Young Skin Ke Liye Face Pack: आजकल की इस भागदौड़ और स्ट्रेस भरी जिंदगी का सबसे ज्यादा असर त्वचा पर पड़ता है। अक्सर महिलाओं को यह समस्या होती है कि उनकी त्वचा डल पड़ने लगती है।
ऐसे में वह न जाने क्या-क्या ट्रीटमेंट करवाती हैं। जिसके लिए हजारों रूपये भी खर्च करती हैं। साथ ही ब्यूटी प्रोडक्ट्स का भी इस्तेमाल करती हैं, जिसमें केमिकल की मात्रा की अधिक होती है। जिससे कारण त्वचा का निखार छिन जाना जाता है।
हर महिला की ख्वाहिश होती है कि उसकी त्वचा हमेशा जवां दिखें। इसके लिए फेस पैक काफी फायदेमंद होते हैं। आप घर में मौजूद कुछ चीजों से पैक बना सकती हैं। चलिए जानते हैं यंग स्किन के लिए फेस पैक कैसे बनाते हैं।
एलोवेरा फेस पैक (Aloe Vera Face Pack)
एलोवेरा को त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें ऐसे कई औषधिय गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा संबंधी समस्याओं से लड़ने में मदद करता है। खासतौर पर यंग स्किन के लिए भी इसे अच्छा माना जाता है।
आवश्यक सामग्री
- 1 खीरा
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच एलोवेरा जेल
- नींबू के रस की कुछ बूंदें
बनाने का तरीका
- पैक बनाने के लिए सबसे पहले एक बर्तन लें।
- अब इसमें 2 चम्मच दही, नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2 चम्मच एलोवेरा जेल डालें।
- लीजिए बन गया यंग स्किन के लिए पैक।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले खीरे को दो हिस्से में काट लें।
- अब खीरे के टुकड़े को पेस्ट में डुबोएं।
- अब खीरे को अपने चेहरे पर रगड़ें।
- कम से कम 5 मिनट तक चेहरे को खीरे की मदद से मसाज दें।
- अब इसे सूखने के लिए छोड़ दें।
- जब यह सूख जाए तब अपने चेहरे को ठंडे पानी से धो लें।
बनाना फेस पैक (Banana Face Pack)
यह पैक कोलोजेन की मात्रा को बढ़ाता है,जिससे त्वचा पर झुरियां नहीं आती हैं। इससे आपकी त्वचा बेहद जवां दिखेगी और खूब निखरेगी।
आवश्यक सामग्री
- 1 पका हुआ केला
- 2 चम्मच दही
- 2 चम्मच शहद
बनाने का तरीका
- फेस पैक बनाने के लिए आपको 1 पके हुआ केला चाहिए होगा।
- एक बाउल में केले को मैश कर लें और फिर इसमें 2 चम्मच दही और 2 चम्मच शहद डालें।
- लीजिए तैयार है आपका फेस पैक।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: उम्र से कम नजर आने के लिए लगाएं ये फेस मास्क
Recommended Video
लगाने का तरीका
- पैक लगाने से पहले अपना चेहरा अच्छे से धो लें।
- फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर ब्रश या हाथों से लगाएं।
- सर्कुलर मोशन में कुछ देर तक चेहरे को रब करें।
- फिर इसे सूखने के लिए छोड़ दें। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)
- इसके बाद अपने चेहरे को अच्छे से धो लें।
- इस पैक का इस्तेमाल हफ्ते में दो बार जरूर करें।
चेहरे पर पैक लगाने के फायदे ( Benefits Of Using Face Pack)
- फेस पैक लगाने से चेहरा मुलायम होता है।
- पैक से चेहरे पर मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती है।
- इसके अलावा त्वचा में नमी बनाए रखने के लिए भी यह काफी फायदेमंद होते हैं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों