Darker Mehndi: मेहंदी लगाना महिलाओं को काफी पसंद होता है। इसके लिए वो पहले से ही अलग-अलग डिजाइन को इंटरनेट पर सर्च करती रहती हैं और उन्हें सेव कर लेती हैं। करवा चौथ का त्योहार आ रहा है इस दिन के लिए वो एक दिन पहले से ही मेहंदी लगा लेती हैं। लेकिन हाथ अच्छे तब लगते हैं जब वो गहरी रचती है। ऐसा कहा जाता है कि अगर आपका पार्टनर आपको ज्यादा प्यार करता है तभी मेहंदी गहरी रचती है। लेकिन ऐसा नहीं है अगर आपको अपने हाथों की मेहंदी को गहरा करना है तो इसके लिए यहां बताए गए तरीकों को ट्राई कर सकती हैं। इससे भी मेहंदी का रंग गहरा आता है।
अगर आपकी मेहंदी फीकी रचती है तो इसके लिए आप फिटकरी का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे मेहंदी का रंग गहरा होता है। आप भी इसे ट्राई कर सकती हैं। इसके लिए आपको कुछ समय पहले फिटकरी को पानी में भिगोकर रखना है। जब वो फुल जाए और पानी सफेद हो जाए तो उसे बाहर निकाले। फिर कॉटन पैड की मदद से उसके मेहंदी के सूखने के बाद हाथों में लगाएं। इसे तभी हटाएं जब आप मेहंदी हाथों में से निकाल रहे हों। इसको लंबे समय तक हाथों में लगाने से मेहंदी का रंग गहरा होता है।
मेहंदी का रंग गहरा करना है तो इसके लिए आप चूने का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे भी मेहंदी काफी अच्छी (मेहंदी डिजाइन) रचती है। इसके लिए आपको चूने का पानी में कुछ समय के लिए भिगोना है। जब ये पानी में अच्छे से घुल जाए फिर इसे मेहंदी को उतारने से पहले हाथों में लगाएं। ये जब अच्छे से ड्राई हो जाए। उसके बाद मेहंदी को हटाएं। इससे आपकी मेहंदी गहरी रचेगी। इस बात का ध्यान रखें कि इसे हाथों में ज्यादा मात्रा में न लगाएं वरना आपके हाथ कट भी सकते हैं। कॉटन पैड की मदद से थोड़ा-थोड़ा इसे हाथों में लगाएं। इसके इस्तेमाल करने से आपकी मेहंदी का रंग काफी अच्छा आएगा।
इसे भी पढ़ें: Karwa Chauth Mehndi: हाथों की मेहंदी का रंग करना है नेचुरली गहरा, तो इसके लिए ट्राई करें ये तरीके
इसे भी पढ़ें: Mehndi Tips: मेहंदी का रंग गहरा करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स, हाथ दिखेंगे खूबसूरत
इन टिप्स को ध्यान में रखें इस करवा चौथ आपकी मेहंदी का रंग गहरा आएगा और आपके हाथ काफी सुंदर नजर आएगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।