चेहरे की खूबसूरती में आंखों का अहम रोल होता है और आंखों की खूबसूरती में आईब्रो काफी अहम भूमिका निभाती हैं। जी हां आईब्रोज की सही शेप चेहरे को एक बेहतर फ्रेम देती है, जिससे चेहरे के नैन-नक्श खूबसूरती से निखर कर आते हैं। इसलिए चेहरे की खूबसूरती को बनाए रखने के लिए हमारा सबसे पहला ध्यान आईब्रो पर जाता है। जिसे सही शेप में रखना बेहद जरुरी होता है। लेकिन अगर आईब्रो को अपने फेसकट के अनुसार बनवाया जाए तो आपके चेहरे और भी आकर्षक दिखने लगता है और आपके चेहरे की सुदंरता कई गुणा निखरकर आती है। आइए जानें कि चेहरे की शेप के अनुसार आप अपनी आईब्रो को किस तरह से रख सकती हैं।
जी हां आईब्रो का सही शेप चेहरे की खूबसूरती के लिए कितना ज्यादा जरूरी है, इससे बात से ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां वाकिफ होती हैं। आपकी आईब्रो सही और चेहरे की शेप के अनुसार बनी हुई हो तो आपको चेहरे को सुंदर दिखाने के लिए मेकअप पर भी बहुत ज्यादा ध्यान देने की जरूरत नहीं पड़ती है। पहले से ही चेहरे में ग्रेस आ जाता है। यह आपके आकर्षण को बढ़ा देता है।
इसे जरूर पढ़ें: इस तरह चुनें अपने लिए सही बिंदी, उभर कर दिखेंगे आपके फीचर्स
चौकोर चेहरा
अगर आपका चेहरे की शेप चौकोर है तो इस तरह चेहरे के लिए आईब्रो राउंड या धनुषाकार शेप में बनवानी चाहिए। जी हां चौकोर आकार के चेहरे में साइड के किनारों को पतला और चेहरे को लंबाई देनी होती है इसलिए चेहरे पर गोलाकार आईब्रो रखनी चाहिए। इस तरह की आईब्रो चौकोर चेहरे पर बेहद खूबसूरत लगती है। साथ ही इससे आपके चेहरे को सॉफ्ट लुक मिलता है। जानें आपके फेसकट के लिए कौन सी जूलरी है बेस्ट? दिखेंगी ज्यादा खूबसूरत
गोल चेहरा
अगर आपका फेस गोल है तो गोल फेस के लिए आप आईब्रोज को उभरा हुआ या ऊंचा बनवाना चाहिए, जिसमें बीच में ज्यादा उभार हो। इससे फेस ज्यादा खूबसूरत और भरा-भरा सा दिखता है। ऐसी बनावट पर धनुषाकार आईब्रो ज्यादा फबती हैं। गोल चेहरे पर राउंड शेप आईब्रो कभी नहीं बनवानी चाहिए। जी हां आपकी आईब्रो कर्व वाली होनी चाहिए।
लंबा चेहरा
लंबे चेहरे के लिए अगर आप आईब्रो की लंबाई कम रखेंगी तो ही अच्छा रहेगा। साथ ही उन का उभार आईब्रो के करीब रखना भी ठीक होगा इससे आपके चेहरे की लंबाई कम दिखेगी।अब अपने चेहरे के हिसाब से पसंद करें बिंदी, जो देगी आपको एक ब्यूटीफुल लुक
छोटा चेहरा
अगर आपका फेस छोटा है तो छोटे फेस के लिए आईब्रोज को सामान्य से ज्यादा दूरी पर करवाना ठीक रहता है। अगर आपकी नाक लंबी है तो आईब्रोज को आप आईबोन से अधिक ऊपर बनवाएंगे तो आपके चेहरा बेहद खूबसूरत दिखेगा। इससे आपकी आंखे भी बड़ी दिखेगी। यूं तो आईब्रोज को पतली बनवाएं लेकिन अगर आंखें छोटी हैं, तो आईब्रोज मोटी बनवाना ठीक रहता है।
इसे जरूर पढ़ें: फेसकट के हिसाब से रखें हेयरकट, ये रहेगा आपके लिए बेस्ट
ओवल चेहरा
ओवल चेहरे पर उभरी हुई आईब्रो अच्छी लगती हैं। जब भी आईब्रो बनवाएं हल्का सा उभार लेते हुए बनवाएं। ओवल चेहरे वाली सेलेेेेब्स भी इसी तरह से आईब्रो बनवाती हैं। आईब्रो का अंतिम हिस्सा नीचे की ओर मुड़ना चाहिए, मतलब कान के निचले हिस्से की ओर।लंबे चेहरे वाली महिलाओं को ट्राई करने चाहिए ये 5 हेयरस्टाइल, दिखेंगी ग्लैमरस
तो देर किस बात की अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती का बढ़ाना चाहती हैं तो चेहरे के शेप के अनुसार आईब्रो बनवाएं।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों