त्वचा को जवां बनाने वाले घरेलू नुस्‍खे, आप भी आजमाएं

त्‍वचा को लंबे समय तक जवां बनाए रखना चाहती हैं तो इस आर्टिकल में बताए घरेलू नुस्‍खों को आप भी जरूर आजमाएं। 

remedies to look younger MAIN

क्‍या आपकी त्‍वचा डल दिखाई देती है?
क्‍या झुर्रियां और फाइन लाइन्‍स हावी हो गई हैं?
क्‍या डार्क सर्कल्‍स ने खूबसूरती कम कर दी हैं?
यह सारे लक्षण बढ़ती उम्र के साथ चेहरे पर दिखाई देने लगते हैं। जी हां यौवन अस्थायी है और इसे कोई भी नहीं रोक सकता है। लेकिन महिलाओं की चाहत होती हैं कि वह लंबे समय तक जवां और खूबसूरत दिखें। अगर आप भी ऐसी ही महिलाओं में से एक हैं तो कुछ घरेलू नुस्‍खों को अपनाकर आप इसे थोड़ा धीमा कर सकती हैं।

जब युवावस्था के दिन चले जाते हैं तो उनके साथ बहुत कुछ चला जाता है। इसमें आपकी त्वचा की अद्भुत ग्‍लो भी शामिल है। झुर्रियां और फाइन लाइन्‍स हावी हो जाती हैं, डार्क-सर्कल्‍स और बैग आपके लुक को बिगाड़ देते हैं और आपकी त्‍वचा डल हो जाती है। ऐसे में दिमाग में यही सवाल आता है कि क्‍या त्वचा को फिर से जवां दिखाने का कोई तरीका है? तो आपको बता दें कि जवानी के दिनों की रौनक वापस पाने का एक तरीका है। इस आर्टिकल में हम आपके लिए कुछ घरेलू नुस्‍खे लेकर आए हैं जिन्‍हें नेचुरल और घर में मौजूद चीजों से बनाकर आपकी त्वचा को जवां बना सकती हैं।

एंटी एजिंग फेस स्क्रब

Anti Aging Sugar Face Scrub inside

जवां त्वचा पाने के लिए एजिंग के साइन्‍स दिखने से पहले ही इनसे लड़ना शुरू कर देना अच्छा रहता है। एक तरीका यह है कि आप इस एंटी-एजिंग शुगर फेस स्क्रब का इस्‍तेमाल करना शुरू कर दें।

इस्‍तेमाल का तरीका

  • थोड़ी सी ब्राउन शुगर, ऑलिव ऑयल और पिसे हुए बादाम लें और उन्हें मिलाकर एक स्क्रब बनाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर धीरे से रगड़ें, इसे धोने से पहले कुछ मिनट के लिए बैठने दें।
  • यह डेड स्किन सेल्‍स को हटाने में मदद करेगा।

एवोकाडो मॉइश्चराइजर

Avocado Moisturizer inside

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, आपकी त्वचा अपना ग्‍लो खो देती है, जिससे वह ड्राई और डल हो जाती है। जबकि इसे ठीक करने के लिए बाजार में कई तरह के मॉइश्चराइजर उपलब्ध हैं। लेकिन जब घर में आप इसे आसानी से बना सकती हैं तो केमिकल युक्‍त चीजों को क्‍यों चुनना?

बनाने का तरीका

  • एवोकाडो, शहद और ताजी क्रीम से अपना खुद का मॉइश्चराइजर बनाएं
  • इसके लिए तीनों चीजों को एक ब्‍लेंडर में मिलाकर स्‍मूथ और गाढ़ा पेस्‍ट बनाएं।
  • इसे अपने चेहरे पर लगाएं और इसे धोने से पहले एक घंटे तक लगा रहने दें।

तुलसी टोनर

Toner inside

त्वचा को टोन करना किसी भी ब्‍यूटी रूटीन का एक अनिवार्य हिस्सा है, खासकर अगर आप चाहती हैं कि आपकी त्वचा लंबे समय तक हेल्‍दी और जवां दिखें। टोनर आपके चेहरे के पोर्स के साइज को कम करने में मदद करते हैं और यहां तक कि ऑयलीनेस और पिंपल्स से लड़ने में भी मदद करते हैं।

इस्‍तेमाल का तरीका

  • अपने लिए एक नेचुरल टोनर बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच सूखी तुलसी और उबलते पानी की आवश्यकता होती है।
  • दोनों को एक साथ मिलाएं।
  • जब पानी ठंडा हो जाए तब मिश्रण को एक स्प्रे बोतल में डाल दें।
  • जब भी आपको जरूरत हो तब इसका इस्‍तेमाल करें।

लेमन एक्‍ने स्पॉट रिमूवर

Lemon Acne Spot Removerinside

भले ही मुंहासे युवाओं की समस्या है, लेकिन इससे चेहरे पर धब्‍बे रह जाते हैं और वह हमेशा दिखाई देते हैं। जब आपकी उम्र बढ़ने लगती हैं और त्वचा अपनी युवावस्था खोने लगती है तो यह बहुत खराब दिखाई देते हैं। लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है क्‍योंकि एक ऐसा घरेलू नुस्‍खा है जो आपको इन धब्बों को काफी हद तक हल्का करने में मदद कर सकता है।

इस्‍तेमाल का तरीका

  • बस पानी में थोड़ा सा यीस्ट और नींबू का रस मिलाएं।
  • इस मिश्रण को समस्या वाली जगह पर लगाएं।
  • इसे 10 मिनट तक लगाकर रखें और फिर धो लें।

कॉफी लिप स्क्रब

coffee scrub inside

जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती हैं आपके होंठों के कोने और बाहरी किनारे झुर्रीदार हो सकते हैं। चूंकि होंठों की त्वचा कहीं और की तुलना में अधिक नाजुक और कोमल होती है, इसलिए आपको इसकी विशेष देखभाल करने की आवश्यकता है। अपने होंठों को स्‍मूथ और कोमल बनाने के लिए और डेड स्किन सेल्‍स को हटाना बेहद जरूरी होता है।

इस्‍तेमाल का तरीका

  • इसके लिए पिसी हुई कॉफी, नमक और थोड़ा सा लोशन मिलाकर स्क्रब बनाएं।
  • इसे अपने होंठों पर कुछ देर के लिए स्‍क्रब करें।

हालांकि आपकी बढ़ती उम्र से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए कोई जादू की गोली नहीं है लेकिन आप निश्चित रूप से इसके अधिकांश लक्षणों के इलाज के लिए प्रकृति की ओर रुख कर सकती हैं। ऐसा इसलिए क्‍योंकि नेुचरल चीजों से बने घरेलू नुस्‍खों का कोई साइड इफेक्‍ट नहीं होता है, इसलिए आपके पास खोने के लिए कुछ नहीं है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए के हरजिंदगी से जुड़ी रहें।

Recommended Video

Image Credit: Freepik.com

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP