चेहरे पर होने वाले पिंपल्स, दाग धब्बे और रैशेज जैसी परेशानियों से राहत पाने के लिए और इन्हें कम करने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। कुछ महिलाएं बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती है, तो वहीं कुछ महिलाएं घरेलू उपाय आजमाती है। ऐसे में अगर आप अपने चेहरे पर होने वाली इन परेशानियों को कम करना चाहती है, तो यह खबर आपके लिए बेस्ट हो सकती है।
आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से ऐसे खास फेस पैक के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर उसका इस्तेमाल कर सकती है। इस फेस पैक को बनाने का तरीका भी बहुत आसान है।
ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक चेहरे की खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए महिलाएं कई प्रयास करती है। ऐसे में आप घर पर खास दही और ओट्स का इस्तेमाल कर फेस पर तैयार कर सकती हैं। इस फेस पैक को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी जैसे -
यह भी पढ़ें: गर्मियों में चेहरे पर लगा रही है हल्दी का लेप, तो जान लें इसे बनाने का सही तरीका
दही और ओट्स से फेस पैक बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आप सबसे पहले कंटेनर में ओट्स को पीसकर उसका पाउडर निकाल लें। अब इस पाउडर में थोड़ा दही और टी ट्री ऑयल मिला दें। अब आप इसे मिक्स कर दे और इसमें चुटकी भर हल्दी भी डाल दे। इस पेस्ट को अच्छी तरह फेंट लें और अपने चेहरे पर 15 मिनट तक लगा कर रखें। जब भी इस पेस्ट का आप अपने चेहरे पर इस्तेमाल करें, तो अपने चेहरे को पहले साफ पानी से धो ले।
नोट : किसी भी चीज का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें, क्योंकि कुछ लड़कियों की स्किन पर इससे रिएक्शन हो सकता हैं।
यह भी पढ़ें: Curd For Face: दही के साथ मिला लें ये 1 चीज, चेहरे पर दिख सकता है ग्लो
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit - freepik
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।