
त्वचा में जब मेलेनिन प्रोडक्शन बढ़ जाता है, तब चेहरे पर झाइयां उभर आती हैं। उम्र बढ़ने के साथ ऐसा होना प्राकृतिक है। बहुत सी महिालाओं को वक्त से पहले भी इस तरह की समस्या से जूझना पड़ता है। ऐसे में आप त्वचा में मेलेनिन की ज्यादा मात्रा बनने से रोकने का प्रयास करना चाहिए।
इस विषय में हमने ब्यूटी एक्सपर्ट डॉक्टर भारती तनेजा से बात की है। वह कहती हैं, “धूप में बिना स्किन प्रोटेक्शन के अगर आप जाती हैं, तो मेलेनिन बनने लग जाता है। इससे ही झाइयों की शुरुआत होती है। कई बार तो यह झाइयां इतनी ज्यादा हो जाती हैं कि चेहरा ही खराब लगने लग जाता है। इसलिए विटामिन-सी और वॉटर बेस्ड चीजों को ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें।”
भारती जी कुछ घरेलू नुस्खे बताती हैं, जिनकी सामग्रियां आपको घर की रसोई में ही मिल जाएगी। आप इनका प्रयोग करके इस समस्या से राहत पा सकती हैं।

किचन में मौजूद केवल खाने का रंग नहीं बदलती है, यह सेहत के लिए भी बहुत अच्छी होती है और इसमें यदि आप दूध मिक्स करके लेप तैयार करें और उसे चेहरे पर लगाएं तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद हो जाती है। इससे आपकी त्वचा का पीएच स्तर बैलेंस हो जाता है। यदि आपके चेहरे पर झाइयां हैं, तो इस होममेड फेस पैक से आपको बहुत अच्छे रिजल्ट्स देखने को मिल सकते हैं।
बादाम के तेल में अगर आप कुमकुमादी एसेंशियल ऑयल की 4 बूंद मिक्स करके चेहरे पर लगाएंगी, तो इससे भी चेहरे की झाइयां कम हो जाएंगी। आप इसका प्रयोग रोज कर सकती हैं। इससे आपकी त्वचा यूथफुल भी नजर आएगी।
केले के छिलके में शहद लगाने के बाद आप इसे चेहेर पर रब करें। इससे चेहरे की झाइयां भी कम हो जाएंगी और चेहरे पर यदि कोई दाग-धब्बे हैं तो वह भी हल्के हो जाएंगे। आपको बता दें कि केले में त्वचा को ग्लोइंग बनने की क्षमता होती है।
कई बार चेहरे पर डेड स्किन की परत जम जाती है और इस वजह से भी चेहरा काला नजर आने लगता है, ऐसे में आप दही का इस्तेमाल कर सकती हैं। दही बहुत अच्छा प्राकृतिक एक्सफोलिएटर होता है। यह त्वचा को स्क्रब करता है, जिससे डेड स्किन रिमूव हो जाती है।
आलू के छिलाकों को सुखा कर उनका पाउडर बना लें और फिर इस पाउडर में आप थोड़ा सा शहद मिक्स करें। इस मिश्रण को झाइयों पर लगा लें और कुछ देर के लिए लगा रहने दें। आपको बता दें कि शहद में ब्लीचिंग प्रॉपर्टीज होती हैं। इससे चेहरे की झाइयां बहुत हद तक कम हो जाती हैं और आपके चेहरे पर ग्लो भी आ जाता है।

नींबू में विटामिन-सी होता है। इसके छिलकों में भी विटामिन-सी की प्रचुर मात्रा होती है और आप इन्हें पानी में उबालकर जेल बना दें और फिर आप इसे डायरेक्ट त्वचा पर लगा सकती हैं। ऐसा करने से आपकी त्वचा में शाइन भी आ जाएगी और झाइयां भी कम हो जाएगी।
सेब का सिरका भी त्वचा के लिए बहुत अच्छा होता है । इसमें भी एक्सफोलिएटिंग प्रॉपर्टीज होती हैं, जो त्वचा को डीप क्लीन करता है। यह झाइयों को भी कम करता है और चेहरे को साफ करता है।
ऐलोवेरा जेल में ग्रीन-टी वॉटर मिला लें और इस मिश्रण को चेहरे पर लगाएं। इससे भी आपकेा झाइयों में बहुत फायदा मिलेगा। आपको बता दें कि ऐलोवेरा जेल में विटामिन-सी होता है और इससे त्वचा में मौजदू दाग-धब्बे कम हेा जाते हैं। इतना ही नहीं, आप इस मिश्रण को ओवरनाइट चेहरे पर लगा कर रख सकती हैं।
नोट-अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो ऊपर बताए गए किसी भी नुस्खे को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। किसी भी नुस्खे से आपको त्वरित रिजल्ट नहीं मिलेगा। यह उपाय केवल आपकी त्वचा की अच्छी सेहत के लिए हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।