मेकअप तो हम सभी करते हैं। हालांकि मेकअप ट्रेंड रोजाना बदलता रहता है और कुछ नया देखने को मिल ही जाता है। इसके बावजूद भी कई फंक्शन या त्यौहारों में जाने के लिए आपको केवल कुछ ही मेकअप लुक्स पसंद आएंगे। ईद का त्यौहार आने वाला है और इस मौके पर हम अपने लुक को आकर्षक बनाने के लिए कई तरीके से स्टाइलिंग करते हैं।
लुक को आकर्षक बनाने के लिए आपको स्टाइलिंग के साथ-साथ मेकअप लुक का भी खास ख्याल रखना बेहद जरूरी होता है। इसलिए आज हम आपको दिखाने वाले हैं मेकअप के कुछ ऐसे आसान लुक्स जिसे आप इस ईद के मौके पर ट्राई कर सकती हैं और अपने लुक को अपग्रेड कर सकती हैं। साथ ही बताएंगे मेकअप से जुड़ी कुछ टिप्स।
सोबर लुक
अक्सर हम सिंपल और सोबर मेकअप लुक को काफी पसंद करते हैं और सेलिब्रिटीज के मेकअप लुक्स के बाद इस तरह के नो मेकअप और सटल मेकअप लुक्स आम जनता में भी काफी पसंद किए जा रहे हैं। बता दें कि सोबर लुक में मिनिमल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है ताकि आपका चेहरा नैचुरली ग्लो करता दिखाई दे। इस तरह के मेकअप लुक को क्रिएट करने के लिए आपको स्किन केयर पर खास ध्यान देना चाहिए ताकि कम से कम प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल में भी आपका चेहरा खूबसूरत नजर आए। साथ ही इस तरह के लुक को क्रिएट करने के लिए आप आई मेकअप और ब्लश के लिए टिंट का इस्तेमाल कर सकती हैं।
बोल्ड लुक
स्मज और क्लासी आई मेकअप तो देखने में बेहद आकर्षक नजर आता है, लेकिन यह लुक ज्यादातर नाइट पार्टी के लिए बेस्ट रहता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें बोल्ड कलर्स का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर आप आंखों के लिए बोल्ड कलर आप्शन चुन रही हैं तो लिप्स के लिए हमेशा न्यूड या सटल कलर ही चुनें। ऐसा करने पर आपका लुक काफी क्लासी नजर आएगा। आई लुक को क्रिएट करने के लिए आप काजल पेंसिल का इस्तेमाल कर सकती हैं और स्मजर ब्रश की मदद से ब्लेंड कर सकती हैं। लिप्स के लिए पीच या न्यूड कलर ही चुनें।इसे भी पढ़ें :बिना कॉस्मेटिक सर्जरी के मोटी नाक को पतला दिखाना चाहती हैं तो फॉलो करें ये मेकअप टिप्स
विंग-आई लाइनर लुक
अगर आप सोबर और स्मोकी जगह पर ड्रामेटिक मेकअप लुक क्रिएट करना चाहती हैं तो इस तरह का विंग-आई लाइनर आपके लिए बेस्ट रहेगा। बता दें कि इस तरह का लुक आपको रेट्रो वाइब देने में मदद करेगा। साथ ही इस तरह के आई लुक के साथ आप लिप्स के लिए बोल्ड रेड कलर चुन सकती हैं। वहीं अगर आप ग्लिटर आई मेकअप पसंद करती हैं तो आई-लाइनर के ऊपर बारीक ग्लिटर लिक्विड आई-लाइनर की मदद से बॉर्डर लाइन बना सकती हैं।
अगर आपको ईद के लिए ये मेकअप लुक्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों