झड़ रहे हैं आइब्रो हेयर तो रात में करें यह काम

आइब्रो हेयर की देखभाल करने के लिए आप घर में मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके अलावा आपको रोजाना स्किन केयर करते समय आइब्रो का भी ख्याल रखना चाहिए।

eyebrow hair growth at night using castor oil in hindi

खूबसूरत दिखना हम सभी चाहते हैं और इसके लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल भी करते हैं। वहीं क्या आप जानती हैं कि स्किन केयर और मेकअप के अलावा हमें अपनी आइब्रो हेयर की भी देखभाल करना जरूरी होता है?

अगर नहीं तो बता दें कि चेहरे पर मौजूद आइब्रो हेयर को भी देखभाल की जरूरत होती है। इसलिए आज हम आपको बताने वाले हैं कि रात के समय आपको ऐसा क्या करना चाहिए कि आपकी आइब्रो के बाल झड़े नहीं। साथ ही बताएंगे इन चीजों के फायदे।

क्यों झड़ते हैं आइब्रो के बाल?

हम अक्सर त्वचा का ख्याल तो रखते हैं, लेकिन इस सबके बीच हम आइब्रो पर ज्यादा ध्यान नहीं देते हैं और यही एक कारण आइब्रो के बालों के झड़ने का बन जाता है।

आवश्यक सामग्री

castor oil

  • कैस्टर ऑयल
  • नारियल का तेल
  • एलोवेरा

इसे भी पढ़ें :Eyebrow Shape: घर में खुद से कैसे दें आइब्रो को शेप

कैस्टर ऑयल के फायदे

  • कैस्टर ऑयल आइब्रो के बालों को थिक बनाने में बेहद मददगार होता है।
  • साथ ही कैस्टर ऑयल आइब्रो हेयर को मॉइस्चराइज करने में मदद करता है।
  • इसके अलावा इसमें मौजूद तत्व आइब्रो हेयर को जड़ से मजबूत बनाने का काम करती हैं।
aloe vera for eyebrow

एलोवेरा के फायदे

  • एलोवेरा में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स आइब्रो के बालों को पोषण देने में मदद करते हैं।
  • यह त्वचा के रूखेपन को कम करने में मदद करता है।
  • बालों और स्किन को डीप क्लीन करने के लिए एलोवेरा बेहद फायदेमंद होता है।

नारियल के तेल के फायदे

  • नारियल के तेल में मौजूद एंटी-फंगल तत्व आइब्रो के बालों को रूसी की समस्या से बचाता है।
  • इसमें भरपूर मात्र में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है जो आइब्रो हेयर को मॉइश्चराइज करने में बेहद लाभदायक साबित होता है।
  • साथ ही आइब्रो के बालों को शाइनी बनाने के लिए नारियल के तेल का इस्तेमाल किया जाता है।

कैसे करें इस्तेमाल?

eyebrow hair

  • एक बाउल में 1 चम्मच कैस्टर ऑयल के साथ आधा चम्मच नारियल के तेल की मिलाएं।
  • इसके बाद इन सभी को अच्छी तरह से मिक्स करके इसमें एलोवेरा की पत्तियों से जेल को निकाल लें।
  • करीब आधा चम्मच एलोवेरा जेल को इन्हीं दोनों ऑयल के साथ मिक्स कर लें।
  • सभी चीजों को मिक्स करके आप स्पूली ब्रश की मदद से आइब्रो के बालों पर लगाएं।
  • करीब 10 से 15 मिनट इसे ऐसे ही लगा रहने दें।
  • इसके बाद कॉटन और पानी की मदद से इसे साफ कर लें।
  • ऐसा करने के बाद आप स्पूली ब्रश की मदद से केवल कैस्टर ऑयल को आइब्रो हेयर पर लगाएं।
  • हफ्ते में करीब 2 से 3 बार तक ऐसा करने पर आपकी आइब्रो काफी थिक नजर आने लगेगी।

अगर आपको आइब्रो हेयर का ख्याल रखने के टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP