शादी-ब्याह का सीजन फिर से आने वाला है। इस मौसम में मेहंदी के खास डिजाइंस की तलाश है, तो इस लेख में हमने आपको नए और आसान मेहंदी की डिजाइंस दिखाए हैं। इन डिजाइंस का मुख्य आकर्षण चक्र आर्ट है। इसे बनाना आसान है और यह डिजाइन रचने के बाद बेहद खूबसूरत नजर आती है। वैसे तो चक्र का संबंध केवल सुंदरता से नहीं है बल्कि हिंदुओ में इसे शुभता का प्रतीक भी माना गया है। आज हम आपको इससे जुड़ी कुछ बेहद खूबसूरत मेहंदी डिजाइंस दिखाएंगे।
चक्र शब्द सुनते ही भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण का स्मरण होता है। सुदर्शन चक्र श्रीकृष्ण का प्रिय अस्त्र माना जाता है और इसे शक्ति व ऊर्जा का प्रतीक भी माना जाता है। मेहंदी डिज़ाइन में चक्र का उपयोग सकारात्मक ऊर्जा और शुभता को दर्शाता है। यह डिज़ाइन खासकर शादी या त्योहार के मौकों पर बेहद लोकप्रिय होता है क्योंकि यह भारतीय परंपरा के गहरे अर्थों से जुड़ा है।
चक्र मेहंदी डिज़ाइन में कई तरह के वेरिएशन किए जा सकते हैं। चक्र के गोल आकार में विभिन्न डिज़ाइन जोड़कर इसे और भी आकर्षक और यूनिक बनाया जा सकता है।
इसे जरूर पढ़ें- Jaal Mehndi: जाल मेहंदी की सबसे आसान डिजाइसं देखें, रचने के बाद बहुत सुंदर लगेंगे आपके हाथ
चक्र के अंदर फूलों की आकृति, बेलों या पत्तियों को जोड़ने से डिजाइन और भी सुंदर और जटिल दिखती है। यह दुल्हनों के लिए एक आदर्श डिज़ाइन है, जो हाथों को भरा- भरा और खूबसूरत लुक देती है। आप चक्र के चारों ओर भी फूल-पत्ती के डिजाइंस बना सकती हैं। इसके लिए आप महीन या फिर बोल्ड डिजाइंस का चुनाव कर सकती हैं। फूलों के साथ बेलों और पत्तियों को जोड़कर इसे और भी घनी और भव्य बनाया जा सकता है। यह डिजाइन शादी, त्योहार, और अन्य शुभ मौकों पर एकदम परफेक्ट रहती है। आप इसे छोटे, बड़े, पतले या भारी किसी भी तरह की हथेली पर लगा सकती हैं।
जाली वर्क मेहंदी डिजाइन हमेशा से ही अपनी जटिलता और बारीकी के लिए प्रसिद्ध रही है। आप इसमें झरोखा डिजाइन को जोड़कर इसे और भी खूबसूरत बना सकती हैं। इतना ही नहीं, इस तरह की मेहंदी डिजाइन आपको बहुत ज्यादा रॉयल अंदाज देगी। झरोखा मेहंदी डिजाइन में छोटे-छोटे आर्टिस्टिक एलिमेंट्स (जैसे- लकीरें, लहर डिजाइन, मेहराब, जाली, प्राकृतिक चित्र आदि ) और जाल वर्क का उपयोग होता है। इसे चक्र के साथ जोड़ने से मेहंदी और भी विस्तृत और घनी लगती है। आप इस तरह की डिजाइन को चक्र के इर्द-गिर्द भी बना सकती हैं या फिर चक्र इस तरह की डिजाइंस में बीच में जोड़कर भी अपनी मेहंदी को पूरा कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें- Gol Tikki Mehndi Designs: कम समय और मेहनत में लगेगी बहुत अच्छी मेहंदी और हाथ लगेंगे भरे-भरे, देखें खूबसूरत डिजाइंस
मेहंदी में नाम या शुभ संदेश लिखने का चलन भी बढ़ रहा है। इसे खासकर शादी या सगाई के मौके पर इस्तेमाल किया जा सकता है। आप जिस आर्टिस्ट से मेहंदी लगवा रही हैं, यदि उसे कैलीग्राफी आर्ट आती है, तो आप नाम या संदेश को कैलीग्राफिक अंदाज में मेहंदी से चक्र के अंदर लिखवा सकती हैं। यह बहुत ही अद्भुत डिजाइंस लगती है और मीनिंगफुल भी। दुल्हन के लिए, अपने जीवनसाथी का नाम या शादी की तारीख लिखवाना एक खास चलन बन चुका है। आप यह भी कैलीग्राफी आर्ट के द्वारा चक्र के अंदर लिखवा सकती हैं। कैलीग्राफी के साथ चक्र में फूलों, पतियों, या छोटी-छोटी बेलों को जोड़ने से यह डिजाइन और भी आकर्षक हो जाती है।
गोल टिक्की डिज़ाइन को चक्र के साथ जोड़कर एक सटीक और सुंदर रूप दिया जा सकता है। तीली डिजाइंस इसे आधुनिक लुक देती हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि यह बहुत ज्यादा आसान हाती है और इसे बनाने में कम समय भी लगता है। इसे आप हर आयु वर्ग की महिला के हाथों पर किसी भी अवसर पर लगा सकती हैं। यह डिजाइन हथेली और उंगलियों पर समान रूप से सुंदर दिखती है।
चक्र मेहंदी डिजाइंस किसी भी आकार के हाथों पर अच्छी लग सकती है, लेकिन यह खासतौर पर उन हाथों पर ज्यादा प्रभावी दिखती है जो थोड़े लंबे और पतले हों। इस तरह की डिजाइंस को अलग-अलग हिस्सों में विभाजित करके कलाई, हथेली, और उंगलियों तक फैलाया जा सकता है।
चक्र मेहंदी डिजाइन को पारंपरिक और आधुनिकता का अनोखा मिश्रण माना जाता है। इसे विभिन्न प्रकार के डिजाइंस के साथ जोड़कर हर अवसर के लिए उपयुक्त बनाया जा सकता है। चाहे वह शादी हो, त्योहार हो या कोई अन्य खास मौका, चक्र मेहंदी डिजाइन हर बार एक अद्वितीय प्रभाव डालती है।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Mehendi Gallery/ facebook, hennabydivya/Instagram, Henna By ISMA, Stylish Mehndi Design/instagram, Colorblind Production/instagram
यह विडियो भी देखें
Herzindagi video
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, [email protected] पर हमसे संपर्क करें।