herzindagi
beauty industry

समय के साथ बदल रहे हैं वेडिंग मेकअप के तरीके, इन चीजों में आया बदलाव

कोरोना महामारी के कारण अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ ब्यूटी इंडस्ट्री में भी काफी कुछ बदलाव आया है।
Editorial
Updated:- 2020-10-28, 17:57 IST

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा वेडिंग मार्केट हैं। यहां शादी की हर एक रस्म पर खूब पैसे खर्च किए जाते हैं। शादी का पैमाना चाहे कितना भी बड़ा क्यों न हो लेकिन दुल्हन का पहनावा, मेकअप हमेशा से ही महत्वपूर्ण रहा हैं। हर लड़की की जिंदगी में शादी का एक अलग महत्व है, ऐसे में उनका सजना संवरना स्वभाविक है। इस दिन हर किसी की निगाहें सिर्फ दुल्हन पर ही होती हैं। आम दिनों की तुलना में शादी के दिन मेकअप आर्टिस्ट की डिमांड काफी बढ़ जाती है। लेकिन कोविड-19 की वजह से अन्य क्षेत्रों के साथ-साथ ब्यूटी इंडस्ट्री पर भी काफी गहरा असर पड़ा है।

लॉकडाउन के दिनों में कई लोगों ने अपनी शादी कैंसल कर दी है। साथ ही कुछ लोगों ने शादी की तारीख आगे बढ़ा दी। वहीं लॉकडाउन में काफी वक्त तक पार्लर बंद कर दिए गए थे। लेकिन अब शादियों का सीजन फिर से शुरू हो रहा है और अब मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्ट अपने काम पर वापस लौट आए हैं। लेकिन समय के साथ कई चीजों में बदलाव आया है। जहां न सिर्फ लोगों की पसंद बदल गई है बल्कि अब काम करने का तरीका भी बदल गया है।

हाइजीन और सैनिटाइजिंग

makeup for briide

ब्यूटी इंडस्ट्री में फिजिकल कॉन्टैक्ट अधिक है, ऐसे में कोरोना काल में खुद को सैनिटाइज करते रहना महत्वपूर्ण है। आज की स्थिति ने लोगों को पहले से सावधान कर दिया है। ऐसे में हाइजीन और सैनिटाइजिंग इस वक्त सबसे महत्वपूर्ण है। इसके अलावा कई लोग घरों के साथ-साथ ऑफिस में भी यूवीसी लाइट सेंसर का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं पार्लर में इस्तेमाल होने वाली सभी चीजों को सैनिटाइज किया जा रहा है। इन दिनों वायरस के कॉन्टैक्ट में लोग न आ पाएं, इसके लिए कई उपाय हैं। हर घंटे खुद को सैनिटाइज करने के अलावा डिस्पोजेबल ब्रश का इस्तेमाल किया जा रहा है। साथ ही साथ मास्क का भी भरपूर उपयोग हो रहा है। इसके अलावा ऑफिस के सभी मेंबर्स को पीपीई किट पहनना आवश्यक है।

इसे भी पढ़ें: नाखून को मजबूत और सुंदर बनाएंगे ये DIY हैक्स, रोजाना ऐसे करें प्रयोग

ब्राइडल मेकअप में आया बदलाव

kit

शादी के दिन हर दुल्हन खूबसूरत दिखना चाहती है, ऐसे में वह मेकअप से किसी भी तरह का समझौता नहीं करना चाहती। हालांकि शादी में गेस्ट भले ही कम हो या फिर फंक्शन कम किए गए हो, लेकिन दुल्हन की तैयारी पूरी होती है। शादी के दिन लड़कियों को सजना संवरना काफी पसंद है। ऐसे में वह किसी भी तरह की कमी को पसंद नहीं करती हैं। वहीं पिछले कुछ महीनों से मेकअप के लिए लोगों में खास क्रेज देखने को नही मिला है। ब्राइडल लुक के लिए कम लोग ही अप्रोच कर रहे हैं, लेकिन अब शादियों का सीजन फिर से शुरू हो रहा है, तो लोग वापस उस माहौल में लौट रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: रवीना टंडन ने बताए सर्दियों में ड्राई स्किन से बचने के आसान उपाय, ये घरेलू नुस्खे भी हैं कारगर

 

ब्राइडल मेकअप और हेयर ट्रेंड

ppe kit

ब्राइडल ब्यूटी हमेशा से टॉप पर रही है, जहां होटों से लेकर बालों तक का खास ध्यान दिया जाता है। वहीं कुछ ट्रेंडी हेयर स्टाइल के बारे में दुल्हन खुद बताती हैं, कि ज्यादातर मामलों में पुराने ट्रेंड वापस आते जा रहे हैं। परफेक्ट स्किन के अनुसार कलर का कम इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं अगर आप अपनी शादी को शूट कराना चाहती हैं तो कैमरे के हिसाब से बोल्ड लिपस्टिक और ड्रैमेटिक आई मेकअप बेस्ट माना जाता है।

 

ब्राइडल मेकअप का लुक हमेशा ट्रांसफर प्रूफ और लंबे समय तक टिके रहने के लिए बनाया गया है। हालांकि फेस मास्क को देखते हुए इन दिनों वाटरप्रूफ, स्वेट-प्रूफ आदि चीजों को अधिक प्राथमिकता दी गई है। वहीं इस महामारी की वजह से कई चीजें बदल गई हैं लेकिन दुल्हन के मेकअप के मामले में अब भी कई चीजें वैसी ही हैं। यह आर्टिकल आपको पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें और इसी तरह और भी ब्‍यूटी हैक्‍स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।