12 नवंबर को तुलसी विवाह है। हर वर्ष हर वर्ष कार्तिक शुक्ल एकादशी युक्त द्वादशी तिथि के प्रदोष काल में यह त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार पर देवी तुलसी और भगवान शालिगराम के विवाह का उत्सव लोग बहुत ज्यादा धूमधाम से मनाते हैं। इस पर्व पर महिलाएं व्रत रखती हैं, सोलह श्रृंगार करती हैं और मेहंदी लगाकर वैसे ही सजती हैं, जैसे किसी के विवाह उत्सव में जाने के लिए कोई तैयार होता है। ऐसे में तुलसी विवाह के शुभ अवसर पर आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए डिजाइंस की तलाश कर रही हैं, तो आज हम आपको कुछ बेहद आसान और खूबसूरत डिजाइंस दिखाएंगे, जो न केवल आपके हाथों मनमोहक अंदाज देगी बल्कि देखने वालों का भी मन मोह लेगी।
1. मोर के संग झूमर वाली मेहंदी
मोर भारतीय संस्कृति में सौंदर्य और खुशी का प्रतीक है। मेहंदी में मोर की डिजाइन बनाने से वह बहुत ज्यादा सुंदर नजर आने लगती है। इतना ही नहीं मोर बनने के साथ ही मेहंदी में नए सजावटी एलिमेंट्स बढ़ जाते हैं। इस डिजाइन में मोर के साथ झूमर का कॉम्बिनेशन बहुत ही अच्छा लगता है। यह मेहंदी को ट्रेडिशनल अंदाज देता है। इसे लगाने के लिए आप अपनी हथेली के मध्य में एक बड़ा मोर बनाएंगी, जिसके चारों ओर झूमर के रूप में लहराते पैटर्न में महंदी लगाएं । यह डिजाइन न केवल सुंदर दिखती है, बल्कि आपके हाथों को एक विशेषता भी प्रदान करती है।
इसे जरूर पढ़ें-Quick Mehndi Designs: जरूर लगवाएं शगुन की मेहंदी, देखें बहुत ही कम समय में लगने वाली डिजाइंस
2. हाथी और छतरी वाली मेहंदी
हाथी को भारतीय संस्कृति में सम्मान और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। इस डिजाइन में एक खूबसूरत हाथी और उसके ऊपर छतरी का चित्रण किया जाता है। यह बहुत ही रॉयल लगती है और विवाह उत्सव के प्रतीक के रूप में नजर आती है। तुलसी विवाह पर यह डिज़ाइन आपके हाथों पर बहुत आकर्षक लगेगा और इसकी खास बात यह है कि इसे किसी भी उम्र की महिलाएं अपने हाथों पर लगा सकती हैं। हाथी के आसपास कुछ फूलों और पत्तियों का डिजाइन जोड़कर इसे और भी खूबसूरत बनाया जा सकता है।
3. कैरी और फूलों की बेल वाली मेहंदी
कैरी और फूलों की बेल वाली मेहंदी डिजाइन एक सरल लेकिन सुंदर विकल्प है। इस डिजाइन में आप कैरी और विभिन्न प्रकार के फूलों की बेल बनाकर अपने हाथों को सजाएंगी। बेल के घुमावदार पैटर्न इसे जीवंत बनाते हैं। इसे लगाना आसान है और यह आपके हाथों को एक प्राकृतिक सुंदरता देता है।आप इसे केवल अपनी हथेली पर भी लगा सकती हैं, या आप इस मेहंदी डिजाइन को कलाई से भी लगाना शुरू कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Easy Mehndi Designs: पिया के नाम की मेहंदी लगाकर रिश्ते में घोल दें प्यार की चाशनी, देखें आसान डिजाइंस
4. मंडला आर्ट वाली मेहंदी
मंडला आर्ट एक अत्यंत लोकप्रिय और कलात्मक मेहंदी डिजाइन है। इसमें ज्यामितीय पैटर्न और सिमेट्रिक डिजाइंस बनाई जाती हैं, के लिए जाना जाता है। मंडला आर्ट में विभिन्न आकारों और पैटर्न का संयोजन किया जाता है, जिससे यह डिजाइन अत्यंत आकर्षक और समृद्ध दिखती है। इस डिजाइन के साथ आप कलाई में बॉर्डर मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं। वही उंगलियों पर भी घनी बॉर्डर मेहंदी डिजाइन लगा सकती हैं।
5. अरेबिक मेहंदी डिजाइंस
अरेबिक मेहंदी डिजाइन बहुत कम समय में लग जाती है और बहुत ज्यादा खूबसूरत भी लगती है। ऐसे में आप जटिल और विस्तृत पैटर्न बनाते हुए हाथों में अरेबिक मेहंदी भी लगा सकती हैं। तुलसी विवाह पर आप अरेबिक मेहंदी लगा रही है, तो उसे ट्रेडिशलन टच देने के लिए हाथों में कैरी, फूल पत्ती के साथ-साथ मोर, झूमर आदि भी बनाना चाहिए। यह डिजाइन न केवल आकर्षक लगती है, बल्कि इसे लगाना भी बहुत आसान होता है। अरेबिक डिजाइन में अक्सर बड़ी खुली जगहें होती हैं, जो इसे एक अलग और खास लुक देती हैं। आप इसे अपने हाथों पर भरे-भरे लुक के लिए चुन सकती हैं।
तुलसी विवाह पर मेहंदी लगाना एक पुरानी परंपरा है, जो हर महिला की खूबसूरती को और भी बढ़ा देती है। ऊपर दिखाई गई मेहंदी डिजाइंस न केवल आसान होती हैं, बल्कि ये आपके हाथों को खास और आकर्षक भी बनाएंगी। इस साल तुलसी विवाह पर इन डिजाइंस का चयन करके आप अपनी सुंदरता को और बढ़ा सकती हैं। तो तैयार हो जाइए और अपने हाथों पर इन खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस का जादू बिखेरिए।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों