रमजान का पाक महीना इबादत और उत्सव मनने का महीना होता है। इस 1 महीने में न केवल ईश्वर से दुआ और रोजे करे जाते हैं, बल्कि घर-घर इसे धूम-धाम से मनाया जाता है। इन दिनों में महिलाओं को सजने संवरने के भी कई अवसर मिलते हैं। ऐसे में रमजान का महीना हो और हाथों से हिना की खुशबू न आए, ऐसा हो सकता है कभी? इसलिए आज हम आपको इस मुबारक महीने में हाथों पर लगने वाली खूबसूरत हिना डिजाइंस दिखाएंगे। खासतौर पर अगर आपके हाथ छोटे आकार के हैं और आप उन्हें बड़ा दिखाना चाहते हैं, तो आपको बॉर्डर मेहंदी लगानी चाहिए। इसे लगाना आसान भी होता है और यह बहुत कम समय में लग जाती है। रचने के बाद बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस आपके हाथों को बड़ा-बड़ा दिखाती है।
अगर आप रमजान के दौरान जल्दी और खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो बॉर्डर स्टाइल मेहंदी डिजाइंस आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकते हैं। इस तहर की डिजाइंस को आप हाथों के फ्रंट और बैक दोनों साइड लगा सकती हैं। ये डिजाइंस न केवल आपको आकर्षक लगेंगी बल्कि लोग भी इन्हें देखकर आपकी ओर आकर्षित होंगे। तो चलिए देखते हैं, रमजान के खास मौके पर आप कौन-कौन से बॉर्डर स्टाइल मेहंदी डिजाइंस ट्राई कर सकती हैं।
कमल बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस
अगर आप अपने हाथों में क्लासिक मेहंदी डिजाइन लगना चाहती हैं, तो कमल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन एक शानदार विकल्प हो सकती है। इस डिजाइन में कमल के फूलों को एक लाइन में जोड़कर बॉर्डर पैटर्न बनाया जाता है, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगता है। इस डिजाइन को बनाने के लिए सबसे पहले हाथ की साइड में एक सीधी लाइन बनाएं। इस लाइन के किनारे-किनारे छोटे-छोटे कमल के फूल बनाएं। इसे और आकर्षक बनाने के लिए आप छोटे-छोटे पत्तों या बिंदियों का इस्तेमाल कर सकती हैं।
कैरी बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस
कैरी डिजाइंस हमेशा से मेहंदी आर्ट का एक अहम हिस्सा रही हैं। यह डिजाइन ट्रेडिशनल होने के साथ-साथ बेहद एलिगेंट भी लगती है। खासतौर पर छोटे हाथों के लिए यह एक परफेक्ट चॉइस हो सकती है। आप इसे बॉर्डर की तरह हाथों पर लगा सकती हैं। इसे लगाने के लिए आप सबसे पहले हाथ की कलाई से उंगलियों की ओर एक हल्का सा बॉर्डर बनाएं। अब इस बॉर्डर के साथ-साथ कैरी डिजाइन बनाएं।
सिंगल बेल बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस
अगर आप बेहद सिंपल लेकिन आकर्षक मेहंदी डिजाइन चाहती हैं, तो सिंगल बेल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन सबसे अच्छा ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन खासतौर पर उन लड़कियों के लिए परफेक्ट है, जो हल्की और कम घनीमेहंदी पसंद करती हैं। इसे बनने के लिए आपको सबसे पहले हाथ की कलाई पर एक पतली सी बेल बनाएं। इसमें पत्ते, फूल और छोटे-छोटे बूटे जोड़ें। इसे उंगलियों तक लेकर जाएं और हल्का सा घुमाव दें। आप इस तरह की मेहंदी डिजाइन किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं। यह बहुत जल्दी लगती है और रचने के बाद बहुत संदर लगती है।
डबल बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस
अगर आपको बॉर्डर स्टाइल मेहंदी पसंद है लेकिन कुछ ज्यादा इनोवेटिव डिजाइन चाहिए, तो डबल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। यह डिजाइन थोड़ी सी डिटेल्ड होती है लेकिन लगाने में ज्यादा समय नहीं लगता। आप इसके अंदर महीन और घनी बेल बना सकती हैं। इसमें फूल पत्ती के अलावा आप झूमर या मेहराब भी बना सकती हैं। इसे बनने के लिए सबसे पहले हाथ के किनारे दो समानांतर लाइनें बनाएं। इन लाइनों के बीच छोटे-छोटे पैटर्न बनाएं, जैसे पत्तियां, कैरी या डॉट्स। सबसे पहले हाथ के किनारे दो समानांतर लाइनें बनाएं। इन लाइनों के बीच छोटे-छोटे पैटर्न बनाएं, जैसे पत्तियां, कैरी या डॉट्स। उंगलियों तक इस डिज़ाइन को एक्सटेंड करें।
जाल बॉर्डर मेहंदी डिजाइंस
अगर आप थोड़ा डिटेलिंग वाला डिजइन चाहती हैं, तो जाल बॉर्डर मेहंदी डिजाइन सबसे बेहतरीन रहेगी। कम समय में भरी-भीर और घनी मेहंदी डिजाइन आपके हाथों पर लग जाएगी। यह डिजाइन हाथों को बड़ा और भरावदार दिखाने के लिए परफेक्ट होता है। यह मैरिड महिलाओं के हाथों में और भी ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसे बनने के लिए आपको जाल पैटर्न में बहुत सारे विकल्प मिल जाएंगे। इसके लिए आप हाथ की कलाई से एक सीधी बॉर्डर बनाएं। फिर इस बॉर्डर के ऊपर छोटे-छोटे जाल के पैटर्न बनाएं। इसे और खूबसूरत बनाने के लिए फूल और पत्तियों का प्रयोग करें।
रमजान के पवित्र महीने में मेहंदी लगाना न केवल एक परंपरा है, बल्कि यह खुशी और उत्सव का भी प्रतीक है। छोटे हाथों के लिए बॉर्डर स्टाइल मेहंदी डिज़ाइंस एक बेहतरीन विकल्प हैं, क्योंकि ये लगाने में आसान हैं और समय भी कम लेते हैं।
अगर आप जल्दी और खूबसूरत मेहंदी लगाना चाहती हैं, तो ऊपर बताए गए बॉर्डर डिजाइंस में से कोई भी ट्राई कर सकती हैं। आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- mehandi_art______Megha Gour/ instagram, Himansh Mehandi Artist/instagram, Himansh Mehandi Artist/instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों