आमतौर पर गर्मी के मौसम में धूप की हानिकारक किरणों से बचने के लिए महिलाएं सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करती हैं। स्किन कैंसर, सनबर्न और प्री-मैच्योर एजिंग से बचने के लिए अक्सर ही सनस्क्रीन लगाया जाता है। मगर कई बार महिलाएं सर्दी के मौसम में सनस्क्रीन को यूज करना छोड़ देती हैं। हालांकि, ऐसा नहीं कर चाहिए क्योंकि सूरज की किरणें भले ही बादलों के पीछे छुपी हों लेकिन ये फिर भी आपकी स्किन को नुकसान पहुंचाने का काम करती हैं। इसलिए गर्मी और सर्दी में अपनी स्किन का खास ख्याल रखने के लिए बॉडी पर सनस्क्रीन जरूर लगाइए।
साथ ही, अगर आपको हर दिन सनस्क्रीन लगाने की आदत है तो इस बात का ध्यान जरूर रखिए कि आपको शरीर के हर अंग पर इसे लगाना है। दरअसल, कई बार हमारा ध्यान शरीर के उन हिस्सों पर नहीं जाता जहां सनस्क्रीन लगनी जरूरी होती है। महिलाएं अगर कुछ जगहों पर इसे लगाने में कंफर्टेबल नहीं तो वो इन जगहों को छोड़ देती हैं, जबकि आपको ऐसा नहीं करना है। शरीर के हर हिस्से को हानिकारक किरणों से बचाने के लिए आपका सनस्क्रीन लगाना जरूरी है। तो आईए तो इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कि बॉडी में ऐसे कौन से पांच अंग हैं, जिनपर सनस्क्रीन लगानी चाहिए।
महिलाएं अक्सर अपने चेहरे और गर्दन के अन्य हिस्सों पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं, लेकिन कान को छोड़ देती हैं। अगर आप भी ऐसा करती हैं तो अब मत करिए। माना की यहां सनस्क्रीन लगाना कोई आसान काम नहीं मगर आप अगर कानों में क्रीम नहीं लगाएंगी तो स्किन कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। दरअसल, स्किन कैंसर के लिए कान तीसरा सबसे आम स्थान है। ऐसे में कैंसर का खतरा कम करने के लिए कानों पर सनस्क्रीन जरूर लगाइए।
इसे जरूर पढ़ें:टैनिंग से बचने के लिए घर पर ये स्पेशल सनस्क्रीन बनाएं
ज्यादातर महिलाएं अपनी आईलिड पर सनस्क्रीन का इस्तेमाल नहीं करती हैं। मगर आईलिड भी हमारे शरीर का अहम हिस्सा हैं, इस वजह से इन्हें नजरअंदाज ना करिए। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी आंखों के आसपास की स्किन बेहद नाजुक होती है, जिसकी वजह से स्किन कैंसर के अलावा आंखों के पास रिंकल, सनस्पॉट और एजिंग जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है। इन सबसे निपटने के लिए SPF वाली आई क्रीम का इस्तेमाल करिए।
लिप्स यानि ओंठ हमारे शरीर के सेंसेटिव हिस्सा हैं, जिनका अगर सही से ख्याल नहीं रखा गया तो ये भी स्किन कैंसर की चपेट में आ सकते हैं। हालांकि, लिप्स का ध्यान रखना आसान है। आपको अपने लिए एक ऐसा लिप बाम लेना है जिसमें SPF 30 या उससे ऊपर हो। लिप बाम न सिर्फ स्किन कैंसर और रिंकल्स दूर करने में मदद करते हैं बल्कि ये हाइपरपिगमेंटेशन को भी दूर करने में भी काफी मददगार है।
इसे जरूर पढ़ें:Sunscreen Benefits: सनस्क्रीन लगाते वक्त न करें ये 5 बड़ी गलतियां
कई बार महिलाएं घर से निकलने से पहले सिर्फ चेहरे पर सनस्क्रीन लगाती हैं। मगर आपको गर्दन और चेस्ट पर भी सनस्क्रीन लगाना चाहिए। गर्दन और चेस्ट पर सनस्क्रीन लगाने से आप अपनी स्किन का खास ख्याल रख सकती हैं। इससे आप स्किन कैंसर जैसी गंभीर समस्या से भी बचाव कर सकती हैं।
आपकी पूरी बॉडी की तरह आपके पैर भी शरीर का जरूरी हिस्सा हैं। आप भले ही उन्हें जूते और मोज़े के साथ ढक सकती हैं लेकिन इसके बावजूद हानिकारक किरणे आप तक पहुंच सकती हैं। इसलिए पैरों की सुरक्षा के लिए आप सनस्क्रीन का इस्तेमाल जरूर करिए।
उम्मीद है कि अब आप अपने शरीर के इन हिस्सों पर भी सनस्क्रीन जरूर लगाएंगी। आपको ये आर्टिकल कैसा लगा हमें इस बारे में बताना ना भूलें।
Image Credit: Freepik.com
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।