herzindagi
easy mehndi designs for republic day

Republic Day Mehndi Designs 2025 : 20 मिनट में बन जाएंगे मेंहदी के ये डिजाइन, गणतंत्र दिवस पर आप भी जरूर करें ट्राई

Mehndi Designs Republic Day 2025: गणतंत्र दिवस पर आप भी मेंहदी लगाने वाली हैं तो हम आपके लिए कुछ खास मेंहदी डिजाइंस लाए हैं। हमेशा हथेली के आकार के हिसाब से मेहंदी के डिजाइन को चुनना चाहिए। ऐसा करने से हाथों पर लगी मेहंदी खूबसूरत नजर आती है।
Editorial
Updated:- 2025-01-24, 13:33 IST

Mehndi Designs For Hands: अगर आप भी देश के प्रति प्यार को अलग अंदाज में जाहिर करना चाहते हैं, तो अपने हाथों पर इस तरह के मेहंदी के डिजाइंस बना सकते हैं। हाथों में मेहंदी हम हर शुभ घड़ी के मौके पर लगाते हैं। वहीं इसके कई डिजाइंस आपको देखने को मिल जाएंगे, लेकिन हर मेहंदी का डिजाइन किसी न किसी से इंस्पायर जरूर होता है। ऐसे में गणतंत्र दिवस आने वाला है। देश के प्रति प्रेम जाहिर करने के लिए केवल कुछ ही मिनटों में बन जाएंगे मेहंदी के ये आसान डिजाइंस- 

कहां से इंस्पायर है मेहंदी के ये डिजाइन? (Simple Mehndi Designs)

मेहंदी के ये डिजाइंस अपने देश भारत के प्रति प्रेम को दर्शाने के लिए हैं। इन डिजाइंस में आप भारत की सभयता और कल्चर को अलग-अलग तरीकों से दर्शा सकते हैं। इसमें आप इमारतों से लेकर फ्लोरल डिजाइन को अपने अंदाज में हाथों पर बना सकते हैं।

 इसे भी पढ़ें: Mehndi Designs: चौड़े हाथों पर खूब जचेंगे अरेबिक मेहंदी के ये नए डिजाइंस

जय हिन्द डिजाइन मेहंदी (Minimal Mehndi Designs For Republic Day)

jai hind mehndi designs

मिनिमल और आसान डिजाइन को हथेली पर बनाना चाहती हैं तो इस तरीके से आप जय हिन्द लिख कर देश के प्रति अपने प्रेम को मेहंदी के जरिये जाहिर कर सकती हैं। आप चाहे तो तस्वीरे में बने डिजाइन को केवल अपनी उंगलियों पर भी बना सकती हैं। जय हिन्द की जगह आप वन्दे मातरम् भी यहां भी लिख सकती हैं।

चरखा डिजाइन मेहंदी (26 January Special Mehndi Designs)

charkha design mehndi

भारत के झंडे में बना चरखा आप आसानी से चूड़ी की मदद से हथेली पर बना सकती हैं। वहीं चाहे तो उंगलियों पर लाइन डिजाइन बनाकर बीच में छोटे-छोटे आकार के कई चरखे के डिजाइन भी बनाकर मेहंदी आर्ट को कम्प्लीट कर सकती हैं।

कलरफुल मेहंदी डिजाइन (Indian Flag Mehndi Designs)

colorful mehndi design

सिंपल मेहंदी में थोड़ा अलग और नया ट्राई करना चाहती हैं तो इस तरीके से आप भारत का झंडा बनाकर इसमें पेंटिंग कलर्स की मदद से डिजाइन को कम्प्लीट कर सकती हैं। इसके लिए आप पतले डिजाइन के पेंटिंग ब्रश की सहायता ले सकती हैं।

गणतंत्र दिवस मेहंदी डिजाइन (Republic Day Mehndi Designs)

indian monuments mehndi

अगर मेहंदी लगाने में एक्सपर्ट है तो इस तरह से आप देश की कई बड़ी और जानी-मानी इमारतों को मेहंदी के डिजाइन के रूप में हाथों पर सजा सकती हैं। वहीं अगर आप बिगिनर हैं तो इस तरीके के डिजाइन को बनाने के लिए आप माचिस की तिल्ली की मदद ले सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: केरी मेहंदी के ये आसान डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

झंडे के डिजाइन की मेहंदी (Quick Mehndi Designs)

indian flag mehndi

सिंपल और मिनिमल डिजाइन की मेहंदी लगाना चाहती हैं तो हथेली के बीच में इस रेके से केवल झंडे को बना सकती हैं। इसके अलावा चाहे तो आप देश का नक्षा भी मेहंदी की मदद लेकर बना सकती हैं।

अगर आपको रिपब्लिक डे के लिए मेहंदी के ये खास और आसान डिजाइंस पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें ऊपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Image Credit: Instagram/ram mehndi, easy mehndi designs/devmehndiartist951

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।