त्वचा पर मुंहासे निकलना एक आम समस्या है। मुंहासे शरीर के किसी भी भाग में निकल सकते हैं। यह तकलीफदायक होने के साथ-साथ दिखने में बेहद भद्दे लगते हैं। खासतौर पर अगर चेहरे पर कहीं भी मुंहासा निकल आए तो इससे चेहरे की खूबसूरती प्रभावित होती है। आमतौर पर गालों, माथे और जॉ लाइन पर निकलने वाले मुंहासों को छेड़ा न जाए तो वह खुद ही कुछ समय में ठीक हो जाते हैं। मगर यदि मुंहासा नाक पर निकला हो तो यह बेहद दर्दनाक होता है और आसानी से ठीक भी नहीं होता है।
बाजार में नाक के मुंहासों को ठीक करने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं। मगर महंगे होने के साथ-साथ वह बहुत अधिक प्रभावी नहीं होते हैं। वहीं अगर आप नेचुरल तरीके से नाक के मुंहासे को ठीक करना चाहें तो बहुत सारे आसान और असरदार घरेलू नुस्खे हैं, जो नाक के मुंहासे को बहुत जल्दी सुखा देते हैं और त्वचा पर दाग भी नहीं पड़ने देते हैं।
चलिए आज हम आपको ऐसे ही कुछ आसान घरेलू उपचार बताते हैं, जो नाक के मुंहासे को ठीक करने में लाभदायक होंगे।
काली मिर्च में कई औषधीय गुण पाए जाते हैं। यह एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-एजिंग होती है। इसे मुंहासे पर लगाने से न केवल वह जल्दी सूख जाता है, बल्कि उसकी सूजन भी कम होती है और दर्द में राहत भी मिलती है। काली मिर्च को नाक के मुंहासे पर लगान से काले धब्बे भी नहीं पड़ते। इसे लगाने का सही तरीका इस तरह है-
सामग्री
विधि
इसे जरूर पढ़ें: Gharelu Nuskhe: पीठ के मुंहासे दूर करने के 5 आसान घरेलू उपाय
गेंदे के फूल को कैलेंडुला का फूल भी कहा जाता है। त्वचा के लिए यह फूल कई मायनों में लाभकारी है। इसकी खुशबू से लेकर इसका लेप और तेल भी त्वचा को अद्भुत फायदे पहुंचाता है। यह फूल एंटी फंगल होता है और मुंहासों के घरेलू उपचार के लिए बेस्ट होता है। खासतौर पर नाक के अंदर या बाहर मुंहासे होने पर इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी नाक के अंदर फुंसी निकली है तो आप गेंदे के फूल को जितना हो सके उतना सूंघें। ऐसा करने से फुंसी (फोड़े-फुंसियों का घरेलू इलाज) सूख जाएगी। वहीं अगर नाक के बाहर मुंहासा निकला है। तो वहां भी आप गेंदे का फूल लगा सकती हैं।
सामग्री
इसे जरूर पढ़ें: ये 3 होममेड फेस मास्क मुंहासे के पुराने दाग से दिलाएंगे छुटकारा
टी-ट्री ऑयल में प्राकृतिक रूप से एंटी-फंगल गुण मौजूद होते हैं। यह त्वचा पर किसी भी तरह के संक्रमण को होने से रोकता है। यह एंटीसेप्टिक भी होता है, इसलिए इसका इस्तेमाल आप त्वचा पर निकले मुंहासों को ठीक करने के लिए कर सकती हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कैसे-
सामग्री
विधि
मुंहासे की सूजन और लालपन को कम करने के लिए आप बर्फ से मसाज भी कर सकते हैं। इसलिए आप बर्फ को एक कपड़े में बांध कर मुंहासे पर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि 2 मिनट से ज्यादा चेहरे पर आइस मसाज न करें।
नाक पर मुंहासे होने का सबसे बड़ा कारण पोर्स में जमी गंदगी, ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स होते हैं। इनकी वजह से नाक पर मुंहासे और फुंसियां हो जाती हैं। अगर आप समय-समय पर नाक पर जमे जिद्दी ब्लैकहेड्स और व्हाइट हेड्स को निकालती रहें तो इससे आप दर्द भरे मुंहासे से बच सकती हैं। इसका एक आसान रास्ता फेशियल स्टीम भी है। जिसकी मदद से स्किन पोर्स में जमी गंदगी को बाहर निकाला जा सकता है। आप हर 15 दिनों में एक बार 5 मिनट के लिए फेशियल स्टीम ले सकती हैं।
अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही इसी तरह के और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।