चैत्र नवरात्रि के नौ दिन बहुत ही खास होते हैं। खासतौर पर महिलाओं के लिए इन दिनों में बहुत सारे श्रृंगार करने के अवसर आते हैं। वैसे तो महिलाएं नवरात्रि के पहले ही दिन से हाथों में मेहंदी लगाना शुरू कर देती हैं, मगर सबसे ज्यादा मेहंदी का क्रेज अष्टमी और नवमी के दिन देखा जाता है। अगर आप भी नवमी से पहले हाथों में मेहंदी लगाने की सोच रही हैं, तो आपको आज हम मां दुर्गा से प्रभावित मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे। ये डिजाइंस दिखने में जितनी यूनिक हैं, उससे ज्यादा खूबसूरत यह रचने के बाद नजर आती हैं। खासतौर पर अगर आप देवी मां की भक्त हैं, तो मेहंदी के ये डिजाइंस आपके दिल को भा जाएंगे और जो देखेगा आपकी तारिफ करेगा।
मंडला आर्ट मेहंदी और मां दुर्गा का चित्र
मंडला आर्ट को बौद्ध और हिंदू धर्म सेू जोड़कर देखा जाता है। दोनों ही धर्म में चक्र और वृत का बहुत महत्व है। ऐसे में आप मेहंदी के कोन की मदद से दुर्गा माता का चित्र भी मंडला आर्ट के पैर्टन में बनाया जा सकता है। इस आर्ट के माध्यम से आप माता रानी का खूबसूरत चेहरा बना सकती हैं और इसके आस-पास खूबसूरत ज्यामितीय डिजाइंस बना सकती हैं। यह मेहंदी रचने के बाद बहुत खूबसूरत लगती है और अगर आप मेहंदी डिजान को हैवी अंदाज देना चाहती हैं, तो बेस्ट होगा कि आप अपनी उंगलियों टिप्स को भी मेहंदी से भर दें।
दुर्गा माता मेहंदी आर्ट
दुर्गा माता का टैटू अलग-अलग अंदाज में आपने कई बार देखा होगा। मगर आप मेहंदी की कीप से दुर्गा माता का पूरा का पूरा चित्र भी बना सकती हैं। दुर्गा माता मेहंदी आर्ट के लिए आप पहले किसी पेन से हाथों पर चित्र को ड्रॉ कर लें। इसके बाद आप उसी पर मेहंदी की कीप चला दें। बेस्ट होगा कि आप हथेली की जगह यह चित्र कलाई पर बनाएं। इसके बाद आप अपनी कोई भी पसंदीदा मेहंदी डिजाइन से हाथों को पूरा फिल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-Real Vs Fake Henna: हाथों पर लगाते ही काली पड़ जाती है नकली मेहंदी, इस्तेमाल करने से पहले करें ये काम
काली माता मेहंदी आर्ट
काली माता की भक्त हैं और हाथों में मेहंदी भी उन्हीं के नाम की लगाना चाहती हैं, तो आप ऊपर दिखाए गए चित्र को जरूर देख लें। आप हथेली पर मां काली का पूरा चित्र बना सकती हैं और कलात्मक एलिमेंट्स और शेप्स से मेहंदी को सजा भी सकती हैं। इस मेहंदी डिजाइन को आप 'जय मां काली' की मोटिफ मेहंदी आर्ट से और भी ज्यादा खूबसूरत बना कसती हैं। आपके हाथों पर लगी मेहंदी की यह डिजाइन देखकर किसी का भी मन भक्ति में लीन हो जाएगा।
दुर्गा माता बेल मेहंदी आर्ट
दुर्गा माता बेल मेहंदी आर्ट भी हाथों में की जा सकती हैं। यह दिखने में बहुत ज्यादा खूबसूरत लगती है। इसमें आप गोल टिक्की, डॉट और माता रानी के नैनों के चित्र बनाकर मेहंदी को कंप्लीट कर सकती हैं। इस तरह की मेहंदी डिजाइन हाथों के बैक साइड पर बहुत ही खूबसूतर लगती है। इस डिजाइन के साथ आप कुछ अन्य डिजाइंस का मिश्रण भी तैयार कर सकती हैं। जैसे आप फ्रंट साइड में हथेली के बीच में माता रानी का चेहरा बनाएं और उसे चक्र मेहंदी डिजाइन से भर दें।
इसे जरूर पढ़ें-Gol Tikki Mehndi For Ramzan: त्योहार के मौके पर सूने नहीं लगेंगे आपके हाथ, लगाएं शगुन की गोल टिक्की मेहंदी और यहां देखें डिजाइंस
दुर्गा माता और त्रिशूल मेहंदी आर्ट
दुर्गा माता का त्रिशूल बहुत ज्यादा महत्व रखता है। आप इस त्रिशूल की डिजाइन को मेहंदी डिजाइन में भी लगा सकती हैं। इसके लिए आप हथेली के बीच में त्रिशूल बनाएं और उसके एक साइड में देवी के खूबसूरत नयन और उनका खूबसूरत श्रृंगार दिखा सकती हैं। इस तरह की मेहंदी आर्ट आसान भी होती है और कम समय में हाथों पर लग जाती है। रचने के बाद भी इस तरह की मेहंदी डिजाइंस बहुत अच्छी लगती हैं।
नवरात्रि के अवसर पर अगर आप भी ऊपर दिखाई गई मेहंदी की ये डिजाइंस लगाती हैं, तो आपको भी लोगों की तारीफ मिलेगी। यह लेख आपको पसंद आया हो, तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। अपनी सलाह हमें ऊपर दिए गए कमेंट बॉक्स में लिखना न भूलें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों