ड्राई और कसावटी अंडरआर्म्स से छुटकारा पाएं, ये तरीके स्किन की ड्राईनेस करेंगे कम

अंडरआर्म्स की स्किन काफी मुलायम होती है लेकिन जब हम ज्यादा रेजर या फिर वैक्सिंग कराते हैं तो वो ड्राई हो जाती है। इसी ड्राईनेस को कम करने के लिए आपको इन तरीकों को ट्राई करना चाहिए।

Soft and clean underarms

स्किन का ध्यान रखने के लिए हम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। कई बार होता है कि हम पार्लर जाकर महंगे ट्रीटमेंट लेते हैं। लेकिन अंडरआर्म्स का खास ध्यान नहीं रख पाते हैं। जब बाल बढ़ते हैं तो वैक्स करा लेते हैं। लेकिन क्या आप जानती हैं ज्यादा वैक्स और रेजर के इस्तेमाल से स्किन ड्राई होने लगती है। इसकी वजह से कई महिलाओं को अंडरआर्म्स में दाने भी होने लगते हैं। अगर आप अंडरआर्म्स की ड्राईनेस को कम करना चाहती हैं तो इसके लिए आपको इन उपायों को जरूर ट्राई करना चाहिए। ये काफी आसानी और घरेलू तरीके हैं जिन्हें कोई भी ट्राई कर सकता है।

नारियल के तेल का इस्तेमाल करें

Coconut oil with soften underarms

स्किन के लिए नारियल तेल का इस्तेमाल काफी लाभकारी माना जाता है। इसमें पाए जाने वाले मिनरल और विटामिन स्किन को सॉफ्ट बनाते हैं। अंडरआर्म्स की स्किन के लिए भी आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं। इसको लगाने के लिए सबसे पहले स्किन पर मौजूद पसीने को साफ कर लें। फिर अंडरआर्म्स में नारियल का तेल लगाएं। इसके बाद अगली सुबह उठकर नहाएं और तेल को साफ कर लें। इससे तुरंत ही आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

चंदन पाउडर

Chandan powder for soften underarms

अगर आपकी स्किन रैशेज के कारण ड्राई हो रही है तो इसको सही करने के लिए आपको चंदन का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके इस्तेमाल से स्किन काफी सॉफ्ट हो जाती है और अंडरआर्म्स का कालापन भी दूर हो जाता है। इसके लिए सबसे पहले एक कटोरी में चंदन पाउडर लें। फिर इसमें थोड़ा सा पानी मिक्स करें। अब इस पेस्ट को अंडरआर्म्स पर लगाएं और 20-25 मिनट के लिए लगे रहने दें। इसके बाद एक कपड़े की मदद से इसे साफ कर लें। इस प्रक्रिया को आप हफ्ते में 2 बार ट्राई कर सकती हैं। इससे स्किन सॉफ्ट हो जाएगी।

इसे भी पढ़ें: काले अंडरआर्म्‍स की वजह से नहीं पहन पा रही हैं स्‍लीवलेस ड्रेस तो आपनाएं ये रामबाण उपाय

शहद का करें इस्तेमाल

शहद में एंटी बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो डेड स्किन को हटाने का काम करते हैं। अगर आपको अपने अंडरआर्म्स को सॉफ्ट रखना है तो इसके लिए शहद (स्किन पर शहद का इस्तेमाल) का इस्तेमाल जरूर करें। बस आपको शहद लेना है इसमें थोड़ा सा गुलाब जल मिक्स करना है और अंडरआर्म्स पर लगाना है। इसे करीब 20 मिनट के लिए उस एरिया में लगा रहने दें। इसके बाद गुनगुने पानी से साफ कर लें। इसे आप हफ्ते में दो बार ट्राई करें। आपके अंडरआर्म्स सॉफ्ट हो जाएंगे।

इन बातों का रखें ध्यान

Underarms soft

  • अंडरआर्म्स पर ज्यादा वैक्सिंग या फिर रेजर न मारें। इससे भी स्किन जल्दी ड्राई होती है।
  • किसी भी प्रोडक्ट के इस्तेमाल से पहले उसकी जांच जरूर कर लें।

नोट- ऊपर बताए गए नुस्खों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए नुस्खे आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्‍सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP