
Rose Water Face Mask For Glowing Skin: कोरियन ड्राम देख-देखकर सभी महिलाओं में खूबसूरत नजर आने की होड़ लगी हुई है। हर कोई कोरियन स्टार्स जैसा K-Glow पाना चाहता है। ऐसे में बाजार में उपलब्ध कोरियन ब्यूटी प्रोडक्ट्स हो सकता है कि आपके लिए आउट ऑफ बजट हों या फिर उनते असरदार न हों, मगर आपको यह सोचकर उदास होने की जरूरत नहीं है क्योंकि आप घर पर भी कुछ आसान ब्यूटी टिप्स को अपना कर कुछ ऐसे चीज तैयार कर सकती हैं, जिसे लगाने के तुरंत बाद आपको कोरियन स्टार्स के चेहरे जैसी चमक मिल जाएगी। बेस्ट तो यह कि इस ब्यूटी टिप का मेन इंग्रीडिएंट रोज वॉटर है, जो आपको बाजार में आसानी से मिल जाएगा। सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट एंव ब्यूटी एक्स्पर्ट पूनम चुघ से बात करके हमें यह पता चला कि रोज वॉटर का किस तरह से इस्तेमाल करके हम K- Glow पा सकते हैं। वह कहती हैं, " बाजार में आपको अच्छे ब्रांड का गुलाब जल मिल जाएगा। बस इसी से आपकी त्वचा में ग्लो आ सकता है। एक असली गुलाब जल में त्वचा को हाइड्रेटेड रखने और डीप मॉइस्चराइज करने की क्षमता होती है। इसी से चेहरे पर ग्लो आता है।"
पूनम हमनें गुलाब जल को सही तरह से चहरे पर लगाने का तरीका भी बता रही हैं, जिससे चेहरे पर तेज चमक आ सकती है-
गुलाब जल अपने आप में ही एक बहुत अच्छा प्राकृतिक टोनर है, मगर इसमें कुछ खास चीजें मिलाकर आप ऐसा टोनर तैयार कर सकती हैं, जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग बना सकता है-
यह भी पढ़ें- Aloe Vera Face Pack: चमकदार त्वचा के लिए लगाएं एलोवेरा फेस पैक, जानें फायदे
गुलाब जल से आप फेस पैक भी तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक में गुलाब जल के अलावा पड़ने वाले अन्य इंग्रीडिएंट्स भी आपको किचन में ही मिल जाएंगे। चलिए हम आपको इस फेसपैक को बनाने का तरीका बताते हैं-
एक बाउल लें और उसमें गुलाब जल, एलोवेरा जेल और सफेद सिरका आदि अच्छी तरह से मिक्स करें। इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं और लगभग 20 से 30 मिनट के लिए लगा छोड़ दें। जब यह मिश्रण चेहरे पर लगा हुआ सूख जाए, तो आपको गुनगुने पानी से चेहरे को वॉश करना होगा।
यदि आप रोजाना इस विधि से फेस केयर करेंगी तो आपका चेहरा भी कोरियन स्टार्स की तरह चमकने लग जाएगा। पूनम बताती हैं, "ऊपर बताया गया स्किन केयर रूटीन किसी भी स्किन टाइप वाली महिला अपना सकती हैं। हालांकि, सेंसिटिव स्किन वालों को पहले किसी स्किन एक्सपर्ट की सलाह ले लेनी चाहिए। "
यह भी पढ़ें- Face Care:चेहरे की झाइयां कम करने के उपाय जानें

तो अगर आपको भी चमकदार चेहरा चाहिए है, तो आपको भी ऊपर बताए गए के-ग्लो ब्यूटी केयर रूटीन को एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। यह जानकारी आपको पसंद आई हो, तो इस लेख को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।