herzindagi
mehndi designs

Gol Tikki Mehndi For Ramzan: त्‍योहार के मौके पर सूने नहीं लगेंगे आपके हाथ, लगाएं शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी और यहां देखें डिजाइंस

रमजान के महीने में आप भी गोल टिक्‍की मेहंदी का तरह-तरह से पैटर्न बना कर हाथों पर लगा सकती हैं। इसे लगाने में कम समय और मेहनत लगेगी। डिजाइंस देखने के लिए लेख पढ़ें और लगाने का तरीका जानें। 
Editorial
Updated:- 2025-03-19, 19:13 IST

मेहंदी लगाना तो हर महिला को भाता है, मगर मेहंदी लगाने में जो वक्‍त लगता है, उससे सभी बचना चाहते हैं। ऐसे में गोल टिक्‍की मेहंदी डिजाइन एक बहुत अच्‍छा विकल्‍प है, जो हाथों की न केवल शेभा बढ़ाती है बल्कि आपके समय को बरबाद होने से भी बचाती है। खासतौर पर रमजान के महीने में जब महिलाएं रोजा रखती हैं, तो शरीर में इतनी तकत नहीं होती है कि वे घंटो बैठकर मेहंदी लगा सकें, ऐसे में हाथों को सूना छोड़ने की जगह आप गोल टिक्‍की मेहंदी लगा सकती हैं। इस तहर की मेहंदी की डिजाइंस में आपको ढेरों वेराइटी मिल जाएंगी। वैसे तो आप केवल एक छोटी सी गोल टिक्‍की से डिजाइन शुरू भी कर सकती हैं और खत्‍म भी कर सकती हैं, मगर आज हम आपको बताएंगे कि कैसे आप गोल टिक्‍की को एक फिलर डिजाइन के रूप में इस्‍तेमाल करके पूरी डिजाइन क्रिएट कर सकती हैं।

1. मंडला आर्ट के साथ गोल टिक्की मेहंदी

mehndi art pics

मंडला डिजाइन आर्ट आपने कई सजावटी चीजों में देखी होगी। मगर इसे मेहंदी आर्ट में भी बहुत इस्‍तेमाल किया जाता है। ये डिजाइंस बहुत खूबसूरत मगर जटिल होती हैं। मगर इसे सरल बनाने के लिए आप गोलटिक्‍की का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। गोल टिक्‍की पैटर्न को आगे बढ़ाने के लिए गोल आकृतियों और ज्यामितीय पैटर्न जोड़ती जाएं और फिर देखें कैसे आपकी हथेली पर एक सुंदर डिजाइन बन जाएगी। हालांकि, आपको इसके लिए फिलर डिजाइंस की अच्‍छी पहचान होनी चाहिए, ताकि आप अपनी मेहंदी को घेरदार और घना बना सकें। इस तरह की मेहंदी डिजाइन को आप आगे और पीछे दोनों साइट में लगा सकती हैं।

2. जाल डिजाइन में गोल टिक्की का उपयोग

Simple Back hand mehndi designs

मेहंदी खुद से हाथों पर लगा रही हैं तो गोल टिक्‍की और जाल दो ऐसे पैर्टन हैं, जो बहुत ही आसान और कम समय में लग जाते हैं।अगर आप पारंपरिक और एलीगेंट लुक वाली मेहंदी चाहती हैं, जो आपके हाथों को अच्‍छे से भर दे तो आप इसके लिए जाल के अलग-अलग पैटर्न के साथ गोल टिक्‍की फिलिंग डिजाइंस का प्रयोग कर सकती हैं। इस तरह की डिजाइन आपके हाथों को बड़ा दिखाती हैं और रचने के बाद इतनी खूबसूरत लगती हैं कि सभी की निगाहें आपके हाथों पर ठहर जाती हैं।

इसे जरूर पढ़ें- Ramzan Mehndi Designs: रमजान के महीने में छोटे हाथों पर रचाएं मेहंदी की ये डिजाइंस, न लगेगा ज्‍यादा वक्‍त और न करनी होगी मेहनत

3. पैच मेहंदी डिजाइन में गोल टिक्की की फिलिंग

ramdan wali mehndi

फिलर के लिए गोल टिक्की को अलग-अलग तरह से आप इस्‍तेमला कर सकती हैं इसे आप पैच पैर्टन वाली मेहंदी में भी इस्‍तेमाल कर सकती हैं। आप बेल, चौकोर, ईंटाकार और गोल आकार का पैच बनाएं और उसे गोल टिक्‍की से सजाएं। रचने के बाद यह मेहंदी डिजाइन बहुत ही खूबसूरत नजर आती है। इतना ही नहीं, अगर आप मेहंदी में गोल टिक्‍की पर ही फोकस करना चाहती हैं, तो आप हथेली की बीच में बड़ी सी गोल टिक्‍की बनाएं और फिर इस अलग-अलग पैटर्नस से भरते जाएं और बढ़ाते जाएं।

4. कंटेम्पररी स्टाइल में गोल टिक्की का उपयोग

khoobsurat mehandi designs

आजकल मेहंदी डिजाइन में नए और आधुनिक ट्रेंड्स देखने को मिल रहे हैं। कंटेम्पररी स्टाइल में गोल टिक्की को एब्स्ट्रैक्ट आर्ट के साथ जोड़ा जा सकता है, जिसमें आधे हाथ पर गोल टिक्की और आधे हिस्से में जटिल आकार प्रकार की डिजाइंस बनाई जा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी में फ्री-हैंड पैटर्न खूब प्रचलित हैं। यह डिजाइंस मॉडर्न और पारंपरिक दोनों मिश्रण होती हैं।

5. कमल मेहंदी आर्ट के साथ गोल टिक्की डिजाइन

Simple gol tikki mehndi designs

कमल का फूल भारतीय संस्कृति में शुभता का प्रतीक माना गया है। मेहंदी आर्ट में इसे तरह-तरह से प्रयोग में लाया जाता है। अगर आप अपनी मेहंदी में एक पारंपरिक लेकिन भव्य लुक चाहती हैं, तो गोल टिक्की के चारों ओर कमल के फूल और पत्तियों का डिजाइन बना सकती हैं। यह डिजाइन रमजान और ईद के अवसर के लिए परफेक्ट चॉइस हो सकती है।

इसे जरूर पढ़ें- Gol Tikki Mehndi Ki Designs: महाशिवरात्रि पर लगाएं शगुन की गोल टिक्‍की मेहंदी, देखें बेमिसाल डिजाइंस

रमजान पर मेहंदी की आसान डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो ऊपर दिखाई गई मेहंदी की तस्‍वीरें आपकी इस तलाश को पूरा कर देगी। आप इस बार इन आसान मेहंदी डिजाइंस को एक बार अपनी हथेली पर जरूर लगवाएं।

इस लेख को शेयर और लाइक करें। मेहंदी की डिजाइंस देखने के लिए आप हरजिंदगी को फॉलो कर सकती हैं। आपको और किसी पैटर्न की मेहंदी डिजाइन देखनी है, यह हमें आप ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्‍स में कमेंट कर के बताएं।

Image Credit: monika_mehndiart/instagram 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।