काजल आंखों की खूबसूरती बढ़ाने के साथ ही पर्सनेलिटी में भी ग्रेस लाता है। आंखों में काजल लगाने से चेहरे पर तो ग्लो आता ही है साथ ही फीचर्स भी उभर कर दिखते हैं। इसके बावजूद कुछ लड़कियों को काजल लगाना बिल्कुल पसंद नहीं होता है। ऐसी लड़कियों की शिकायत होती है कि वह चाहे किसी भी ब्रांड का काजल क्यों न लगा लें, लेकिन उनका काजल लगाते ही फैलने लगता है। वैसे यह बहुत ही आम समस्या है। असल में, जिन लड़कियों की आंख में लिक्विंड ज्यादा होता है उनके साथ इस तरह की प्रॉब्लम होती है। लेकिन यह भी सच है कि अगर आप कुछ टिप्स को फॉलो करें तो ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। आज इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं जिन्हें फॉलो पर आप अपना काजल फैलने से बचा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: Faces Magneteyes Kajal का रिव्यू: HZ Tried And Tested
आंखों पर काजल लगाने से पहले इस बात का ध्यान रखें कि आपकी आंखें अंदर और बाहर दोनों तरफ से साफ हों। आंखों के अंदर की धूल और बाहर की गंदगी काजल फैलने का कारण बनती है। इसलिए काजल लगाने से पहले अपनी आंखों को ठंडे पानी से अच्छी तरह धो लें। उसके बाद एक साफ कपड़े या कॉटन से आंखों को पोंछकर ही काजल लगाना शुरू करें।
अगर आप पहली बार आंखों पर काजल लगा रही हैं या बहुत कम काजल लगाती हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि हमेशा काजल आंखों के बाहर के किनारों से ही लगाना शुरू करें। अगर आप काजल को सीधा आंखों के अंदर लगाएंगी तो इससे आपका काजल पक्का फैलेगा। इससे बचने के लिए इसे कभी भी आंखों के अंदरूनी कोने से ना मिलाएं।
आंखो से काजल को फैलने से रोकने के लिए लूज पाउडर का यूज करें। जब आप अंडरआई एरिया में लूज पाउडर को लगाएंगी तो इससे वहां मौजूद एक्सेस ऑयल सूख जाएगा और आपका काजल किसी भी स्थिति में नहीं फैलेगा।
हल्का फाउंडेशन और बीबी क्रीम लगाने से भी आप काजल को फैलने से रोक सकते हैं। जब आप आंखों की सफाई करने के बाद आईलिड्स और अंडरआई एरिया पर बीबी क्रीम या फाउंडेशन का यूज करती हैं तो इससे एक स्मूद बेस बन जाता है, जो काजल को फैलने से रोकता है। सिर्फ यही नहीं इससे आपकी आंखें उभर कर भी दिखती हैं।
इसे भी पढ़ें: L’Oreal Paris Kajal Magique Bold का रिव्यू: HZ Tried And Tested
आंखों पर काजल लगाने से पहले उसकी क्वॉलिटी जरूर देख लें। सिर्फ वही काजल यूज करें जो आंखों पर टिका रहे, और आंखों पर वही काजल टिकता है जो सूखा होता है। इसके अलावा आप मार्केट में मिलने वाले स्मज फ्री और वॉटरप्रूफ काजल भी लगा सकती हैं।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।