करवा चौथ का त्योहार आते ही महिलाओं के जहन में यह विचार आने लगता है कि वे अपने पिया के लिए कैसे सजें-संवरें कि वो उन्हें देखते ही रह जाएं। खासतौर, अपने मेहंदी की डिजाइंस को लेकर हर महिला काफी एलर्ट रहती हैं क्योंकि मेहंदी में अगर पति की पसंद की झलक न हो, तो सजने-संवरने का सारा मजा ही फीका रह जाता है।
हां, यह कहना गलत नहीं होगा कि इस पर्व पर सजने-संवरने की खास परंपरा होती है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण होती है हाथों पर लगी मेहंदी। कुछ महिलाएं तो ऐसी भी होती हैं, जो साल भर इंतजार करती हैं, कि कब करवा चौथ का त्योहार आए और वो अपने हाथों पर मेहंदी लगवाएं। मेहंदी केवल श्रृंगार का हिस्सा नहीं है, बल्कि यह प्यार और समर्पण का प्रतीक भी मानी जाती है। इस करवा चौथ आप भी पिया के नाम की मेहंदी लगाकर अपने रिश्ते में और भी मिठास घोलें। आइए हम आपको कुछ आसान और शानदार मेहंदी डिजाइंस दिखाते हैं, जिन्हें आप भी इस त्योहार पर ट्राई कर सकती हैं।
मोर डिजाइन वाली फ्रंट हैंड मेहंदी
हाथों के फ्रंट पर आप मोर डिजाइन वाली मेहंदी लगा सकती हैं। इसमें आप झरोखे पर बैठे मेहंदी के डिजाइन को क्रिएट करें। इसके आसपास जाल डिजाइन को बनाएं। फिर इसे भर दें। इससे आपके हाथ अच्छे लगेंगे।
पिया के नाम वाली मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ के अवसर पर मेहंदी में अपने पति का नाम लिखवाना एक बहुत ही प्यारी और रोमांटिक परंपरा मानी जाती है।आप मेहंदी में दिल के आकार में, फूलों के बीच या फिर चूड़ियों के डिजाइन के साथ अपने पिया का नाम लिख सकती हैं। यह डिजाइन न केवल दिखने में आकर्षक लगती है, बल्कि यह आपके और आपके पति के बीच की बॉन्डिंग को भी दर्शाती है। मेहंदी से अपने पति का नाम खास अंदाज में अपने हाथों पर लिखवाएं। इसके लिए आपको एक अच्छा मेहंदी आर्टिस्टी चुनना होगा, जो हाथों पर अच्छी मेहंदी लगा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें-Karwa Chauth Mehandi 2024: करवा चौथ पर हाथों में मेहंदी लगाते समय मिलाएं ये चीजें, बढ़ेगा वैवाहिक जीवन में प्यार
मंडला आर्ट मेहंदी डिजाइन
मंडला आर्ट को दीवारों और कैनवास पर आने खूब देखा होगा। मेहंदी में भी आप मंडला आर्ट कर सकती हैं। ये आर्ट सदियों से मेहंदी कला का हिस्सा रही है और इसकी सुंदरता आज भी उतनी ही आकर्षक लगती है। अगर आप हाथों पर ज्यादा मेहंदी नहीं लगवाना चाहती हैं, तो मंडला मेहंदी डिजाइन आपके लिए सबसे अच्छा विकल्प हो सकती हैं। इनमें ज्यामितीय आकृतियों का उपयोग होता है, जो बेहद ही खूबसूरत लगती हैं और इन्हें देखकर आंखों को ठंडक और मन को शांति मिलती है। इस करवा चौथ पर आप अपने हाथों के फ्रंट हिस्से पर मंडला आर्ट वाली मेहंदी लगवाएं। इसे बीच से शुरू करके उंगलियों तक ले जाएं।
करवा चौथ स्पेशल मेहंदी डिजाइन
करवा चौथ पर कुछ खास और अनोखा करने का मन हो, तो स्पेशल डिजाइनों को चुनें। इस तरह की मेहंदी में पारंपरिक आकृतियों के साथ-साथ आधुनिक पैटर्न को भी शामिल किया जाता है। जैसे कि हाथों में सुंदर बेल-बूटे, पत्तियां, फूल, पक्षियों की आकृतियां या फिर चूड़ियों जैसी डिजाइन बनवाएं, जो आपके हाथों को एक रॉयल लुक देती हैं। इसके अलावा आप चांद को निहारती महिला का दृश्य भी मेहंदी में क्रिएट कर सकती हैं। अगर आपको थोड़ा भारी और विस्तारित डिजाइन पसंद है, तो आप ब्राइडल मेहंदी का चुनाव भी कर सकती हैं, जो आपके पूरे हाथ को ढकने के साथ एक एलीगेंट लुक प्रदान करती है। हां, इस तरह की मेहंदी लगवाने में आपको समय भी अधिक लगेगा और कीमत भी ज्यादा देनी होगी।
इसे जरूर पढ़ें-Karwa Chauth Mehndi Designs: चांद और छलनी वाली ये करवा चौथ मेहंदी पति को आएगी पसंद, देखें डिजाइंस
मेहंदी डिजाइन में लिखवाएं रोमांटिक कोट्स
अगर आप अपने प्यार को शब्दों में बयां करना चाहती हैं, तो करवा चौथ पर मेहंदी लगवाते समय उसमें रोमांटिक कोट्स लिखवाना एक बेहतरीन आइडिया हो सकता है। 'आपके बिना अधूरी है मेरी दुनिया', 'हमेशा साथ रहेंगे', 'प्यार का बंधन कभी न टूटे', जैसी पंक्तियां या अंग्रेजी 'वी मेट टू लिव फॉर एवर', 'मेड फॉर ईच अदर', 'यू आर माई मिस्टर परफेक्ट ' जैसे कोट्स भी कोट्स लिखवा सकती हैं, जो आपके रिश्ते में और गहराई लाएंगी। इन कोट्स को सुंदर मेहंदी डिजाइंस के साहरे आप अपने हाथों को और भी ज्यादा आकर्षक बना सकती हैं।
पोट्रेट मेहंदी डिजाइन
अगर आप कुछ नया और खास ट्राई करना चाहती हैं, तो पोट्रेट मेहंदी डिजाइ इस करवा चौथ पर एक शानदार विकल्प हो सकती है। इस डिजाइन में आप अपने पति का चेहरा, आपकी शादी की फोटो या फिर कोई खास पलों की तस्वीर को मेहंदी के माध्यम से अपने हाथों पर उकेर सकती हैं। यह एक बहुत ही यूनिक और पर्सनलाइज्ड मेहंदी डिजाइन होती है, जो न केवल आपकी कला को प्रदर्शित करती है, बल्कि आपके रिश्ते की खासियत को भी सामने लाती है। इसे आप हाथों के बीच वाले हिस्से में या फिर कलाई पर बनवा सकती हैं, जिससे यह डिजाइन और भी आकर्षक लगेगी।
करवा चौथ पर मेहंदी लगाने के लिए ऊपर दिखाई गई सभी डिजाइंस न केवल आपके लुक को शानदार बनाएंगी, बल्कि यह आपके और आपके पति के बीच के रिश्ते को भी और गहरा करेंगी। अपने हाथों पर पति का नाम लिखवाकर, सुंदर मंडला आर्ट बनवाकर, या फिर पोट्रेट मेहंदी से अपने त्योहार को खास बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
image source- mehendi_by_pranali/instagram
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों