चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई उपाय करती हैं। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। ऐसे में खीरा चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आप भी खीरे का इस्तेमाल कर घर बैठे अपने चेहरे को चमकदार बना सकती है।
अगर आप चेहरे और होंठों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो Cucumber यानी खीरा आपकी मदद कर सकता है। यह एक नेचुरल स्किन केयर इंग्रेडिएंट है जो टैनिंग, पिंपल्स, डलनेस और ड्राय लिप्स जैसी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे पर अगर एक भी फुंसी हो जाए, तो इससे महिलाएं परेशान होने लगती है, लेकिन अब आप खीरे का इस्तेमाल कर अपने चेहरे पर होने वाली परेशानियों को कम कर सकती है। खीरा न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है, बल्कि त्वचा के लिए भी लाभदायक हो सकता है।
यह भी पढ़ें: वैक्स के बाद आपको भी होती है स्किन प्रॉब्लम, तो अपनाएं ये होम रेमेडीज
आप इस मिश्रण को रात में सोने से पहले अपने होंठ और पूरे चेहरे पर लगा सकती है। इससे आपके होंठ खूबसूरत और मुलायम बनेंगे। यह स्किन को टाइट और लिप्स को सॉफ्ट बनाने में मदद करता है।
फेस पैक बनाने के लिए आप खीरे को कद्दूकस कर उसमें दो चम्मच दही, एक चुटकी हल्दी और थोड़ा एलोवेरा जेल मिक्स कर इस पेस्ट को तैयार कर लें।
अब इसे 30 से 40 मिनट के लिए अपने चेहरे पर लगा कर रखें। थोड़े टाइम बाद अपने चेहरे को धो ले। इससे आपको बेहद फर्क देखने को मिलेगा।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: Laser Treatment: लेजर ट्रीटमेंट के बाद इन बातों का जरूर रखें ध्यान, वरना स्किन को हो सकता है नुकसान
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit – freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।