
गर्मियों के मौसम में चेहरे पर धूल-मिट्टी का जमना और उससे डेड स्किन की परत का चढ़ना बहुत ही आम है। इससे स्किन डल और खुरदरी लगती है। इसे साधारण साबुन या फिर फेस वॉश से रिमूव करना आसान नहीं है। इसलिए फेस को स्क्रब करना सबसे अच्छा विकल्प होता है। अगर आप की भी स्किन पर डेड स्किन की परत जमा हो गई है, तो आपको भी माइल्ड स्क्रब का इस्तेमाल करना चाहिए। आपको बाजार में हर स्किन टाइप के हिसाब से स्क्रब मिल जाएंगे, मगर हो सकता है कि कुछ आपको सूट करें और कुछ न करें। ऐसे में घर पर ही आप स्क्रब तैयार कर सकती हैं।
हमे एक ऐसे ही होममेड स्क्रब के बारे में ब्यूटी एक्स्पर्ट एंव एलप्स ब्यूटी सैलून की फाउंडर डॉक्टर भारती तनेजा ने बताया। वह कहती हैं, "मेरे सैलून में बहुत सारे ऐसे क्लाइंट आते हैं, जिन्हें डेड स्किन की प्रॉब्लम होती है। इससे उनका चेहरा काला पड़ जाता है और त्वचा खुरदरी हो जाती है। पार्लर में बहुत सारे ट्रीटमेंट हैं, जिनसे हम उनकी इस समस्या का तुरंत समाधार कर देते हैं, मगर यह महंगे हैं और इसकी गारंटी नहीं है कि डेड स्किन की प्रॉब्लम दोबारा न हो। ऐसे में हम अपने क्लाइंट्स को कुछ होम ट्रीटमेंट्स भी बताते हैं, जिसमें से दही और ओट्स का स्क्रब मैं जरूर ही बता देती हूं क्योंकि यह बहुत ही असरदार होता है।"
इस स्क्रब के बारे में हमें डॉक्टर भारती विस्तार से बताती हैं-
यह भी पढ़ें- DIY Body Scrub: किचन में रखी इन चीजों से बनाएं बॉडी स्क्रब, ₹15 में मिलेगी सॉफ्ट और ग्लोइंग त्वचा
ऊपर बताए गए स्क्रब को घर में तैयार करना आसान है। आप हफ्ते में दो बार अगर आप इस स्क्रब से चेहरे को साफ करती हैं, तो डेड स्किन पूरी तरह से रिमूव हो जाएगी। यह जानकारी आपको पसंद हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।