Mon Apr 20, 2026 | Updated 07:28 PM IST
how to get glass skin

चिकनी और चमकती त्‍वचा के लिए चेहरे पर लगाएं Face Sheet Mask,सब पूछेंगे खूबसूरती का राज

Homemade Sheet Mask: आजकल स्किन केयर में एक नया ही ट्रेंड चल रहा है। जिसे देखो उसे कांच की तरह चमकती हुई त्‍वचा चाहिए। इसलिए हम आपको आज एक ऐसे ही फेश शीट मास्‍क के बारे में बताएंगे, जिसे लगाने के बाद पहली ही बार में आपको चिकनी और चमकती हुई त्‍वचा मिल सकती है। 
Editorial
Updated:- 2026-04-13, 20:38 IST

Face Sheet Mask: हर महिला बेदाग और चमकता हुआ चेहरा चाहती है, मगर आजकल के प्रदूषण भरे माहौल में यह आसान नहीं है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि त्‍वचा को प्राकृतिक चीजों का स्‍पर्श मिले। बाजार में बहुत सारे हर्बल प्रोडक्‍ट्स मौजूद हैं, मगर इनमें भी केमिकल और प्रिजरवेटिव्‍स मिले ही होते हैं। ऐसे में घर पर ही ऐसा फेश शीट मास्‍क बनाया जा सकता है, जो त्‍वचा में चिकनापन और चमक ला सकता है। इस होममेड शीट फेश मास्‍क को बनाने की आसन विधि हमें ब्‍यूटी एक्‍स्‍पर्ट रेनू महेश्‍वरी बता रही हैं। रेनू सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्‍ट और ब्‍यूटी एक्‍स्‍पर्ट हैं। वह कहती हैं, " तेज धूप, प्रदूषण और गलत खान-पान के कारण चेहरे की सारी चमक फीकी पड़ जाती है। कहने के लिए तो बाजार में एक से बढ़कर एक ब्‍यूटी प्रोडक्‍ट्स मौजूद हैं, जो आपकी त्‍वचा में इंस्‍टेंट ग्‍लो लेकर आएंगे, मगर घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजों से तैयर स्किन ट्रीटमेंट से बेहतर वे नहीं हो सकते हैं। केवल एक शीट मास्‍क ही आपकी त्‍वचा को रिफ्रेश और ग्‍लासी इफेक्‍ट दे सकता है।"

इस होममेड फेश शीट मास्‍क को कैसे तैयार किया जाए और इसे बनाने में कौन सी सामग्री का इस्‍तेमाल होगा, यह सभी कुछ हमें रेनू बताती हैं-

फेस शीट मास्‍क बनाने की सामग्री 

  • 1 बड़ा चम्‍मच नींबू का रस
  • 1 बड़ा चम्‍मच शहद
  • 1 बड़ा चम्‍मच नारियल पानी
  • 1 ड्राई शीट मास्‍क

फेस शीट मास्‍क बनाने की विधि

  • एक बाउल में नींबू का रस, शहद और नारियल पानी लें। इस मिश्रण को अच्‍छी तरह से मिक्‍स करें।
  • अब इसमें ड्राई शीट मास्‍क डालें और मिश्रण से अच्‍छी तरह से भिगो लें।
  • अब आप इस शीट मास्‍क को अपनी चेहरे पर लगाएं और कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए चेहरे पर लगा छोड़ दें।
  • इसके बाद जब शीट मास्‍क को रिमूव करें, तो उसी से चेहरे को अच्‍छी तरह से पोछ लें।
  • आपको इस शीट मास्‍क को लगाने के बाद चेहरे को पानी से वॉश करने की जरूरत नहीं है।

 

how to get glass skin

लेमन फेश शीट मास्‍क लगाने का तरीका

  • सबसे पहले तो आपको अपने चेहरे से मेकअप रिमूव करना होगा। इसके लिए आप गुलाब जल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं। मेकअप रिमूव करने के बाद आप चेहरे को पानी या फेसवॉश से साफ करें।
  • अब चेहरे को नेचुरली सूख जाने दें और फिर इस होममेड फेश शीट मास्‍क का प्रयोग करें। इसे लगाने के बाद 15 मिनट तक आंख बंद करके लेट जाएं।
  • अब आप 15 मिनट बाद इस फेस शीट मास्‍क से चेहरे को रब करें और फिर चेहरे को सूखने दें। चेहरे को वॉश करने से बचें क्‍योंकि इससे फेश शीट मास्‍क का असर कम हो जाएगा।
  • बेहतर होगा कि आप इस शीट मास्‍क का प्रयोग रात के समय पर करें। यदि आप सुबह इसका प्रयोग कर रही हैं, तो बिना सनस्‍क्रीन लगाए घर से बाहर न निकलें।

यह भी पढ़ें- K-Glow पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाएं रोज वॉटर

लेमन शीट मास्‍क के फायदे

  • यह शीट मास्‍क विटामिन-सी से भरपूर है। यदि आपके चेहरे पर कोई दाग-धब्‍बे हैं, तो इस शीट मास्‍क को इस्‍तेमाल करने के बाद वह हल्‍के पड़ जाएंगे। वहीं इस शीट मास्‍क को लगाने से चेहरे पर चमक भी आती है।
  • अगर आप चेहरे पर यह शीट मास्‍क लगाती हैं, तो त्‍वचा हमेशा हाइड्रेटेड रहती है। इससे चेहरा ड्राई नहीं होता हैं।
  • यदि आपकी त्‍वचा बहुत आधिक ऑयली है, तो इस शीट मास्‍क को लगाने से त्‍वचा से निकलने वाला ऑयल कंट्रोल हो जाता है।

homemade face sheet mask

नोट- यदि आपकी त्‍वचा सेंसिटिव है, तो आपको इस फेस मास्‍क को लगाने से बचना चाहिए और पहले किसी स्किन केयर एक्‍स्‍पर्ट से बातचीत कर लेनी चाहिए, उसके बाद ही इस शीट मास्‍क को चेहरे पर लगाना चाहिए।

यह भी पढ़ें- महंगी क्रीम लगाना छोड़ देंगी आप, ये स्क्रब पाउडर देगा Glass Skin

यदि आपकी भी चिकनी, चमकती हुई बेदाग त्‍वचा चाहिए, तो इस शीट मास्‍क को एक बार घर पर तैयार करें और चेहरे पर लगाएं। यदि आप रोजाना इस शीट मास्‍क का प्रयोग करेंगी, तो निश्चित ही आपको बहुत अच्‍छे रिजल्‍ट्स मिलेंगे। यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।