
मौसम के बदलने का असर त्वचा और बालों दोनों की ही सेहत पर बराबर से पड़ता है। गर्मियों भी त्वचा और बालों की उचित देखभाल बहुत जरूरी होती है। हम त्वचा की देखभाल पर पूरा ध्यान देते हैं, मगर बालों की सेहत को नजरअंदाज कर जाते हैं। इसका हर्जाना हमें हेयर लॉस के रूप में चुकाना पड़ता है।
गर्मियों में स्कैल्प से पसीना आता है और पॉल्यूशन की वजह से स्कैल्प में धूल-मिट्टी जम जाती है। जिसकी ठीक से सफाई न की जाए तो बाल झड़ने लग जाते हैं। कई बार तो कंघा करने पर गुच्छे भर बाल टूटने लगते हैं। ऐसे में मार्केट बेस्ड हेयर प्रोडक्ट्स के अलावा आप कुछ प्राकृतिक नुस्खों को अपनाकर भी बालों के झड़ने को कम कर सकती हैं।
इस विषय में हमारी बात हेयर एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा से हुई है। वह कहती हैं, “गर्मी के मौसम में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप बालों को हाइड्रेट रखें। इससे स्कैल्प का पीएच बैलेंस ठीक बना रहेगा। इसके अलावा आप बालों में ऐसी चीजें लगा सकती हैं, जो उन्हें डीप नरिशमेंट दे। ”
भारती जी कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में हमें बताती हैं, वह कहती हैं, 'बालों को प्रोटीन और विटामिन-सी की अच्छी मात्रा मिलती रहे तो वह वह खराब नहीं होते हैं।

बालों के लिए विटामिन-सी बहुत महत्वपूर्ण होता है क्योंकि यह कोलाजेन के प्रोडक्शन में मदद करता है। यह आपके बालों के विकास और सेहत दोनों के लिए बहुत आवश्यक होता है। विटामिन-सी बालों को जड़ों से मजबूत बनाता है और इन्हें झड़ने से रोकता है। आपको रसोई में मौजूद चीजों में ही विटामिन-सी मिल जाता है और आप इससे हेयर प्रोडक्ट बना सकती हैं।
विटामिन-सी को निम्नलिखित चीजों में पाया जा सकता है:
इसे जरूर पढ़ें- Long Hair: घने और लंबे बालों के लिए चमत्कारी है यह तेल
इसे जरूर पढ़ें- Hair Care Tips: जल्दी बढ़ने लगेगी बालों की लंबाई, अपनाएं यह देसी नुस्खा
नोट- ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे से आपको इंस्टेंट लाभ प्राप्त नहीं होगा। नियमित इसका प्रयोग करने पर आपको जल्दी ही अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिलेंगे। सेंसिटिव स्कैल्प वालों को पहले एक्सपर्ट की सलाह लेनी चाहिए और सभी को कोई भी नुस्खा अपनाने से पूर्व स्किन पैच टेस्ट भी जरूर कर लेना चाहिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।