कई महिलाओं की शिकायत होती है कि उनकी आईब्रो के बाल बहुत ही हल्के हैं और इस वजह से उनकी खूबसूरती प्रभावित होती है। वैसे तो आईब्रो के बाल की ग्रोथ अच्छी करने के बहुत सारे उपाय हैं, मगर आज हम आपको एक बहुत ही सरल उपाय बताने जा रहे हैं।
आप ऑलिव ऑयल की मदद से अपनी आईब्रो के बालों की ग्रोथ को बेहतर बना सकती हैं। दरअसल, इसमें ओलयूरोपिन नामक एक तत्व होता है, जो बालों की ग्रोथ को बेहतर बनाने के लिहाज से बहुत ही अच्छा होता है।
आप आईब्रो के बालों की ग्रोथ बेहतर बनाने के लिए कई तरीकों से ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
चलिए कुछ आसान तरीके हम आपको बताते हैं-
इसे जरूर पढ़ें- लटकती आईब्रो को लिफ्ट कराने के लिए घर पर जरूर करें यह काम
सामग्री
विधि
ऑलिव ऑयल में विटामिन-ई ऑयल मिक्स करें और फिर मस्कारा ब्रश की मदद से आप इसे आईब्रो पर लगाएं। इसे रात भर के लिए आईब्रो (मोटी और घनी आईब्रो के लिए टिप्स) पर लगा रहने दें। इस होम रेमेडी को नियमित रूप से अपनाएं। आपको कुछ ही दिनों में अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल जाएंगे।
सामग्री
विधि
ऑलिव ऑयल और गुलाब जल को मिक्स करें और इसे आइब्रो पर लगाएं। आप इस मिश्रण को रात भर आईब्रो पर लगा कर सो सकती हैं। यदि आप नियमित रूप से इसे अपनाती हैं, तो आपके आईब्रो के बाल बढ़ने लग जाएंगे और बाल थिक हो जाएंगे।
इसे जरूर पढ़ें- Eyebrow Growth Tips In Hindi: घनी आईब्रो के लिए घर पर बनाएं सीरम, कुछ ही हफ्तों में दिखने लगेगा असर
सामग्री
विधि
सबसे पहले ऑलिव ऑयल और एलोवेरा जेल को मिक्स कर लें। फिर इस मिश्रण को आईब्रो पर लगाएं और रात भर लगा रहने दें। इस घरेलू नुस्खे का प्रयोग आप नियमित करें। ऐसा करने से आपको बहुत अधिक लाभ होगा। अगर आपके आईब्रो के बाल झड़ रहे हैं, तो यह समस्या भी कम हो जाएगी।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी, इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।