन बना सकती हैं। आप चाहे तो अरेबिक के साथ जानवरों के आकार जैसे हाथी, मोर या किसी पक्षी के डिजाइन को भी हाथों पर बना सकती हैं। (Peacock Mehndi Design)
जाल के साथ बॉर्डर बनाने के लिए आप इस तरह से फूलों की बनी बेल को बना सकती हैं। इस तरह के डिजाइन के साथ आप जाल बनाते समय हथेली के आकार का खासतौर से ख्याल रखें। अगर आपके हाथ छोटे या चौड़े हैं तो जाल में ज्यादा गैप न छोड़े। वहीं अगर आपके लम्बे हैं तो आप ज्यादा गैप छोड़कर मेहंदी के जालीदार डिजाइन बना सकती हैं। (Mehndi Designs For Hands)
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें-
अगर आपको अरेबिक मेहंदी की ये डिजाइंस पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
Image credit: Instagram/ram mehndi, mehendi_4u, indiamart, pinterest/ sanjana mehndi
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।